राज्यदिल्ली

Arvind Kejriwal ने सफाई कर्मचारियों को घर बुलाया, साथ में चाय पी कर सम्मानित किया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने अपने निवास पर सफाई कर्मचारियों को बुला लिया।

Arvind Kejriwal ने सफाई कर्मियों के साथ चाय पर चर्चा की। अगले वर्ष फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। उससे पहले राजनीतिक दल वोट साधने में जुट गए है।

दिल्ली में चंद महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी गई है। दिल्ली का दंगल जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल अलग-अलग तैयारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता झुग्गियों में जाकर रात्रि प्रवास कर रहे हैं तो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को आमंत्रित कर उनके साथ बैठकर चाय पी. उन्होंने चायवालों की परेशानियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सैकड़ों सफाई कर्मचारी पहुंचे। उनका दावा है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ बैठकर चाय पी। इस दौरान, अरविंद केजरीवाल ने उनको भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की परेशानी का समाधान किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों में पुरुष और महिला शामिल थे।

आज मैंने अपने इलाक़े के सफ़ाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर बुलाया। उनसे उनके सुख-दुख की बात की। उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझा। वे हर दिन मुस्कुराते हुए हमारी सेवा करते हैं, हमारे इलाक़े को साफ़ सुथरा रखते हैं। आप भी उन्हें अपने घर बुलाएं, उनके साथ समय बिताएं।

केजरीवाल ने विधायकों और पार्षदों को निर्देश दिए

इससे पहले 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के विधायक और पार्षदों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को अपने घर पर चाय पर खाने पर बुलाएं और उन्हें सम्मानित करें।

सफाई कर्मचारियों का सम्मान करें: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सफाई कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। अरविंद केजरीवाल ने इसलिए आम जनता से सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छुट्टी वाले दिन आपके घर के आसपास काम करने वाले सफाईकर्मी को चाय पर बुलाकर उनसे सुख-दुख की बात करें, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं. उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा में काम करने वाले NDMC के सफाई कर्मचारियों को अपने घर बुलाया. दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं. जिन पर अगले साल चुनाव होना है

Related Articles

Back to top button