
Arvind Kejriwal Speech: यमुनानगर के जगाधरी में एक रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को निशाने पर लिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि AAP के बिना हरियाणा में कोई भी सरकार नहीं बनेगी।
Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर में रोड शो किया, जो उनकी पहली हरियाणा यात्रा थी। इस दौरान, उन्होंने कहा कि AAP के बिना हरियाणा में कोई भी सरकार नहीं बनेगी।
यमुनानगर के जगाधरी में एक रोड शो में केजरीवाल ने कहा, “आदर्श पाल (आप उम्मीदवार) हैं, आपके साथ रहते हैं। सुख दुःख में साथ रहते हैं। दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री हैं। पूरे हरियाणा में बुरा हाल किया हुआ है। पिछले दस साल में कवंर पाल ने जगाधरी में कुछ भी नहीं किया है, नशा और बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नहीं किया। आप को एक बार मौका दें, दिल्ली जैसी शिक्षा व्यवस्था हरियाणा में कर देंगे.”
अरविंद केजरीवाल का चुनाव प्रचार जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी होगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
हरियाणा में क्रांतिकारी बदलाव लाने आ गए केजरीवाल🔥💯
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और हरियाणा के लाल @ArvindKejriwal जी का विधानसभा जगाधरी, यमुनानगर में भव्य रोड शो 💯#HaryanaKaHaalBadlegaKejriwal pic.twitter.com/PrLLpyzahV
— AAP (@AamAadmiParty) September 20, 2024



