BJP MLA Yogesh Verma, सीएम योगी से मिले, थप्पड़ कांड पर बीजेपी ने लिया एक्शन

BJP MLA Yogesh Verma: थप्पड़कांड के शिकार विधायक योगेश वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरा मामला बताया।

BJP MLA Yogesh Verma Meets CM Yogi: लखीमपुर हमले के पांच दिन बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरा मामला बताया। और बताया कि उस दिन क्या हुआ था और कैसे। जिसके बाद बीजेपी की ओर से वकील अवधेश सिंह पर कार्रवाई की गई है. अवधेश सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से बाहर कर दिया है।

सोमवार को सीएम योगी ने योगेश वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने अपने साथ 37 विधायकों के होने का दावा किया जिनमें कई सपा विधायकों शामिल थे। उन्होंने सीएम योगी से अकेले ही मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी से योगेश वर्मा की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सीएम योगी से मिले विधायक योगेश वर्मा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से एक्स पर सूचना भेजी गई, जिसमें कहा गया कि “आज लखनऊ में जनपद लखीमपुर खीरी के सदर विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री योगेश वर्मा जी ने शिष्टाचार भेंट की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।”‘

CM योगी से मुलाकात के बाद, बीजेपी ने थप्पड़कांड मारने वाले बीजेपी विधायक को थप्पड़ मारने वाले वकील अवधेश सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया है। लखीमपुर खीरी बार काउंसिल के अध्यक्ष भी अवधेश सिंह हैं। जबकि उनकी पत्नी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष रह चुकी है. इनके अलावा अवधेश का साथ देने वाले अनिल यादव और ज्योति शुक्ला को भी पार्टी से निकाल दिया गया है.

बीजेपी नेतृत्व ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने भी लखीमपुर थप्पड़कांड की घटना से नाराजगी जताई थी। बीजेपी नेतृत्व ने भी इस मामले को अगड़ा बना पिछड़ा होने पर भी चिंता जताई थी, और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब पार्टी ने ऐसे बड़े कदम उठाए हैं।

र्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को अधिवक्ता अवधेश सिंह ने थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का बीच-बचाव किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी ने इस मामले को लेकर योगी सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि इस मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है क्योंकि आरोपी वकील पगड़ी जाति से हैं और पीड़ित विधायक पिछड़े समाज से है.

↑
Exit mobile version