बिज़नेस

AGEY: मोदी सरकार की स्कीम, बिना ब्याज ₹6.5 लाख तक लोन देगी

AGEY: स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों को योजना के तहत ₹6.5 लाख तक का बिना ब्याज ऋण मिलता है। इससे स्वयं सहायता समूहों को वाहन खरीदने और ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुरक्षित परिवहन सेवाएं शुरू करने की सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय नरेंद्र मोदी सरकार ने कई योजनाओं को लागू किया है जो उद्यमियों को प्रेरित करते हैं। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) भी ऐसी है। स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों को इस योजना के तहत ₹6.5 लाख तक का बिना ब्याज ऋण मिलता है। इससे स्वयं सहायता समूहों को वाहन खरीदने और ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुरक्षित परिवहन सेवाएं शुरू करने की सुविधा मिलेगी।

साल 2017 में शुरू हुई योजना

आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना 2017 में शुरू की गई थी। इस योजना को भारत सरकार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के एक हिस्से के रूप में रखने का निर्णय लिया था। DAY-NRLM के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह पिछड़े क्षेत्रों में सड़क परिवहन सेवा संचालित करते हैं।

कैसे काम होता है?

DAY-NRLM के तहत समुदाय आधारित संगठन (सीबीओ) को दी गई सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) इस योजना के लिए उपयोग की जाती है। सीबीओ अपने सामुदायिक निवेश कोष से लाभार्थी एसएचजी सदस्य को 6.50 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देता है। समुदाय आधारित संगठन भी वाहन का मालिक बन सकते हैं। साथ ही एसएचजी सदस्य को वाहन चलाने के लिए पट्टे पर देगा और सीबीओ को पट्टे पर किराया मिलेगा।

योजना के तहत सभी वाहनों का एक निर्धारित रंग कोड होता है। इन वाहनों पर आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना की ब्रांडिंग होती है ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके और उन्हें अन्य मार्गों पर जाने से बचाया जा सके।

सरकार जागरूक करती है

बता दें कि इस योजना को लेकर सरकार समय-समय पर जागरूक करती रहती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी जागरूकता की कोशिश की जाती है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर योजना के बारे में बताया है।

Related Articles

Back to top button