राज्यबिहार

तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए 1.52 लाख मतदाता तय करेंगे 28 प्रत्याशियों के भाग्य

तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू होगा।

सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम चार बजे तक चलेगी। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियों को मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) स्थित वज्रगृह में सुरक्षित जमा कराया जाएगा।

tirhut graduate teacher mlc election polling muzaffarpur 2026 (1)

इस चुनाव में कुल 28 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 27 अक्टूबर को मतों की गिनती के बाद होगा।

बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मतदान सामग्री के साथ सभी कर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी और सुरक्षा बल अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुके हैं।

सुरक्षा बलों ने कमान संभालते हुए आसपास की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इससे पहले एमआईटी परिसर में सभी मतदान कर्मियों को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह द्वारा विशेष ब्रीफिंग दी गई थी।

tirhut graduate teacher mlc election polling muzaffarpur 2026 (3)

मतदान के लिए सभी अंचल और प्रखंड कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और तिरहुत क्षेत्र को सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाला क्षेत्र बनाएं।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: जिलावार मतदान केंद्रों की सूची

क्र. सं.जिलामूल मतदान केंद्रसहायक केंद्रकुल मतदान केंद्र
1सीतामढ़ी221638
2शिवहर060006
3मुजफ्फरपुर412869
कुलयोग8956145

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: जिलावार मतदान केंद्रों की सूची

क्र. सं.जिलामतदान केंद्रों की संख्या
1मुजफ्फरपुर19
2सीतामढ़ी17
3शिवहर06
कुलयोग58

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: जिलावार मतदाताओं की संख्या

क्र. सं.जिलापुरुष मतदातामहिला मतदाताअन्य मतदाताकुल मतदाता
1मुजफ्फरपुर2,8411,286034,130
2वैशाली2,150682002,832
3सीतामढ़ी1,254250001,504
4शिवहर2633100294
कुलयोग6,5082,249038,760

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: जिलावार मतदाताओं की संख्या

क्र. सं.जिलापुरुष मतदातामहिला मतदाताअन्य मतदाताकुल मतदाता
1मुजफ्फरपुर40,51322,1911162,715
2सीतामढ़ी28,00711,6250839,640
3वैशाली24,76210,4910435,275
4शिवहर4,7161,663006,379
कुलयोग97,98845,970231,43,991

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार

क्र. सं.उम्मीदवार का नामसम्बद्ध पार्टी / दल
1अभिषेक झाजनता दल (यूनाइटेड) – जदयू
2ऋषि कुमार अग्रवालआम आदमी पार्टी
3रश्मि विनायक गौतमराष्ट्रीय जनता दल – राजद
4राम प्रवेश कुमारसमता पार्टी
5विनोद कुमार शर्माजनतंत्र आवाज पार्टी
6विमोहन कुमारजन सुराज
7प्रणय कुमारनिर्दलीय
8बालक नाथ सहनीनिर्दलीय
9बासकित कुमार शर्मानिर्दलीय
10रवि कृष्णन रश्मिनिर्दलीय
11राजन कुमारनिर्दलीय
12राजा केशरीनिर्दलीय
13राजीव कुमारनिर्दलीय
14राहुल कुमारनिर्दलीय
15वंशीधर ब्रजवासीनिर्दलीय
16शिवेश कुणाल सिंहनिर्दलीय
17सादात खईयामनिर्दलीय

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार

क्र. सं.उम्मीदवार का नामसम्बद्ध पार्टी / दल
1नरेंद्र प्रसाद सिंहभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
2श्यामनंदन कुमार यादवजन सुराज
3संजय कुमार सिंहकम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीपीआई)
4डा. अभय नाथ सिंहनिर्दलीय
5अमित कुमारनिर्दलीय
6कुमारी रूपमनिर्दलीय
7कृष्ण नंदन त्रिवेदीनिर्दलीय
8पूर्णिमा मिश्रानिर्दलीय
9भूषण कुमार झानिर्दलीय
10राजेश राठौड़निर्दलीय

Related Articles

Back to top button