गुड़ी पड़वा के मौके पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए.
9 अप्रैल, मंगवार की सुबह जान्हवी कपूर अपनी टीम के साथ नंगे पैर बप्पा का आशाीर्वाद लेने मंदिर पहुंची थी.
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची जान्हवी कपूर ने बेबी पिंक कलर का सूट पहना हुआ था.
बिना मेकअप के भी एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं. जान्हवी को मंदिर में उनकी टीम के साथ स्पॉट किया गया.
माना जा रहा है कि जान्हवी कपूर गुड़ी पड़वा के साथ-साथ अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म 'मैदान' के लिए भी सिद्धिविनायक में प्रार्थना करने पहुंची थीं.
पिछले महीने जान्हवी कपूर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ तिरुपति मंदिर पहुंची थीं.
तिरुपति के बाद अब जान्हवी सिद्धिविनायक पहुंची हैं.