राज्यपंजाब

पंजाब के होशियारपुर में हमला, बीजेपी नेता और सहयोगी घायल

पंजाब के होशियारपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा की दुकान पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए।

हमलावरों ने मंगलवार रात को राणा पर धारदार हथियारों से हमला किया था, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। इस घटना में उसका साथी भी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

होशियारपुर (शहर) के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बुधवार को कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि घायलों के बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button