Anupama Spoiler: क्या प्रेम अनुपमा को वापस ले आएगा? सड़कों पर आमना-सामना होगा

Anupama Spoiler Alert: आप Anupama सीरियल में आगे देखेंगे कि प्रेम खाना बनाकर जाते समय Anupama को देखकर उसका पीछा करने का निर्णय लेता है। दोनों का सामना मुंबई की सड़कों पर होगा तो क्या होगा?

Anupama Upcoming Twist: Anupama शो का एक नवीनतम प्रमोशन वीडियो जारी किया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी शो में एक और दिलचस्प घटना सामने आने वाली है, जो कहानी को फिर से मोड़ देगी। बुधवार के एपिसोड में अनिल और प्रेम अनुपमा के नए घर में मेहमान हैं। वह प्रेम को छिपकर देखेगी, लेकिन जब वह उनकी बातचीत सुनेगी तो उसे बहुत दुख होगा कि उसकी वजह से उसके बच्चों को क्या-क्या झेलना पड़ा है।

प्रेम कोठारी Anupama को जाते देखेगा

हाल ही में रिलीज़ किए गए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि Anupama जाने से पहले प्रेम की एक छिपकर झलक देखेगी और खुश होगी। फिर वह वहां से चली जाएगी, इससे पहले कि कोई उसे देख ले। अनुपमा अपनी मालकिन से कहेगी कि आज उसे कुछ काम है, इसलिए जल्दी जाना होगा और फिर चुपचाप वहां से चली जाएगी, लेकिन प्रेम को पीछे से देखेगी। उसे शक होगा, कि हो ना हो यह उसकी सास अनुपमा ही है। वह उसके पीछे जाने का फैसला करेगा।

फिर दामाद और सास का सामना होगा

उधर, Anupama रोती हुई सड़क पर जाती होगी और खुद से कहती होगी कि तुम्हें खुश होना चाहिए कि प्रेम ने तुम्हारे खाने का स्वाद नहीं पहचाना। जब अनुपमा अपनी ही धुन में होगी, तो वह एक ठेले वाले से टकरा जाएगी और उसके सारे पैसे फैल जाएंगे। वह तेजी से सड़क पर पड़े पैसे बटोरने लगेगी और तभी एक हाथ उसकी मदद करने के लिए आ जाएगा। यह कोई और नहीं प्रेम कोठारी होगा जो अनुपमा के ठीक सामने खड़ा होगा। दोनों इस सिचुएशन में कैसे रिएक्ट करेंगे और क्या प्रेम फिर एक बार अनुपमा पर नाराज होगा?

↑
Exit mobile version