धर्म

Laddu Gopal को सुलाने के दौरान इन नियमों का ध्यान जरूर रखें; हर मनोकामना पूरी होगी।

हिंदू धर्म में Laddu Gopal की पूजा-अर्चना सुख-समृद्धि लाती है। शास्त्रों में उन्हें सुलाने के नियम हैं, जिसे मानने पर लड्डू गोपाल की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। चलिए इससे जुड़े कुछ नियमों को जानते हैं।

माना जाता है कि जिस घर में नियमों का पालन करके Laddu Gopal की पूजा की जाती है, वहां सुख-समृद्धि हमेशा रहती है। लड्डू गोपाल की सेवा करते समय कुछ नियमों का पालन करना आपको भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा मिल सकती है। शास्त्रों में लड्डू गोपाल को सुबह उठाने से लेकर रात में सुलाने के कुछ नियम हैं। चलिए शास्त्रों के अनुसार लड्डू गोपाल को शयन कराने की विधि जानते हैं।

शयन कराने का उपयुक्त समय

लड्डू गोपाल को सुलाने के लिए रात 8 बजे से 9 बजे का समय सबसे अच्छा है। लड्डू गोपाल को शयन कराने से पहले संध्या आरती और भोग लगाना अनिवार्य है। आप उन्हें दूध, मिश्री, माखन या अन्य भोजन के रूप में सोने से पहले अर्पित कर सकते हैं।

शयन का मंत्र | Laddu Gopal Ko Sulane Ka Mantra

शास्त्रों में लड्डू गोपाल को शयन कराने के लिए एक मंत्र भी बताया गया है, जिसे आपको सुलाने से पहले पढ़ना चाहिए। लड्डू गोपाल को सुलाने के बाद हाथ जोड़कर प्रार्थना करना भी अनिवार्य है। कल प्रातः फिर आपकी सेवा में प्रस्तुत रहूं। यह मंत्र इस प्रकार है

-1. “श्री नंदनंदन शयन कीजै”।
2. सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत सुप्तं भवेदिदम।
विबुद्धे त्वयि बुध्येत जगत सर्वं चराचरम।

इन बातों का ध्यान रखें

लड्डू गोपाल को सुलाने से पहले कुछ बातें जरूर सुनिश्चि कर लेनी चाहिए। लड्डू गोपाल का बिस्तर नरम और आरामदायक होना चाहिए। आप चाहें, तो घर पर ही लड्डू गोपाल का बिस्तर बना सकते हैं, या फिर बाजार से भी खरीदकर ला सकते हैं। साथी ही इस बात का भी ख्याल रखें कि लड्डू गोपाल के वस्त्र भी आरामदायक होने चाहिए। सोते समय उन्हें सितारों आदि के कपड़े पहनाने से बचें।

Related Articles

Back to top button