केंद्रीय मंत्री शिवराज फिर बने दादा, छोटे बेटे कुणाल के घर पुत्र का जन्म; नन्हे ‘अहान’ को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। शिवराज सिंह चौहान दोबारा दादा बन गए हैं। उनके छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर गुरुवार सुबह एक बेटे का जन्म हुआ है। नवजात का नाम ‘अहान’ रखा गया है।
रिद्धि ने गुरुवार सुबह 2:41 बजे बेटे को जन्म दिया। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी शिवराज सिंह चौहान ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा कर जाहिर की। वीडियो में अस्पताल कक्ष के बाहर का भावुक पल नजर आ रहा है।

शिवराज बोले- जीवन में फिर ‘सौभाग्य का सूर्योदय’
शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट कर परिवार में आए इस नए मेहमान की खुशी साझा की। उन्होंने लिखा कि उनके जीवन में एक बार फिर ‘सौभाग्य का सूर्योदय’ हुआ है। कुणाल और रिद्धि के माता-पिता बनने पर उन्होंने और उनकी पत्नी साधना सिंह ने दोबारा दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिलने की बात कही।
उन्होंने नन्हे अहान को परिवार के लिए ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद बताया। साथ ही बताया कि बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के लिए अहान भतीजा है, जबकि परिवार की लाडली इला को अब छोटा भाई मिल गया है।
यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह की 950 KM ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर से, उज्जैन से अयोध्या तक पैदल चलेंगे
शिवराज सिंह चौहान ने रिद्धि के माता-पिता संदीप जैन और स्वाति जैन को भी नाना-नानी बनने पर बधाई दी। परिवार में नए सदस्य के आने से चौहान परिवार में खुशी का माहौल है।



