मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• भाजपा को बताना चाहिए कि पिछले छापों में क्या मिला; जैसे पहले कुछ नहीं मिला, वैसा अब भी कुछ नहीं मिलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• पंजाब देख रहा है कि सत्ता के लिए भाजपा किस हद तक गिर गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• भाजपा को ई.डी., सी.बी.आई. और चुनाव आयोग को नौकरी पर रखकर पंजाब में चुनाव जीतने का सपना देखना बंद कर देना चाहिए; पंजाबी सिर कटा सकते हैं लेकिन वे कभी भी डर के आगे नहीं झुकेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• भाजपा पंजाब में 117 उम्मीदवार नहीं ढूंढ सकी, इसलिए वह ई.डी. के माध्यम से डरा कर ‘आप’ नेताओं को तोड़ना चाहती है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• मोदी सरकार सिर्फ चुनाव जीतने के लिए फंड रोककर और राज्यपालों का दुरुपयोग करके विरोधी दलों वाले राज्यों को परेशान करती है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 17 अप्रैल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि पिछले तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ई.डी.) के छापों से भाजपा, पंजाब में चुनावी अभियान शुरू करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि 117 उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाने वाली पार्टी जनता का समर्थन हासिल करने की बजाय डर फैलाने की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि विरोधी सरकारों को रोके गए फंडों, राज्यपालों, ई.डी., सी.बी.आई. और चुनाव आयोग के माध्यम से तंग किया जा रहा है, जबकि भाजपा में शामिल होने वाले नेता इसकी ‘वॉशिंग मशीन’ से साफ निकलते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ नहीं डरेगी, पंजाबी अपनी गर्दन कटा सकते हैं लेकिन डर के आगे कभी नहीं झुकेंगे। उन्होंने भाजपा को छापों और दबाव की चालों पर भरोसा करने की बजाय लोगों के बीच काम करके 2027 की तैयारी करने की सलाह दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारे देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। यहां लोग अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं। यह केंद्र सरकार का फर्ज है कि वह हर राज्य को राजनीति और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर उसका हक दे, लेकिन पिछले कुछ समय से हम देख रहे हैं कि लोकतंत्र का धीरे-धीरे गला घोंटा जा रहा है। सारी गैर-भाजपा सरकारों को या तो सीधे केंद्र के फंड रोके जा रहे हैं या राज्यपालों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है।”
भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप को खास तौर पर इसलिए निशाना बनाया गया है क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जो बहुत तेजी से बढ़ रही है। यह सिर्फ दस सालों में राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। भाजपा सोचती है कि वह कांग्रेस से सुलझ सकती है और वह कई बार कांग्रेस से हाथ भी मिला चुकी है, लेकिन वह नहीं चाहती कि कोई तीसरी ताकत उभरे।”
उन्होंने कहा, “इस प्रक्रिया के तहत उन्होंने दिल्ली में हमारे नेताओं के खिलाफ झूठे ई.डी. केस दर्ज किए, जैसे शराब घोटाले के मामले में केस दर्ज करके हमारे सीनियर नेताओं को जेल भेज दिया गया। उस समय के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ जेल भेज दिया गया। हमारे राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को जेल भेज दिया गया। जिस किसी ने भी काम करके दिखाया, चाहे वह वर्कर हो या नीति-निर्माता, सबको जेल भेज दिया गया, धमकियां दी गईं, डराया गया और भाजपा में शामिल होने या नतीजे भुगतने का डर दिखाया गया। डराने और धमकाने की यह राजनीति जारी है।”
देश भर में एक स्पष्ट पैटर्न दिखाते हुए उन्होंने कहा, “बंगाल में डी.जी.पी. से लेकर अधिकारियों तक को बदल दिया गया है क्योंकि चुनाव आ रहे हैं। वे लोगों के माध्यम से चुनाव नहीं जीतते। वे ई.डी., सी.बी.आई., चुनाव आयोग और डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य विभागों के माध्यम से चुनाव जीतते हैं। कुछ दिन पहले ई.डी. ने आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर छापा मारा, जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चलाते हैं, जहां लगभग चार हजार छात्र पढ़ते हैं। 35 से अधिक देशों के छात्र वहां पढ़ने आते हैं, लेकिन वे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य होने के कारण अचानक दागी हो गए।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ई.डी. की छापेमारी चल रही है। उन्होंने लुधियाना उपचुनाव में भाजपा को बुरी तरह हराया था। इसलिए आज वे भी भाजपा के अनुसार दागी हो गए हैं। इसका मतलब है कि भाजपा ने 2027 की विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। ई.डी. भेजो, आयकर भेजो, नोटिस भेजो, डर पैदा करो क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 117 नेता भी नहीं मिल रहे। भाजपा को 117 उम्मीदवार नहीं मिल रहे, इसलिए वे कह रहे हैं कि या तो डर-डर कर चुनाव लड़ो या हमारी ‘वॉशिंग मशीन’ से बेदाग होकर निकलो।”
उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत ही खतरनाक रुझान है। लोकतंत्र का कत्ल किया जा रहा है। हम इसकी सख्त निंदा करते हैं। सिर्फ गैर-भाजपा सरकारों को ही तंग किया जा रहा है। सिर्फ विपक्षी नेताओं को ई.डी. की लाठी का सामना करना पड़ता है और इसमें से कुछ भी नहीं निकलता। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ इतना झूठा केस दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने माना कि केस चलाने लायक नहीं है। लेकिन वे कहते हैं कि पहले इन्हें जेल में डालो, चुनाव होने दो, फिर देखेंगे।”
राजनीतिक हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “अगर कोई उनके आगे झुकता है और उनकी शर्तें स्वीकार करता है तो वह ‘वॉशिंग मशीन’ से बेदाग होकर बाहर आ जाता है। उसके सारे दाग गायब हो जाते हैं। क्या यह लोकतंत्र है? यह खुल्लमखुल्ला तानाशाही है।”
भाजपा की बिहार लीडरशिप के बारे में उन्होंने कहा, “उन्होंने अब सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया है। उनके खिलाफ सात हत्याओं के मामले दर्ज हैं। वे जेल जा चुके हैं। उन्होंने गलत उम्र लिखवाई और तीन बार अपनी जन्मतिथि बदली। ये वे लोग हैं जो ‘जंगल राज’ की बातें करते रहते थे, लेकिन अब बिहार में कैसा राज आ गया है? अब यह भाजपा के नेतृत्व वाला जंगल अच्छा है, जैसा उनका विज्ञापन कहता है कि ‘दाग अच्छे हैं’। इसलिए भाजपा द्वारा दिए गए दाग अच्छे माने जाते हैं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और राजनीतिक असुरक्षा के कारण विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी छापों या धमकियों से नहीं डरेगी और कोई भी दबाव ‘आप’ के इरादे को नहीं हिला सकता। वे हमें जितना मर्जी परेशान करें। उन्हें ई.डी., सी.बी.आई. या उनके पास जो भी एजेंसियां हैं, भेजने दें, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
पंजाब में भाजपा की संगठनात्मक कमजोरी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी राज्य में कोई असली आधार बनाने में नाकाम रही है। अब भाजपा जोर-जबरदस्ती और दल-बदल के माध्यम से विस्तार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “पंजाब में उन्हें एक या दो विधानसभा सीटें मिलती हैं। इस संख्या को बढ़ाने के लिए वे अब ई.डी. का सहारा ले रहे हैं। भाजपा का पंजाब में कोई कैडर नहीं है, कोई नेता नहीं है। इसलिए जहां भी उन्हें कांग्रेस या अकाली दल से कोई नेता मिलता है, उसे भाजपा ले जाती है। भाजपा ने पंजाब में कांग्रेस विंग बना रखा है। ज्यादातर कांग्रेसियों के खिलाफ केस चलते हैं, जिन्हें डरा कर फाइलें दिखाकर भाजपा में शामिल कर लिया जाता है। क्या यह लोकतंत्र है?”
शासन की प्राथमिकताओं के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बदले की राजनीति की बजाय बेरोजगारी दूर करने, स्कूलों और अस्पतालों की हालत सुधारने तथा बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “उन्हें इस बात पर ध्यान देना चाहिए था कि करोड़ों युवाओं को नौकरियां कैसे मिलें, अच्छे स्कूल कैसे बनाए जा सकें, अस्पताल बेहतर इलाज कैसे प्रदान कर सकें और लोगों को एल.पी.जी. तथा पेट्रोलियम की कीमतों के बोझ से कैसे मुक्त किया जा सके। इसके बजाय मोदी का ध्यान किसी की सुरक्षा घटाने, किसी की सुरक्षा बढ़ाने, ई.डी. और सी.बी.आई. को इधर-उधर भेजने पर है। क्या सरकारें इस तरह चलाई जाती हैं? सरकार कहीं और से चलाई जा रही है। आदेश वाशिंगटन और व्हाइट हाउस से आते हैं। वे विश्व गुरु बनना चाहते थे लेकिन हम विश्व चेला बन गए हैं।”
आलोचना जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ नेताओं को बार-बार जेल भेजा गया है, भले ही कोई गलत काम साबित न हुआ हो। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के लगभग 90 फीसदी नेताओं को जेल का मुंह दिखाया गया, भले ही उन्होंने कुछ नहीं किया। ई.डी., सी.बी.आई. और चुनाव आयोग के इस हथियार से देखो बंगाल में क्या हो रहा है। हड़बड़ी है और एक राजनीतिक पार्टी को धमकाया जा रहा है। इसका मतलब है कौन जीतेगा? सब कुछ भाजपा के हिसाब से हो रहा है।”
भाजपा के बड़े मंसूबों के बारे में उन्होंने खुलासा किया कि पार्टी किसी भी कीमत पर सत्ता चाहती है और जिन राज्यों में इसे समर्थन नहीं मिल रहा, वहां कब्जा करने के लिए संस्थाओं और नियमों को तोड़ने-मरोड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “वे बंगाल, केरल और तमिलनाडु पर कब्जा करना चाहते हैं। भले ही इसके लिए उन्हें हदबंदी करनी पड़े या जो भी लालच देना पड़े, वे सिर्फ सत्ता हथियाना चाहते हैं।”
लोकतंत्र को खुद दबाव में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि पार्टी स्तर से ऊपर उठकर नागरिकों को संवैधानिक कदरों-कीमतों की रक्षा करनी पड़ेगी और उन कुर्बानियों को याद रखना पड़ेगा, जिनसे देश का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा, “शहीदों ने अपना खून देकर हमें यह देश दिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, करतार सिंह सराभा, मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राय ने देश के लिए कुर्बानियां दीं। 19 साल, 22 साल या 23 साल की उम्र में देशभक्तों ने फांसी के फंदे चूम लिए।”
उन्होंने जोर देकर कहा, “क्या आज के हालात देखकर इन देशभक्तों की आत्मा को शांति मिलेगी? उन्होंने अपना सब कुछ कुर्बान करके हमें यह देश दिया, सिर्फ इसलिए कि आज इसे सिर्फ दो लोग चलाएं। पहले हम ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा सुनते थे। यह परिवार भलाई के लिए था लेकिन अब यह शासन का मॉडल बन गया है। आज भी यह ‘हम दो, हमारे दो’ है। अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उनके आगे उनके दो अंबानी और अडानी हैं। यह सरकार इसी फॉर्मूले पर चल रही है, जबकि 140 करोड़ लोगों को किस्मत के सहारे छोड़ दिया गया है।”
पंजाब के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र चुनी हुई राज्य सरकारों के रास्ते रोककर और देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाकर संवैधानिक पदों का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, “राज्यपालों को राजनीति तक सीमित कर दिया गया है। वे सालों से बिल रोककर बैठे हैं। राज्यों को अपने अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह स्पष्ट करने के बाद भी कि राज्यपाल और राष्ट्रपति अनिश्चितकाल के लिए बिलों को नहीं रोक सकते, मामलों को ठंडे बस्ते में धकेल दिया गया। जजों का तबादला किया जाता है, उनकी फाइलें बाहर निकाली जाती हैं। सवाल यह है कि क्या वे किसी को बख्शेंगे या नहीं। हमने सुना था कि उत्तर कोरिया और रूस में कोई तानाशाह खुद को सालों के लिए शासक घोषित कर लेता है, लेकिन यहां भी किसी और रूप में यही कुछ हो रहा है।”
चुनावों पर चिंताएं जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्ष की वोटों को निशाना बनाया जा रहा है और हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने कहा, “एस.आई.आर. के माध्यम से असली वोटों को काटा जा रहा है। उन्होंने हर गली और इलाके में पन्ना प्रधान और पन्ना प्रमुख बनाए हैं। वे पहचान करते हैं कि कौन सा घर भाजपा का समर्थन करता है, कौन सा आम आदमी पार्टी का और कौन सा कांग्रेस का, फिर विपक्ष की वोटों को निशाना बनाया जाता है और नई वोटें बनाई जाती हैं। एक ही वोटर कई राज्यों में वोट डाल रहा है। एक तरफ वे कहते हैं कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ हो लेकिन जब दो राज्यों में चुनाव होते हैं तो एक हफ्ते का फर्क होता है। अगर देश में काफी सुरक्षा बल हैं तो फर्क क्यों है? पहले एक जगह वोट डाली जाती है, फिर लोगों को वाहनों और रेलगाड़ियों में दूसरी जगह ले जाया जाता है। क्या यह लोकतंत्र है? यह नई किस्म का लोकतंत्र है।”
उन्होंने कहा कि जिन मूल्यों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें दी, उनके साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह वह लोकतंत्र नहीं है जिसका हमारे शहीदों ने सपना देखा था, वह लोकतंत्र जिसके लिए लाला लाजपत राय ने लाठियां खाईं और भगत सिंह ने फांसी का फंदा चूमा। भाजपाईयों ने कोई कुर्बानी नहीं दी, फिर भी अब वे संविधान को बदलते रहना चाहते हैं। उन्हें 360 सीटें दे दो और वे संविधान से कुछ भी कर लेंगे। ऐसे बिल आते रहते हैं। ऐसा लगता है कि वे 24 घंटे सिर्फ यही सोचते हैं कि लोकतंत्र को कैसे कमजोर किया जाए।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्षी पार्टियों, खासकर ‘आप’ को जांच एजेंसियों के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है लेकिन उन्हें डराया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल हमारे जनरल हैं। हम उनसे डरने या घबराने वाले नहीं हैं। उन्हें ई.डी., सी.बी.आई. या कोई भी विभाग भेजने दें। हम हर हिसाब देंगे। जिस पल कोई आम आदमी पार्टी या किसी अन्य विपक्षी पार्टी में होता है, वह भ्रष्ट हो जाता है। जिस समय कोई बहुत ज्यादा भ्रष्ट भाजपा में शामिल हो जाता है, वह दूध-धुला बन जाता है। भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन राजनीति’ आखिरकार ढह जाएगी। यह वॉशिंग मशीन ज्यादा देर तक नहीं चलेगी। अगर आप बार-बार मशीन में मैले कपड़े डालते रहोगे तो एक दिन इसका फिल्टर भी जाम हो जाएगा।”
उन्होंने कहा कि इतिहास ने बार-बार दिखाया है कि घमंड पतन की ओर ले जाता है। “सिकंदर जीतता रहा और भूल गया कि वापस कैसे लौटना है। ये छापे कायरतापूर्ण कार्य हैं। पुराने आरोपों को बार-बार वापस लाया जाता है। हम इन छापों की सख्त निंदा करते हैं। हम सच्चाई के साथ खड़े हैं और सच्चाई को खत्म नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने हमेशा मोदी का गुणगान करते रहने के लिए मीडिया के एक हिस्से की आलोचना की। उन्होंने कहा, “हर चीज एक मास्टर स्ट्रोक बन जाती है। मनरेगा हटाओ, मास्टर स्ट्रोक। मनरेगा लाओ, मास्टर स्ट्रोक। हर फैसले को उसी तरह पेश किया जाता है, जिस तरह सरकार चाहती है।” उन्होंने हंगरी की मिसाल देते हुए कहा कि वहां न्यायपालिका, मीडिया और हर स्रोत को खरीद लिया गया था, फिर भी जब लोग इकट्ठे होकर टूट पड़े तो तानाशाही की बुरी हार हुई। अगर वे 2027 की तैयारी करना चाहते हैं तो उन्हें ई.डी. और सी.बी.आई. का सहारा लेने की बजाय लोगों के बीच जाकर काम करना चाहिए।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मोहाली पहुंची जापान की पुरुष हॉकी टीम
पंजाब: सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के अकाली लोगों के साथ गठबंधन को बढ़ाया गया
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का ग्रुप डी से हुआ फिजिकल टेस्ट, उम्मीदवारों ने की तारीख में बदलाव की मांग
पंजाब कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ जारी किया ‘लहनत पातार’
परविंदर सिंह झोटा के परिवार के राजनीति में आने की मांग बढ़ रही है। परिवार का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं
नेहा शौरे के पिता ने 2019 की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है, आरोप
अमित शाह ने 2027 के चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन के संकेत दिए
फिरोजपुर से प्रबंधन को बढ़ावा मिलने से पराली जलाने के मामलों में कमी
पंजाब में कोटकपूरा मजदूर की पत्नी ने 7 रुपये का टिकट देकर जीता 1 करोड़ रुपये की लॉटरी
पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्वनी कुमार का लाइसेंस रद्द किया
उत्तराखंड के मंत्री ने कहा, ‘दलेर मेहंदी को अस्वस्थ होने पर हमें सूचित करना चाहिए था।
मीका सिंह ने शराब पीने को दी चुनौती, भाई दलेर मेहंदी के खिलाफ 35 लाख रुपये का दावा
10 दिन के सूखे के बाद पंजाब, हरियाणा में 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश
पंजाब में विधानसभा के छह दिन के सत्र में आम आदमी पार्टी और विपक्ष के बीच मुकाबला
परविंदर सिंह झोटा मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंची पीजीआई में शव परीक्षण
गुलज़ार के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
पंजाब के होशियारपुर में हमला, बीजेपी नेता और सहयोगी घायल
दलेर मेहंदी विवाद: अनुपम खेर ने पंजाबी गायक का किया समर्थन, ‘मैं शराब नहीं पीता’ बयान सामने आया
पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में होगा जोटा का पोस्टमॉर्टम
सीबीआई ने झोटा हत्याकांड में एफआईआर दर्ज की है। पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में होगा पोस्टमार्टम
पेरिस से लौट रहे पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कौन हैं राधा और बबीता, वो 2 महिलाएं जिन्होंने कथित तौर पर बंदूक लेकर मुंबई आई थी?
पंजाब पुलिस ने आदत बनाने वाली गोलियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट में संशोधन की मांग की
पंजाब सरकार के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर दो दिन के सामूहिक अवकाश पर गए
टाइगर श्रॉफ की गोलीबारी की जांच अमृतसर पहुंची पिस्तौल आपूर्तिकर्ता की तलाश एजेंसियां
झोटा की हत्या को लेकर आप विधायकों पर लगाया ‘लेटर्स ऑफ शेम’ कैंपेन, तनाव
उत्तर प्रदेश के मुस्लिम कारीगरों ने लुधियाना के सबसे ऊंचे रावण पुतले को 121 फीट पर गढ़ा
पंजाब दौरे के दौरान अमित शाह 20 अक्टूबर को लुधियाना में मनाएंगे दशहरा
पंजाब के शाही इमाम को मिली जान से मारने की धमकी
पंजाब के सीएम मान के ओएसडी घुम्मन दूसरे दौर की पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश हुए
उच्च न्यायालय ने सेवा मामलों में न्यायिक उदाहरणों की अवहेलना की
झोटा की हत्या के बाद काबाडी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबियन के भाई ने की सुरक्षा में कटौती
मानहानि मामले में लुधियाना के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को एक साल की जेल
दोराहा के पास जम्मू-कश्मीर जाने वाली बस पर पथराव से हमला, यात्री बाल-बाल बचे
जालंधर के खिलाड़ी विराज शर्मा बने भारत के नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी
मुक्तसर की सिमरन कंबोज का कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन
पंजाब दौरे के दौरान मंगलवार को नशा विरोधी कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों से मिलेंगे शाह
कश्मीर में बस ऑपरेटर ने पंजाब के लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव का आरोप लगाया
फिरोजपुर के सारागढ़ी मेमोरियल से लाइट, रेलिंग चोरी
झोटा हत्याकांड: एक्शन कमेटी ने परिवार को अमित शाह से मिलने से रोकने के फैसले पर पुनर्विचार किया
दिलजीत दोसांझ ने मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा को बताया ‘शहीद’, परिवार के लिए न्याय मांगा
शाह के दौरे से एक दिन पहले हरसिमरत बादल ने जताई झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
झोटा के परिवार से सलाह लिए बिना दान न करें: एक्शन पैनल
जोटा हत्याकांड के विरोध के बीच बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम टूर की बाकी तारीखें टाली
कम चरण, कम भीड़: अमृतसर की रामलीला परंपरा पर पड़ता है पर्दा
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: जालंधर में भावनात्मक रूप से घर वापसी के लिए बेताब हैं पंजाब के हॉकी स्टार
ड्रग्स की कार्रवाई तेज, मोगा केमिस्ट के दो लाइसेंस रद्द
झोटा की हत्या के 4 दिन बाद, आप विधायक विजय सिंगला ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की, प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा
ड्रग्स पर कार्रवाई: फरीदकोट जेल में 200 पुलिसकर्मियों ने की औचक छापेमारी, 14 हॉटस्पॉट को निशाना बनाया
टोरंटो कॉन्सर्ट में छोटा सिद्धू के ‘बंदूक के इशारों’ को लेकर मूसेवाला के माता-पिता के खिलाफ शिकायत
पंजाब में रजिस्टर्ड ट्रक के ग्वालियर मंदिर की ओर जाकर पहुंचे हमले को प्रत्यक्षदर्शियों ने याद किया
पंजाब सरकार ने तीन जिलों में अवैध खनन पर कार्रवाई की
20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे अमित शाह, झोटा, गुलजार सिंह परिवार से मुलाकात की संभावना
दिल्ली और लुधियाना के हलवारा के बीच फ्लाईंग? ये है एयर इंडिया की विंटर फ्लाइट शेड्यूल
अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए आप के विधायक, विधायक गियासपुरा के बयान को किया खारिज
केंद्र पंजाब को निशाना बना रहा है, मादक पदार्थों की समस्या इतनी गंभीर नहीं : मान
उच्च न्यायालय की मंजूरी के बाद खाद्य मेले में शामिल होने के लिए मान आज फ्रांस रवाना
गृह मंत्रालय ने पंजाब में नशीली दवाओं से होने वाली मौतों पर रिपोर्ट मांगी
पंजाब, कनाडा में मोहाली के इमिग्रेशन कंसल्टेंट को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन पोस्ट को लेकर 35 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज
अमृतसरी कुलचा जीआई टैग चाहता है
लुधियाना के नौसिखिया गायक ने इसे बड़ा बनाया, नेटफ्लिक्स प्रतियोगिता में डेब्यू किया
ईडी की तलाशी को लेकर आप नेता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया
बटाला में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या
केजरीवाल ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा, ‘आप लोग अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं’
नंगल युवक की हत्या, गिरोह की रंजिश की आशंका
पीएमएलए मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज
पंजाब के गांव में दिलजीत दोसांझ के घर के पास खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाने के आरोप में 3 गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला के बोहेमिया पर बने नए गाने ‘काली हुडी’ को 2 घंटे में 7 लाख से पार देखा गया
परविंदर झोटा हत्याकांड: 19 अक्टूबर को आप नेताओं के आवासों और दफ्तरों का घेराव करेगी एक्शन कमेटी
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए
चन्नी ने रोपड़ में अवैध रेत खनन का आरोप, रात में टिपर ट्रक में साइट पर पहुंचे
अमरिंदर वारिंग एक ‘फाइटर’ हैं, पंजाब चुनाव में ‘बहुत अहम भूमिका’ निभाएंगे: सचिन पायलट
15 किलो हेरोइन के साथ नशीली दवाओं के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात पंजाब का पुलिसकर्मी गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट ने विदेश मंत्रालय से कहा कि रूस में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे के लिए आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाए
नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर मानसा में उबाल आरोपी पकड़ा गया
झोटा किलर के मेडिकल स्टोर पर 4 साल में 10 बार छापेमारी तीन बार लाइसेंस निलंबित, फिर भी फला अवैध कारोबार
झोटा हत्याकांड: बठिंडा के डीआईजी ने ‘व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता वाली टिप्पणी’ पर एक्शन कमेटी से मांगी माफी
सिख्स फॉर जस्टिस ने 18 अक्टूबर को एडमोंटन जनमत संग्रह की घोषणा की, भारत-कनाडा संबंधों को फिर से स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
पंजाब में ड्रग्स की धमकी के खिलाफ आवाज उठाई कन्हिया मित्तल
विपक्षी नेताओं ने पंजाब बंद का समर्थन किया, नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा को न्याय की मांग की
दिल्ली में सीईसी विरोधी प्रदर्शनों से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक परिदृश्य हड़बड़ा गया
ड्रग्स से लेकर ‘नैतिकता’ से लेकर पुलिसिंग तक, बंदूक पंजाब का डिफ़ॉल्ट जवाब बन गया
वारिस पंजाब डे के नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हिरासत में लिया गया, जो झोटा के परिवार से मिलने के लिए मानसा जा रहे थे
कोटकपुरा में सिख संगठनों ने मनाया ‘लोहंत दिवस’, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवान को ‘शर्म पत्र’ सौंपा
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की हत्या को लेकर दूसरे दिन भी तनाव
महीनों के ठहराव के बाद, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में केवल 3 महीने में 9,283 मामलों की गिरावट आई
पंजाब में इन्फ्लुएंसर मद संधू की हत्या का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता के पिता ने प्रदर्शनकारियों से कहा, ‘समिति के बिना पुलिस और सरकार से बात नहीं करूंगा’
पंजाब में 4 नए टोल प्लाजा: मचली कलां-भट्टमाजरा खंड पर एक तरफ से 55 रुपये का भुगतान करें, 80 रुपये वापस करें
पंजाब में ड्रग विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मानसा कांड: गुस्साई भीड़ ने जोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान में तोड़ी तोड़फोड़, आग लगाई आग
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा है कि अगर जगतार सिंह हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली तो कानून व्यवस्था का आश्वासन
मोहाली सशस्त्र बल तैयारी संस्थानों ने एनडीए लिखित परीक्षा परिणाम में नया रिकॉर्ड बनाया
एसआईआर के अंतिम रोलआउट के बाद मोहाली में 1 लाख से अधिक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का खतरा
जालंधर शतरंज खिलाड़ी ने बधिरों के लिए एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
मोहाली के माई भागो संस्थान की 17 महिला कैडेटों ने एनडीए में प्रवेश किया, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
नितिन नबीन ने भाजपा की पंजाब चुनाव रणनीति की अध्यक्षता की। सीआर पाटिल शामिल, संदीप पाठक को अहम भूमिका सौंपी गई
आम आदमी पार्टी ने अकाल तख्त से कहा कि वह अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करे, केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज
जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक दर्जा देने के लिए सिख संगठन ने मांगा