Anupama 24 May: क्या गौतम का बुरा समय शुरू हो गया है? लीला अनुपमा को खुली छूट देगी

Anupama 24 May 2025 Written Update: शनिवार का अनुपमा सीरियल का एपिसोड एक्शन और भावनाओं को एक साथ लाएगा।

Anupama 24 May 2025 Written Update: शनिवार को अनुपमा सीरियल में आप देखेंगे कि जब राघव और तोषू सड़क पर घूम रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि शायद गौतम अंश के गायब होने के पीछे जिम्मेदार है, एक गाड़ी घर के सामने एक बोरी फेंक देगी। जब राघव यह बोरी खोलेगा, तो उसे अंश मिल जाएगा। पूरा शाह परिवार परेशान हो जाएगा और जब अंश की तस्वीरें वहां कोठारी मेंशन पहुंचेंगी तो वहां भी सभी परेशान हो जाएंगे। सिर्फ एक शख्स आराम से होगा, और वो होगा गौतम।

तोषू, राघव और राही बेबस दिखेंगे

राही उसके हाव भाव पढ़ लेगी और प्रेम से कहेगी कि हो ना हो बदला लेने के लिए गौतम ने इस तरह का हाल किया है। वह कहेगी कि अगर अंश से बदला लेना होता तो लोग उसकी इस तरह की दुर्दशा करके घर के सामने फेंक नहीं जाते। यह एक तरह से मां को दी गई धमकी है। प्रेम, राही, तोषू, राघव सब गौतम पर संदेह करेंगे, लेकिन कोई भी कुछ नहीं कह पाएगा क्योंकि कोई सबूत नहीं होगा। प्रेम और राही तभी अनुपमा को गुस्से में दरवाजे पर खड़ा देखेंगे।

अनु गौतम को जमकर पीटेगा

अनुपमा आकर गौतम की आंख पर कठोर मुक्का मारेगी, इससे पहले कि वह कुछ समझ पाए। जैसे ही गौतम कुछ कहेगा, अनुपमा पहले उसे एक तमाचा मारेगी, फिर एक डंडा लेकर उसे बेहिसाब धुनाई करेगी। पराग और वसुंधरा को छोड़कर कोई भी गौतम को बचाने का साहस नहीं करेगा। अनुपमा उसकी जमकर धुनाई करके वहां से चली जाएगी, कहते हुए कि अगली बार मेरे बच्चों पर हाथ उठाने की कोशिश की तो..। गौतम इतने के बाद भी मन ही मन खुश होगा और सोचेगा कि मुझसे बदला तो अनुपमा तब लेगी जब वो बदला लेने लायक रहेगी। दरअसल गौतम ने पहले ही सारी तैयारी कर रखी होगी।

लीला अनुपमा को खुली छूट देगी

अनुपमा घर पहुंचते ही देखेगी कि “अनु की रसोई” में कोई आग लगा दी है। वह और उसका पूरा परिवार बेहोश हो जाएगा। लंबे समय तक चीखने-चिल्लाने के बाद, अनुपमा वहीं पर बेहोश हो जाएगी. फिर जागकर अनु की रसोई जाएगी। सभी को यह समझने में बहुत समय नहीं लगेगा कि यह गौतम का ही काम है। उधर, कोठारी मेंशन में गौतम फिर से झूठ बोलेगा और वसुंधरा हमेशा की तरह उसका समर्थन करने लगेगी। लेकिन अब लीला ने भी इधर अनुपमा को खुली छूट दे दी है।

↑
Exit mobile version