Education Minister Madan Dilawar की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

Education Minister Madan Dilawar: 2019 तक के विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रकरणों का निस्तारण करें अधिकारी
Education Minister Madan Dilawar की अध्यक्षता में मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल स्थित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में Education Minister Madan Dilawar ने विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही (16/17 सीसीए) की स्थिति, गत 1 माह की प्रगति रिपोर्ट, हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारी, समसा के विभिन्न मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की वर्षवार समीक्षा, प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन कैम्प व ओआरएफ, नागरिक सुरक्षा अलर्ट संबंधी आदि विषयों पर चर्चा की।
बैठक में Education Minister Madan Dilawar ने आगामी 30 जून तक वर्ष 2019 तक के सभी 16CCA के प्रक्रियाधीन-लंबित मामलों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग की ओर से इस साल 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें विद्यार्थियों व विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कहा है। इसके तहत प्रति विद्यार्थी 10 पौधे प्रतिदिन, प्रति कर्मचारी 15 पौधे प्रतिदिन लगाए जाएंगे।
बैठक में शासन सचिव शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल, विशिष्ट शासन सचिव श्री विश्वमोहन शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी, निदेशक प्रारंभिक श्री सीताराम जाट, संयुक्त शासन सचिव श्री मनीष गोयल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्री सुरेश कुमार बुनकर, विशेषाधिकारी श्री सतीश गुप्ता सहित सचिवालय व बीकानेर निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



