Thalaivar 173 पर बड़ा अपडेट, सुंदर सी के बाद अब सिबी चक्रवर्ती ने छोड़ी रजनीकांत की फिल्म

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवर 173’ को लेकर काफी वक्त से चर्चा हो रही है. बीते दिनों खबर आई थी कि इसे सिबी चक्रवर्ती डायरेक्ट करने वाले हैं.
लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि उन्होंने रजनीकांत की इस फिल्म से किनारा कर लिया है.
रजनीकांत की ‘थलाइवर 173’ में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन कौन करेगा, इसपर काफी कंफ्यूजन बनी हुई है. शुरू में इस प्रोजेक्ट को सुंदर सी डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्होंने इससे किनारा कर लिया था. सुंदर सी के बाहर होने के बादसिबी चक्रवर्ती इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन अब खबर मिली है कि सिबी चक्रवर्ती ने भी इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है.
रजनीकांत की ‘थलाइवर 173’ के मेकर्स ने सिबी चक्रवर्ती इस प्रोजेक्ट से जुड़ने और उन्हें ऑफिशियल डायरेक्टर होने का ऐलान किया था. हालांकि, अब जो खबर आई है उसने सबको चौंका दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुंदर सी के बाद अब सिबी चक्रवर्ती ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया है. ताजा चर्चाओं की मानें तो अब अश्वथ मारिमुथु इस प्रोजेक्ट को संभालने के लिए बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन उनके नाम के जुड़ने से लोगों में नई एक्साइटमेंट जाग उठी है.
कब रिलीज होगी थलाइवर 173?
अगर बात बनती है तो अश्वथ मारिमुथु थलाइवर 173 को डायरेक्ट करेंगे. ये फिल्म 2027 के पोंगल पर सिनेमाघरों में आ सकती है. इस मूवी को कमल हासन का प्रोडक्शन हाउस RKFI के साथ मिलकर R. महेंद्रन बना रहे हैं. मलयालम एक्टर जोसेफ इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा, प्रियंका अरुल मोहन को एक अहम किरदार में लेने की बातचीत चल रही है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.



