भारत के नाम है सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये टीम है फिसड्डी, देखिए लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी के मुकाबले में अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका से मैच गंवा दिया. ये टीम कभी सुपर ओवर में नहीं जीत पाई है.
सुपर ओवर की बेस्ट टीम की बात करें तो टीम इंडिया सबसे ऊपर है. इस टीम ने अबतक 6 सुपर ओवर खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है. दबाव में कभी टीम इंडिया बिखरी नहीं है. यही वजह है कि सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है.
सबसे ज्यादा सुपर ओवर हारने वाली टीम न्यूजीलैंड है. इस टीम ने अबतक 9 सुपर ओवर खेले हैं, जिसमें से 7 में उसे हार मिली और दो ही सुपर ओवर ये जीत पाई. इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने भी दो-दो सुपर ओवर जीते हैं और इन दोनों ने भी सुपर ओवर में हार नहीं धेली है. ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो ये टीम एक सुपर ओवर मैच जीती है और 2 में उसे हार मिली है. पाकिस्तान ने चार सुपर ओवर मैचों में तीन गंवाए हैं, एक में उसे जीत मिली. जिम्बाब्वे की टीम ने भी कभी सुपर ओवर नहीं गंवाया है, उसने दोनों मैच जीते हैं. श्रीलंका ने 6 सुपर ओवर खेले, 4 में उसे हार मिली है. बांग्लादेश इकलौती टीम है जिसने टी20 इंटरनेशनल में कभी कोई सुपर ओवर नहीं खेला है.
- अफगानिस्तान – जीत: 0, हार: 3
- ऑस्ट्रेलिया – जीत: 1, हार: 2
- बांग्लादेश – जीत: 0, हार: 0
- इंग्लैंड – जीत: 2, हार: 0
- भारत – जीत: 6, हार: 0
- आयरलैंड – जीत: 1, हार: 0
- न्यूजीलैंड – जीत: 2, हार: 7
- पाकिस्तान – जीत: 1, हार: 3
- दक्षिण अफ्रीका – जीत: 2, हार: 0
- श्रीलंका – जीत: 2, हार: 4
- वेस्ट इंडीज – जीत: 2, हार: 1
- जिम्बाब्वे – जीत: 2, हार: 0
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM



