मनोरंजन

 Bigg Boss 18: टाइम गॉड से बगावत कर रहे हैं ‘लाडले’ डीसेना, दिग्विजय ने कर दी विवियन की बोलती बंद

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: बिग बॉस हाउस के शो में विवियन डीसेना और दिग्विजय राठी एक बार फिर टाइम गॉड की ड्यूटीज को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। लेकिन वक्त गुजरने के साथ दिग्वियन अब विवियन पर भारी पड़ने लगे हैं।

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी की लोकप्रियता जिस तेजी से बढ़ी है, उससे लगता है कि वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ग्रैंड फिनाले तक पहुंच सकता है। बिग बॉस 18 के नए प्रोमो वीडियो में दिग्विजय को सीधे तौर पर विवियन डीसेना से भिड़ते दिखाया गया है। दिग्विजय इस सीजन के कुछ सबसे पॉपुलर और पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। बहसबाजी में दिग्विजय के सामने विवियन की भी बोलती बंद होती नजर आ रही है।

टाइम गॉड से बगावत पर हैं विवियन डीसेना

दोनों खिलाड़ियों में झगड़ा टाइम गॉड बनने के बाद खिलाड़ियों को दी जाने वाली जिम्मेदारियों को लेकर हो रहा है। विवियन डीसेना और दिग्विजय राठी को किचन एरिया में बातचीत करते हुए नए प्रमोशन वीडियो में दिखाया गया है। विवियन डीसेना अपना काम करते हुए बिना दिग्विजय की ओर देखे उनसे कहते हैं कि पुरानी ड्यूटीज के और पुरानी चीजों के कुछ हिसाब बाकी हैं। मैं अपना हिसाब-किताब आराम से करूँगा, लेकिन अभी मैं थोड़ा व्यस्त हूँ। दिग्विजय ने कहा “इस घर में समय ही समय है। हैं ना? जब मर्जी आ जाओ।

काम की बात को लेकर दोनों खिलाड़ी भिड़े

बस यही बात विवियन डीसेना को चुभ गई और इसके बाद दोनों को गार्डन एरिया में खुलकर सबके सामने भिड़ते देखा जा सकता है। विवियन डीसेना चिल्ला-चिल्लाकर सभी को बता रहे हैं कि देखो हुआ क्या है कि यह आया था ड्यूटी करवाने मुझसे। मैंने कहा था मेरी मर्जी, जो ड्यूटी करनी होगी करूंगा। तेरी बताई हुई ड्यूटी, तू जब तक टाइम गॉड रहेगा नहीं करूंगा। तब दिग्विजय ने कहा कि सभी अपना-अपना खाना बना रहे हैं। इस पर विवियन ने कहा- अपना खाना बनाने का रूल किसने बनाया?

दिग्विजय ने विवियन की बोलती बंद कर दी

बीच में, करणवीर ने कहा कि वह सारे नियम बना रहा है, तो फिर सारे नियम का पालन करो। एक रूल फॉलो करूंगा एक नहीं करूंगा। भाई, यह गलत है। विवियन डीसेना फिर बैकफुट पर आते दिखाई पड़े। करणवीर ने कहा- जब रजत टाइम गॉड थे, खुद टाइम गॉड थे तब किया था इन्होंने काम? दिग्विजय ने जवाब दिया- नहीं किया था ना। विवियन ने चिढ़ते हुए कहा- तू टाइम गॉड इन्टर्न था, है और रहेगा। इस पर दिग्विजय भी भिड़ने के मूड में आ गए और कहा- इन्टर्न ने इतना काम करवा दिया इस आदमी से जितने आज तक काम ही नहीं किया। काम चोर से काम करवा लिया। विवियन की इस बात पर बोलती बंद हो गई।

 

Related Articles

Back to top button