Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं, इन राशियों की तकदीर बदल जाएगी और देवी मां की कृपा बरसेगी।

Chaitra Navratri 2025 and Horoscope: चैत्र नवरात्रि में इस वर्ष कई शुभ संयोग बन रहा है। इन राशियों को इस शुभ संयोग से बहुत लाभ मिलेगा।
Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो इस वर्ष 30 मार्च से शुरू होगा। चैत्र नवरात्रि प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पहली तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान जगत की जननी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि पर भी नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। चैत्र नवरात्रि में अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि का अद्भुत मिलन होगा। नवरात्रि के पहले दिन इंद्र-रेवती योग भी होगा। इसलिए, इन राशियों पर इस खास संयोग का लाभ मिलेगा। अब हम ज्योतिषी चिराग दारूवाला से पता करते हैं कि चैत्र नवरात्रि में किन राशियों की भाग्यशाली हो सकती है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को इस समय धन लाभ और नए काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार और नौकरी में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि के लोगों का समाज में सम्मान इस दौरान बढ़ सकता है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिल सकती है। आप अपने पराक्रम से अपना भविष्य खुद लिखेंगे। आपके जीवन में जल्द ही बदलाव आएगा।
तूला
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सुख-संपत्ति में वृद्धि का है। विदेश में नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। तुला राशि के लोग इस समय करियर में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर
यह नवरात्रि मकर राशि वालों के लिए शुभ संयोग लेकर आएगी। विदेश में नौकरी मिलने के रास्ते खुलेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और जीवन की परेशानियां दूर होंगी। मकर राशि वालों का स्वास्थ्य इस समय अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से आपको राजकीय सम्मान मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।