Andre Russell ने रच दिया इतिहास, टी20 क्रिकेट में हुए सिर्फ तीसरे बल्लेबाज जिन्होंने लगाए 750 छक्के

Andre Russell ने टी20 क्रिकेट में 750 छक्के लगाए और इतिहास रच दिया। वे तीसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की। जानें उनके रिकॉर्ड और हालिया प्रदर्शन के बारे में।

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर Andre Russell ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टी20 मैचों में कुल 750 छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया है। यह मुकाम हासिल करने वाले वे केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले इस रिकॉर्ड को केवल क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड ही छू पाए हैं।

Andre Russell का धमाकेदार प्रदर्शन

मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए, Andre Russell ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 13 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ ही उनका टी20 करियर में छक्कों का आंकड़ा 750 तक पहुंच गया।

टी20 क्रिकेट में छक्कों की टॉप लिस्ट

Andre Russell  के करियर के आंकड़े

Andre Russell ने अब तक टी20 क्रिकेट के 558 मैचों में 9227 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उनके नाम 610 चौके भी दर्ज हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और आक्रामक शैली ने उन्हें विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल किया है।

मैच की समीक्षा: टीम को मिली हार

मेजर लीग क्रिकेट 2025 के इस मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। आंद्रे फ्लेचर ने 104 और उन्मुक्त चंद ने 41 रन बनाए। आंद्रे रसेल का योगदान 30 रन का रहा। हालांकि, वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम ने मिचेल ओवन (43), ग्लेन मैक्सवेल (42) और ग्लेन फिलिप्स (33) की मदद से आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया।

↑
Exit mobile version