पंजाबराज्य

Modi and Trump: Talbir Gill

*भाजपा ने फिर रची किसानों को बर्बाद करने की साजिश, मोदी-ट्रंप के बीच क्या समझौता हुआ जनता को बताए केंद्र सरकार: तलबीर गिल*

*अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए किसानी खत्म करना चाहती है भाजपा, नया समझौता देश और किसानी के लिए घातक: तलबीर गिल*
*आप नेता ने पंजाब के लोगों से की एकजुट होने की अपील, कहा- पिछले दरवाजे से फिर ‘काले कानून’ लाने की तैयारी कर रही भाजपा*

अमृतसर 4 फरवरी

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता तलबीर गिल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी सरकार एक बार फिर देश के अन्नदाता की पीठ में छुरा घोंपने की तैयारी कर रही है।

बुधवार को आप नेता गुरप्रताप सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गिल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले भी तीन काले कानून हमारे किसानों पर थोपने की कोशिश की थी, जिसका पंजाब समेत पूरे देश के किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर डटकर मुकाबला किया। उस आंदोलन में देश का शायद ही कोई ऐसा किसान परिवार रहा होगा जो शामिल न हुआ हो।

भाजपा की इस जालिम सरकार ने हर संभव कोशिश की कि किसी तरह किसानी को खत्म किया जा सके, लेकिन किसानों की एकता के आगे उन्हें झुकना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि बात हमारे देश की है, लेकिन ट्वीट ट्रंप कर रहे हैं और मोदी साहब उनका स्वागत कर रहे हैं। गिल ने सवाल कुया कि मोदी सरकार की आखिर पर्दे के पीछे ऐसी क्या डील हुई है जिसे जनता से छुपाया जा रहा है?

उन्होंने मांग की कि इस समझौते को तुरंत सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आशंका जताई कि यह गुप्त समझौता फिर से उसी ‘काले कानून’ की वापसी की ओर इशारा कर रहा है, जो किसानों के अस्तित्व को मिटाने की सोची समझी चाल है।

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए गिल ने कहा कि मोदी सरकार का एकमात्र लक्ष्य अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुँचाना है।भाजपा दिन-रात मेहनत करने वाले किसान की कीमत पर कारपोरेट घरानों की तिजोरियां भरने की साजिश रच रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह समझौता लागू होता है, तो यह हमारी फसलों और किसानी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा। गिल ने पंजाब और देश के लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि हम फिर से एकजुट हों और भाजपा की इन घातक नीतियों के खिलाफ किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।

HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

Related Articles

Back to top button