यूपी के यात्रियों के लिए रेलवे की 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में ठहराव का टाइम

त्योहारी सीजन में घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है. उत्तर रेलवे की ओर से नई दिल्ली-पटना और सहरसा-लुधियाना के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश के कई शहरों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. रूट में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे स्टेशन शामिल हैं.
नई दिल्ली-पटना के बीच आज रात चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 04068 नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल को 15 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक रोजाना चलाया जा रहा है. इस ट्रेन का अगला फेरा 16 नवंबर की रात है.
पटना से दिल्ली आने वाली ट्रेन का समय
वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04067 पटना-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 16 नवंबर से 23 नवंबर तक रोजाना चलेगी. इस ट्रेन का अगला फेरा आज शाम का है. ट्रेन पटना जंक्शन से शाम 7 बजे रवाना होगी. इसके बाद दानापुर में 7:20 से 7:22 बजे, आरा में रात 8 से 8:02 बजे और बक्सर में 8:52 से 8:54 बजे तक रुकेगी.
सहरसा से लुधियाना जाने वाली ट्रेन 17 नवंबर को चलेगी
उत्तर रेलवे ने सहरसा और लुधियाना के बीच भी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है. ट्रेन नंबर 04643 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 17 नवंबर 2026 को चलेगी. ट्रेन सहरसा जंक्शन से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी. इसके बाद मानसी, खगड़िया, बेगूसराय और बरौनी होते हुए आगे बढ़ेगी. इस रूट से बिहार के यात्रियों के साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लोगों को भी सफर की सुविधा मिलेगी.
ट्रेन के निर्धारित ठहराव और समय इस तरह हैं:
AC, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. सहरसा-लुधियाना स्पेशल में भी यही कोच व्यवस्था रहेगी.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन में सफर करने से पहले अपने टिकट, ट्रेन नंबर और स्टेशन पर पहुंचने के समय की जांच कर लें. स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव और समय से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर भी जानकारी ली जा सकती है.



