राज्यदिल्ली

Arvind Kejriwal Bail: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत को लेकर हाई कोर्ट में कहा, ‘…तो नाइंसाफी होगी.’

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निचली अदालत से जमानत मिलने पर हाई कोर्ट में अपील की है। उन्होंने अपने जवाब में,  ED पर आरोप लगाए हैं।

Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (10 जुलाई) को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत से मिली जमानत को चुनौती देने वाली ED की याचिका पर हाई कोर्ट में जवाब दिया। Delhi Chief Minister ने इसमें कहा कि ED उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्य कर रही है। इस मामले में उनकी जमानत रद्द करना उनके साथ अन्याय होगा।

दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ED ने उन्हें इस केस में फंसाने के लिए सह-आरोपियों को बयान देने के लिए दबाव बनाया है।” ED ने मनमाफिक बयान देने की एवज में सह-आरोपियों की जमानत अर्जी का विरोध नहीं किया.

ईडी की दलील का सीएम केजरीवाल ने किया विरोध

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने अपने जवाब में ED की इस दलील का विरोध किया कि उसे अपने बात रखने का मौका नहीं मिला। उनका कहना था कि “निचली अदालत का जमानत देने का आदेश पूरी तरह से सही है। जज ने अपने विवेक से आदेश दिया है। ED की इसके खिलाफ याचिका में की गई टिप्पणी कोर्ट का अपमान करती है।:”

21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया था। 20 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दी। ED इसके खिलाफ अगले दिन हाई कोर्ट पहुंच गई। उनकी रिहाई पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। मुख्यमंत्री फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।

सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया

26 जून को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत की मांग की है। 5 जुलाई को हाई कोर्ट ने मामले की नोटिस जारी की और सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई निर्धारित की।

Related Articles

Back to top button