दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.
आशा भोसले ने अपनी लाइफ में विद्रोह और प्रोफेशन में जो-जो प्रयोग किए, ये सब आज की पीढ़ी को ठीक से नहीं मालूम होगा.
लता मंगेशकर की छत्रछाया में दूसरी प्रतिभा की पहचान कितनी बड़ी तपस्या और साधना थी, जानते हैं.
गौरतलब है कि लता मंगेशकर और आशा भोसले सगी बहनें जरूर थीं लेकिन अभिरुचि, मिजाज और गायकी तीनों ही स्तर पर बिल्कुल जुदा थीं. दोनों ने कम उम्र से ही गाना प्रारंभ कर दिया था. लता मंगेशकर क्लासिकी की परंपरा का पालन करने के लिए जानी गईं लेकिन आशा ने क्लासिकी में मॉडर्न का प्रयोग करके अपने लिए नया श्रोता वर्ग तैयार किया. उनके आचार-विचार जितने विद्रोही रहे. संगीत में आगे बढ़ने और अपने लिए नई परंपरा गढ़ने के मिशन पर भी उतनी ही शिद्दत से जुटी रहीं.
आशा ने महज सोलह साल की उम्र में अपनी बहन के सचिव से घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी रचाई. उनका पहला पति उम्र में उनसे दोगुना बड़ा था. लेकिन जब वह शख्स संगीत साधना में रुकावट बनने लगा तो उन्होंने शादी तोड़ दी और आरडी बर्मन यानी पंचम दा से दूसरा विवाह रचाया, जोकि उनसे उम्र में छोटे थे. समय और साधना ने आशा की प्रतिभा का साथ दिया. लता की संगीत साधना की आराधना करते हुए भी आशा ने अपना एक अलग शिखर खुद से तैयार किया था.
यों लता मंगेशकर ने साठ और सत्तर के दशक में बहुत से ऐसे गाने गाये हैं, जो जोश, जवानी, प्रेम और सौंदर्य की भावना से युक्त हैं. लेकिन आशा भोसले ने अपने लिए भविष्य की नई लकीर खींची. उन्होंने एक बार एक बातचीत में कहा था कि दूसरी लता बनना आसान नहीं. लता की तरह केवल लता ही गा सकती थी. ये बात उन्होंने बहुत पहले ही भांप ली थी. लता जैसी गायिका सदियों में पैदा होती है. अलग पहचान बनानी है और संगीत में नई ऊंचाई हासिल करनी है तो कुछ अलग करना होगा.
तब उन्होंने कहा कि अलग पहचान बनाने के लिए क्लासिकल के साथ वेस्टर्न भी सुना, अपने सुर निखारे. आशा की इस मेहनत, प्रतिभा, विद्रोही विचार और उनकी आवाज़ की खनक से ओपी नैय्यर और आरडी बर्मन जैसे संगीतकार बखूबी वाकिफ हो चुके थे. जिन्होंने आशा को उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर से अलग राह पर ले जाने में काफी मदद की.

ओपी नय्यर ने प्रतिभा को पहचाना
आशा भोसले की आवाज में एक ऐसी क्वालिटी थी, जिसकी दरकार साठ और सत्तर के दशक के संगीतकारों को थी. इस क्वालिटी को सबसे पहले संगीतकार ओपी नय्यर ने पहचाना. नय्यर वेस्टर्न ट्यून को भारतीय पहचान के साथ प्रस्तुत करने में खासी दक्षता रखने के लिए जाने जाते थे. गायिकाओं में उनकी पसंद कभी गीता दत्त हुआ करती थीं, जिन्हें एसडी बर्मन भी खूब पसंद करते थे. लेकिन गुरु दत्त के निधन के बाद गीता दत्त ने फिल्मों में गाना कम कर दिया.
अब ओपी नैय्यर को गीता दत्त की जगह भरने वाली आवाज की दरकार थी. ऐसे में उनके सामने आशा भोसले एक विकल्प के तौर पर नजर आईं. उन्होंने सबसे पहले 1957 में आई दिलीप कुमार-बैजयंती माला की फिल्म नया दौर में उन्हें मौका दिया. इस फिल्म में उन्होंने चार गाने गाये- मांग के साथ तुम्हारा, मैंने मांग लिया संसार… उड़ें जब जब जुल्फें तेरी… साथी हाथ बढ़ाना… रेशमी सलवार, कुर्ता जाली का… एक दीवाना आते जाते… इन गानों में उन्हें मो. रफी और शमशाद बेगम का साथ मिला. फिल्म हिट हुई और इसके सारे गाने भी.
इसके बाद तो आशा भोसले का सिक्का चल निकला. संगीतकार ओपी नय्यर ने आशा भोसले के साथ आगे भी गाने बनाए. मसलन राजकुमार और सुनील दत्त की फिल्म वक्त. इस फिल्म में भी उन्होंने चार गाने गाये. सारे हिट हुए- कौन आया कि निगाहों में चमक जाग उठी…हम जब सिमट के आपकी बाहों में आ गए…चेहरे पर खुशी छा जाती है या फिर आगे भी जाने ना तू...और इसके बाद संगीतकार ओपी नय्यर ने निर्देशन में ही जब हमराज में महेंद्र कपूर के साथ तू हुस्न है, मैं इश्क हूं, तू मुझ में है, मैं तुझ में हूं… गाया तो आशा की आवाज की खनक दूर तलक जा चुकी थी.
इन गानों से आशा की लोकप्रियता और भी बढ़ी. गौरतलब है कि जिस साल वक्त आई थी, उसी साल मीना कुमारी की फिल्म काजल भी आई, संगीतकार रवि के निर्देशन में जिसका एक भजन आशा भोसले ने गाया जो आज भी खूब सुना जाता है- तोरा मन दर्पण कहलाए…
लता से तनाव नहीं, प्रेरणास्रोत मानती थीं
इन गानों ने आशा भोसले की गायकी की विविधता को स्थापित कर दिया. तब के तमाम संगीतकारों ने भली भांति समझ लिया कि लता मंगेशकर के सामने अगर किसी गायिका में खड़ी हो सकने का माद्दा है तो वह कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी छोटी बहन आशा भोसले हैं. एक समय तो ऐसा भी आया कि गॉसिप में लता और आशा के बीच तनाव की खबरें भी फैलने लगीं. क्योंकि गॉसिप में ये बातें भी कही जाती हैं कि लता मंगेशकर ने अपने करियर के चरम के दौरान किसी और गायिका को उभरने नहीं दिया. इस लिहाज से अपने घर की ही सिंगर आशा भोसले ने लता को सबसे बड़ी चुनौती दे दी.
हालांकि आशा भोसले ने हमेशा इस तरह के नैरेटिव को खारिज किया. उन्होंने लता मंगेशकर को केवल एक बड़ी बहन नहीं माना बल्कि अपनी प्रेरणा स्रोत माना है. हां, लता के इतर अलग रास्ता बनाने की बात वो जरूर कुबूल करती थीं. लेकिन दोनों ने कई गाने साथ-साथ गाये हैं. उत्सव फिल्म का उनका एक युगल गीत बहुत लोकप्रिय हुआ- मन क्यूं बहका रे बहका आधी रात को, बेला महका रे महका आधी रात को…
आशा की प्रतिभा को आरडी बर्मन ने निखारा
गौरतलब है कि आशा भोसले की प्रतिभा को जिन दो संगीतकारों ने सबसे करीब से पहचाना और निखारा उनमें दूसरे थे- आरडी बर्मन, जिनसे उन्होंने बाद में विवाह भी रचाया. ओपी नैय्यर ने प्रतिभा को पहचाना तो बर्मन ने उस प्रतिभा को निखारा और नई रेंज और वैरायिटी दी. आशा की गायकी की काबिलियत का भरपूर उपयोग किया. प्रारंभ में तीसरी मंजिल और कारवां जैसी लोकप्रिय फिल्मों के गानों ने रातों रात धूम मचा दी. आशा और आरडी की जोड़ी सबसे हिट हुई, क्योंकि दोनों मिजाज से प्रयोगवादी थे.
आशा अपनी आवाज के निखार में खूब प्रयोग करती थीं तो आरडी अपने संगीत में वेस्टर्न या रॉक का ऐसा प्रयोग करते जिस पर युवाओं की टोली फिदा हो जाती. दोनों बहुत ही मॉडर्न ख्यालात के थे. पिया तू अब तो आजा… गाने जैसा प्रभाव इस जोड़ी से ही संभव था. सत्तर और अस्सी के दशक का संगीत इस जोड़ी के नाम है.
हेलन हो या रेखा, हेमा-सबको दी आवाज
आशा भोसले ऐसी गायिका थीं जो वक्त के साथ चलने में यकीन रखती थीं. उन्होंने शंकर जयकिशन, ओपी नय्यर, रवि, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आरडी बर्मन, बप्पी लाहिड़ी से लेकर ए आर रहमान के साथ भी गाने गाये हैं. वह बैजयंती माला, मीना कुमारी से लेकर हेलन, जीनत अमान, हेमा, परबीन बॉबी, रेखा, श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर तक सभी दौर की अभिनेत्रियों को आवाज दी है. शास्त्रीय संगीत को कभी उन्होंने छोड़ा नहीं. इसके साथ-साथ लोकगीत, भजन, गजल और कव्वाली भी बखूबी गाती थीं.
कुछ महीने पहले की बात है. उमराव जान री-रिलीज का मौका था. मंच पर मुजफ्फर अली, रेखा के साथ आशा भोसले भी थीं. 91 साल की उम्र में उनकी आवाज में वही खनक और शोखियां. जब उन्होंने गाया- ये क्या जगह है दोस्तो… ये कौन सा दयार है… तो फिजां में तालियां गूंजने लगीं. आशा भोसले की गायकी सुन लोग झूम उठे. आज लता की तरह आशा भी दुनिया से रुखसत हो गईं लेकिन लता की तरह आशा भी संगीत की एक बड़ी विरासत छोड़ गईं है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी.

‘असली रेखा को कोई नहीं जानता, यहां तक कि खुद रेखा भी नहीं…’: 72 साल की हो चुकी सदाबहार दिवा से मिलने की याद
मिलिए कैकेयी और मंथरा: कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा का रामायण के नए पोस्टरों में अनावरण किया गया
मदीना में शादी के बंधन में बंधे फैसू, शेयर की निकाह की तस्वीरें
सलमान खान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, कहा- ‘अ से जेड तक सब यहां मिलेगा’
नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य लोगों ने जताया शोक
शाहरुख खान ने नाना पाटेकर की सलाह को याद किया
नाना पाटेकर की अंतिम फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ अभिनेता को श्रद्धांजलि होगी: निर्देशक आदित्य सरपोतदार
नाना पाटेकर की मौत का मामला गोवा पुलिस ने दर्ज किया
कॉकपिट में साहस: वायु सेना दिवस पर, हम उन अभिनेताओं को देखते हैं जिन्होंने वायु सेना के कर्मियों के रूप में उड़ान भरी
अक्षय कुमार, माधवन समेत अन्य लोगों ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा: महाराष्ट्र मंत्री
नाना पाटेकर आखिरी बार 4 दिन पहले गोवा में नजर आए थे
अभिक बनर्जी की ‘सितारा’ ने अस्ताना एआई फिल्म फेस्टिवल में जीता, ₹ 2.4 करोड़ की कमाई की
चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन में शास्त्रीय उस्ताद केंद्रीय मंच पर होंगे
‘एक फिल्म बनाओ, फिर से लोगों का मनोरंजन करो; सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा, ‘इससे आपकी छवि बनेगी’
कियारा और सिद्धार्थ दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज
अरिजीत सिंह ने संगीत में 20 साल पूरे होने पर नौ शहरों के इंडिया टूर 2027 की पुष्टि की
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में पैसे नहीं देने पर राजपाल यादव को फटकार लगाई
टाइगर श्रॉफ ने अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल
‘ट्रॉफी आ गई घर’: खतरों के खिलाड़ी की जीत का जश्न मनाते हुए अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह के साथ किया डांस
गद्दार 2 विजेता रिडा थराना का पेरिस प्रस्ताव वीडियो एक शरारत था – लेकिन इंटरनेट ने पहले ही अन्यथा फैसला कर लिया था
‘ऑस्कर विजेता भी बेंगलुरु के ट्रैफिक से बच नहीं सकता’: कार से फैंस पर हाथ हिलाते हुए देखिए एआर रहमान
अभिनेत्री कोयल मलिक ने भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटे बाद राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया
संजय दत्त ने कहा, ‘भारत में अब शांति महसूस नहीं हो रही है’
अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 179 करोड़ रुपये की कमाई की
क्लासिक और समकालीन: जाह्नवी कपूर पेरिस में बीओएफ 500 गाला में देसी ड्रामा लेकर आई
‘फर्जी’ सीजन 2 में शाहिद कपूर के साथ महिला प्रधान के रूप में युक्ति थरेजा की पुष्टि की गई
अवनीत कौर ने डिगर प्रीमियर में टॉम क्रूज से मुलाकात की, उनके सिंगल-टेक मोनोलॉग सीन पर चर्चा की
बाली में वर्क-कम-हॉलिडे ट्रिप के दौरान नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, सर्जरी कराने के लिए
खोरिया: भारत में अंतरिक्ष के लिए लड़ने वाली नेपाली प्रवासी कहानी
अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में जीता बेस्ट फीचर फिल्म
2026 में महिलाओं की सुरक्षा: क्या वाकई हमारी मानसिकता बदल गई है, सेलेब्स ने सवाल किया?
कृति सेनन के ‘सुपरहीरो’ के सपने
तोरल पांड्या का क्रिएटिव डायलॉग इस बात की पड़ताल करता है कि स्थानों को प्रकाश, स्मृति, गति और धारणा द्वारा कैसे आकार दिया जाता है
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस: झागदार डालगोना से वियतनामी ब्रूज़ 5 कॉफी ट्रेंड जो वायरल हो गए
आलिया भट्ट को दिया जाएगा अर्थशॉट अवॉर्ड
सेंट लॉरेंट पेरिस फैशन वीक में स्वर्ण पदक के लिए जाता है
‘लिखे जो खत तुझे’ में नजर आएंगी खुशा कपिला और शीबा चड्ढा
करण जौहर की फिल्म ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद खत्म हो रही है
नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ से हॉलीवुड में डेब्यू करते हैं अंकुर राठी
सेलीन डायोन ने स्टार-स्टडेड पेरिस फैशन वीक में प्रदर्शन किया
खुशा कपिला और शीबा चड्ढा ‘लिखे जो खत तुझे’ के लिए साथ काम कर रहे हैं
ऐश्वर्या राय बच्चन ने रीगल लुक में लॉरियल पेरिस रनवे पर वापसी की
नूर-ए-महफिल फैशन शो में लुधियाना की महिलाओं के साथ जलवा बिखेरीं दीया मिर्जा
वीएमए 2026 में सरासर, झिलमिलाते और पंखों ने कब्जा कर लिया
चंडीगढ़ से लेकर कश्मीर तक, प्रदर्शनी शटर स्टोरीज कैमरे के लेंस के माध्यम से दुनिया की सुंदरता को कैप्चर करती है
रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ की ट्रॉफी
पहाड़ियों में मुसाफिर कैफे खोलेंगे विक्रांत मैसी
‘मोती हो गई’: ‘राइज एंड फॉल 2’ के प्रीमियर में बोल्ड ब्लाउज के साथ बॉडी-शेमर्स से भिड़ीं स्वरा भास्कर
विश्व पर्यटन दिवस पर, सेलेब्स ने साझा किया कि एक गंतव्य वास्तव में यादगार क्या बनाता है
चंडीगढ़ में ली कोर्बूज़िए महोत्सव शहर की स्थापत्य विरासत का जश्न मनाता है
’70 का दशक वापस आ गया है’: जीनत अमान ने ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट के लुक की तारीफ की
12 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, शिमला सिनेमा हब बना
उदिति सिंह के खिलाफ रिती तिवारी के बयान पर सलमान खान ने साधा निशाना
जयपुर के फिट राहुल घूमर पर डांस करते हैं और एक समय में एक रील की रूढ़ियों को तोड़ते रहे हैं
शादी के बाद की जिंदगी पर सोनी राजदान: ‘मुझे एक तरह से बट्टे खाते में डाल दिया गया था’
टेलर स्विफ्ट का ‘पेशेंट जीरो’ म्यूजिक वीडियो डकोटा जॉनसन और कॉलिन फैरेल को स्टार करेगा
बॉलीवुड सिर्फ सिनेमा नहीं है: देवकन्या ठाकुर
शादी के बाद की जिंदगी पर सोनी राजदान: ‘मुझे एक तरह से बट्टे खाते में डाल दिया गया था’
सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान को मिलेगा स्क्रीन आइकन अवॉर्ड
बॉस्को मार्टिस के नए गाने ‘पैसा फेक’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं आलिम हकीम
इम्तियाज अली ने बेटी इदा अली की सगाई अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की ऐलान
नगा भाषा की फिल्म ‘अंग’ ने जीता टीआईएफएफ प्लेटफॉर्म अवार्ड, गोंधल के साथ 2027 के ऑस्कर विचार के लिए एक अलग रास्ता खोला
अनंत नाग को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया
रश्मिका मंदाना रेड कार्पेट पर माइकल बी जॉर्डन, डकोटा जॉनसन, दुआ लीपा और इरीना शायक के साथ शामिल होने के लिए तैयार
अल्लू अर्जुन और एटली की राका ने रिलीज से पहले वास्तविक समय में सबसे अधिक लोगों को मोशन करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
अंबानी गणेश चतुर्थी के मौके पर टिफनी ट्रंप ने पारंपरिक परिधान में देसी बार्बी को दिखाया
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए मंच तैयार गुजरात के एकता नगर में बनाया गया विशेष जर्मन गुंबद
जैस्मिन सैंडलास ने चंडीगढ़ शो की घोषणा की, इसे इस साल पंजाब का एकमात्र कॉन्सर्ट बताया
मेघना गुलजार ने सच्चाई, न्याय और डायरा के बारे में बात की
करीना कपूर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, ‘ओजी ‘इट’ गर्ल: हम उनके प्रतिष्ठित पलों को फिर से देखते हैं क्योंकि वह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं
कैटरीना कैफ की पोस्टपार्टम ट्रोलिंग से मचा आक्रोश, महिलाओं ने कहा- अब बहुत हो गया
मिलिए डांसर मॉम दीपामिलिए डांसर मॉम दीपाली सरस से: नासिक की गृहिणी ने शादी के लिए डांस छोड़ दिया, एक महामारी रील ने सब कुछ वापस ला दियाली सरस से: नासिक की गृहिणी ने शादी के लिए डांस छोड़ दिया, एक महामारी रील ने सब कुछ वापस ला दिया
सलमान खान ने कहा, ‘मेरी सेहत में कुछ भी गलत नहीं है’
कौन हैं मेधा शंकर? समय रैना के रोमांस की ताजा खबरों के केंद्र में ’12वीं फेल’ स्टार
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी का स्वागत किया
रोहतक में एचआईएफए के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत के साथ ही ‘मुवाजा’ ने माहौल तैयार किया
ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘गोंधल’ है संतोष दावखर
‘जॉम्बी रेड्डी 2’ का फर्स्ट लुक रिलीज
मुंबई में घूमेंगी मुसाफिरी: ऋचा चड्ढा ने अपनी पहली नॉन-फिक्शन सीरीज का ट्रेलर जारी किया
‘गोंधल’ ने भारत को ऑस्कर के लिए आगे बढ़ाया: मराठी फिल्म को 2027 के लिए आधिकारिक प्रविष्टि का नाम दिया गया
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ पर अंबिका पंडित: “महिलाएं अक्सर अपनी इच्छाओं और बुद्धि को दबा देती हैं”
अली जफर ने कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद की अपीयरेंस को लेकर ट्रोल के खिलाफ बचाव किया
आकृति अग्रवाल ने मंगेतर पृथ्वी शॉ से अलग होने का ऐलान किया
गिप्पी ग्रेवाल का आरोप, एयर कनाडा ने उन्हें बिजनेस से इकोनॉमी में डाउनग्रेड कर दिया, फ्लाइट से हटाने की धमकी दी
सब्यसाची बंगाल बीजान्टिन ब्रॉडवे के साथ NYFW में लौटता है
25 पीस ऑर्केस्ट्रा के साथ लॉन्च करेंगे ‘ये प्रेम मोल लिया’ टाइटल ट्रैक
‘फैमिली फुल हाउस’ में उनके क्रिकेट सफर को आकार देने वाले परिवार के समर्थन पर रोहित शर्मा
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 26 सितंबर को एक उत्सव थीम के साथ नेटफ्लिक्स पर आ रहा है और पूरी कास्ट लौट रही है
जैस्मिन सैंडलास ने अपने हालिया सिंगल ‘प्यार’ में मंगेतर शेखर चौधरी के साथ प्यार का जश्न मनाया
ब्रैड पिट, क्रिस पाइन, पियर्स ब्रॉसनन और रामी मालेक ने यूएस ओपन के फाइनल में हॉलीवुड ग्लैमर जोड़ा
बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार: कैसे ‘हनुमान अंश’ ने बॉलीवुड को चुनौती दी और 200 करोड़ क्लब पर कब्जा कर लिया
जेट-सेट ग्लैमर: तृप्ति, कृति, खुशी और अन्य दिवा छुट्टी शैली को कैसे बढ़ाती हैं
दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई ने आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती और डीनो मोरिया के नाम दर्ज किए हैं।
78वां एमी अवार्ड्स 2026: जीन स्मार्ट ने सबसे अधिक अभिनय जीत के लिए इतिहास रचा; ‘द पिट’, ‘विडोज बे’ ने हासिल किया शीर्ष सम्मान
लद्दाखी फिल्म ‘बर्ड्स ऑन आइस’ बुसान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई
रोहतक कला विश्वविद्यालय की फिल्म ‘जगत का देस’ बांग्लादेश में दिखाई जाएगी