कढ़ी बनाने का यह तरीका आपने पहले कभी नहीं सुना होगा 

कढ़ी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि ये इतनी टेस्टी होती है 

कढ़ी को दही या छाछ और हल्के मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। यह एक ऐसा व्यंजन है, जो हर घर में बनाया जाता है 

आज हम आपको कढ़ी की एक नई रेसिपी बताने जा रहे हैं 

आज हम आपको लिए कढ़ी की नई रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बिना पकोड़े के बनाया जाता है। इसमें बाटी बनाकर डाली जाती है और प्याज के साथ सर्व किया जाता है 

इस तरह की कढ़ी राजस्थान में बनाई जाती है, जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। आइए जानते हैं इस कढ़ी को बनाने का तरीका 

आलू की बाटी बनाने के लिए आप एक बाउल में बेसन डालें और इसमें उबले आलू और सभी मसाले, पानी आदि डालकर एक घोल तैयार कर लें 

कड़ाही में आलू की बाटी डालें और इसे अच्छी तरह से पका लें। अब एक प्लेट में इसे निकाल लें और साइड में रख दें  

कढ़ी बनाने के लिएअब आप दही में थोड़ा बेसन लें और अच्छी तरह से घोल लें और अलग रख दें। – दही अगर खट्टा होगा, तो कढ़ी का स्वाद ज्‍यादा अच्‍छा लगेगा।– कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई दाना और मेथी दाना डालें।

प्याज और लहसुन को अच्छी तरह से भून लें। फिर इसमें नमक और हल्दी मिक्स कर लें। फिर आप इस कड़ाही में दही और बेसन का घोल डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से पका लें। अगर घोल गाढ़ा हो रहा है, तो आपको उसमें छाछ या फिर हल्‍का-सा पानी डाल कर उसके गाढ़ेपन को दूर कर दें।

जब कढ़ी अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें बेसन की बाटी को डाल दें और अब कुछ देर कढ़ी को उबलने दें। ध्‍यान रखें, कढ़ी जितनी अच्छी तरह से उबलेगी यह उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी। आखिर में कढ़ी में एक तड़का लगाना है।