धर्म

शनि देव की इस दिन से बदलेगी चाल, इन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई, कारोबार में भी मिलेगा लाभ

शनि देव को न्याय और कर्मफल का दाता माना जाता है। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। शनि देव जल्द ही अपनी चाल बदलने  जा रहे हैं। शनि की यह सीधी चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित होने वाली है। 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि शनि मार्गी किन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है।

मेष राशि

शनि मार्गी मेष राशि वालों के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और रुके हुए सभी कार्य भी पूरे होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है या प्रमोशन हो सकता है।

मिथुन राशि 

शनि देव की सीधी चाल मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ और फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक से धन का लाभ मिल सकता है। अगर आप नया व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं तो यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कर्क राशि 

कर्क राशि पर शनि देव की विशेष कृपा बरसेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में किए गए पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपके जीवन में चली आ रही आर्थिक तंगी दूर होगी और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेग। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, इसलिए शनि मार्गी इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहेगा। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक लाभ के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी जगह से जॉब का ऑफर मिल सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। इस समय स्वास्थ्य में भी सुधार मिलेगा

Related Articles

Back to top button