राज्यबिहार

‘सुशासन स्टाइल’ से सुलझेगा अनंत और नीरज का झगड़ा, पटना में JDU के मंत्री ने दिए संकेत

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव में जदयू के मोकामा के विधायक अनंत सिंह द्वारा जदयू प्रत्याशी नीरज को हराने का खुलेआम ऐलान करने का मामला नीतीश कुमार के संज्ञान में डाला गया है।

पार्टी के प्रदेश उमेश सिंह कुशवाहा और ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार से मंगलवार को उनके आवास पर भेंट की।

कुशवाहा ने कहा कि कौन क्या बोल रहा है और किस तरह के बयान जदयू प्रत्याशी के खिलाफ आ रहे हैं, उसे देखा जा रहा है। पर पार्टी का ध्यान अभी इस पर है कि विधान परिषद चुनाव की सभी आठ सीटें एनडीए के खाते में आए।

पार्टी निर्णय के ख‍िलाफ आना अनुशासनहीनता

पार्टी के निर्णय के खिलाफ अगर कोई जाता है तो यह अनुशासनहीनता है और पार्टी इस पर निर्णय ले सकती है। अनंत सिंह आरंभ से ही पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी नीरज का विराेध करते रहे हैं।

जदयू नेतृत्व ने उन्हें पार्टी दफ्तर बुलाकर समझाया भी पर बात नहीं बनी है। दो दिन पहले अनंत ने खुलकर जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन की घोषणा कर दी।

इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने इस मसले पर अपनी सक्रियता दिखायी। अनंत सिंह लगातार कह रहे हैं कि नीरज से उनका व्यक्तिगत विवाद है।

लगातार नीरज को हराने का एलान कर रहे अनंत स‍िंह

पार्टी का कोई मामला नहीं है। वह लगातार बोल रहे हैं कि नीरज को हराकर ही रहेंगे। क्योंकि विधानसभा के चार चुनावों में नीरज ने उनका विरोध किया।

मंत्री श्रवण कुमार ने इस संबंध में कहा कि इस तरह का विवाद उचित नहीं है। पार्टी नेता नीतीश कुमार के संज्ञान में यह मामला आ गया है। अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बारे में निर्णय लेगा।

Related Articles

Back to top button