जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* भाजपा और इन सांसदों ने पंजाब के साथ धोखा किया है, जिसके लिए पंजाब उन्हें उचित जवाब जरूर देगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* पंजाब में कोई आधार न होने के कारण भाजपा हमारे नेताओं को खरीदने के लिए सियासी जोड़-तोड़ और डराने-धमकाने जैसे पेंच अजमा रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* जिस तरह भाजपा में पहले शामिल हुए नेताओं को किनारे लगा दिया गया, पंजाब के इन गद्दारों का भी यही हाल होगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* जब भाजपा को आप सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं मिला, तो इसने हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिशें शुरू कर दीं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* पंजाब में स्कूलों और अस्पतालों से लेकर सड़कों और युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों तक, काम होता देखकर भाजपा बौखला गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* अगर भाजपा ने मेरे द्वारा साढ़े चार साल में किए गए कामों का थोड़ा-सा हिस्सा भी किया होता, तो उन्हें दूसरी पार्टियों के नेताओं को डराने-धमकाने और खरीदने के लिए ईडी और सीबीआई जैसे हथकंडे नहीं अपनाने पड़ते: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* भाजपा ने हमेशा पंजाब के साथ धोखा किया, पंजाब गद्दारों को सबक सिखाना अच्छी तरह जानता है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* मुझे कमजोर करने के लिए भाजपा चाहे कोई भी तिकड़म लगा ले, मैं ‘बेअदबी‘ के मुद्दे से पीछे नहीं हटूंगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़; 24 अप्रैल:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा को एक स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जब से ‘बेअदबी‘ के खिलाफ सख्त कानून बनाए गए हैं, भाजपा की बेचैनी स्पष्ट दिखाई दे रही है, क्योंकि भाजपा पंजाब की भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर पंजाब सरकार की निर्णायक कार्रवाई को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा, जिसे पंजाब ने बार-बार नकारा है, सूबे और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रति बदले की भावना और दुश्मनी वाला रवैया अपनाकर डराने-धमकाने, लालच देने और दल-बदल के प्रयासों के जरिए भ्रष्टाचार मुक्त आप सरकार को कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रही है।
पार्टी छोड़ने वालों और ऐसे कदम उठाने के लिए मजबूर करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब में भाजपा का सियासी आधार नाममात्र का न होने के कारण वह ऐसी घटिया चालें चल रही है, क्योंकि आप सरकार द्वारा स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और रोजगार के मामले में प्रत्यक्ष सुधारों ने भाजपा और अन्य विपक्षी दलों का संतुलन पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आप‘ की ताकत आम लोग हैं और सैद्धांतिक मापदंड तथा क्रांतिकारी सोच हमारी पार्टी का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सूबे के साथ दगा करने वाले लोगों को पंजाब के निवासियों ने सदा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी घटिया चालों से लोकतांत्रिक राज्य पंजाब में राजनीतिक सफलता हासिल नहीं की जा सकती।
आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के समझदार और स्वाभिमानी लोग उन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेंगे, जिन्होंने अपने निजी हितों के लिए उनकी पीठ में छुरा घोंपा। पंजाबी कभी भी विश्वासघात करने वालों को नहीं भूलते और जिन्होंने भी उन्हें धोखा देने की सोची, वे लोग राजनीति से लुप्त हो गए। कमालू, मानशाहिया और अन्य ऐसे कई नेताओं ने जब भी पंजाब के लोगों से धोखा किया, तो लोगों ने उनका ऐसा सफाया किया कि वे आज यादों से भी मिट गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र में पार्टी सर्वोपरि होती है, न कि वह व्यक्ति जो अपनी मर्जी और फायदे के लिए दल बदलते रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई नेताओं को तो बिना किसी ठोस योगदान के पद हासिल हुए, लेकिन बाद में उन्होंने अपने निजी फायदों के लिए अपनी मूल पार्टी को धोखा देना चुना। भाजपा का असली नाम ‘कड्डे छड्डे पार्टी‘ है, क्योंकि यह अपनी ‘वॉशिंग मशीन‘ का उपयोग दूसरी पार्टियों के दागी नेताओं को साफ करने के लिए करती है। भाजपा चाहे कितने भी ढंग-तरीकों से कितने भी नेताओं को अपने पाले में ले ले, लेकिन पंजाब विरोधी मानसिकता के कारण पंजाब में उसका कोई आधार नहीं बन सकता।
पंजाब को कमजोर करने की योजनाबद्ध कोशिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा पंजाब की दुश्मन है, जिसने ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) फंड और अन्य योजनाओं के तहत सूबे के फंडों के हिस्से को रोक रखा है, जिससे सूबे के विकास कार्यों में बाधा पैदा हो रही है। पंजाब में कोई आधार न होने के कारण, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के उपयोग के जरिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। पंजाब और पंजाबी ऐसी घटिया चालों का कड़ा विरोध करेंगे और गद्दारों को अच्छी तरह सबक सिखाएंगे।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश भर में भाजपा की राजनीतिक रणनीति क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की रही है। भाजपा सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ना जानती है, क्योंकि इसके पास भरोसेमंद नेतृत्व की कमी है। उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी को तोड़ने की कोशिश की, उद्धव ठाकरे की पार्टी में फूट डाली और शरद पवार की पार्टी का भी यही हाल किया। नवीन पटनायक, दुष्यंत चौटाला और नीतीश कुमार जैसे नेताओं को भी इसी तरह की चालों से निशाना बनाया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्य, जो अब अपने निजी हितों के कारण ‘आप‘ में घुटन महसूस कर रहा है, ने कोठी नंबर 50 में सत्ता का आनंद लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पहले दिन से ही आम आदमी पार्टी के पंजाब-पक्षधर और लोक-पक्षधर रुख के कारण उसे नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है। हमारे सदस्यों को खरीदने के लिए ऑपरेशन कमल शुरू किया गया था। भाजपा, जिसका पंजाब में कोई आधार नहीं है, ने दागी नेताओं को क्लीन चिट देने के लिए यहां अपनी ‘वॉशिंग मशीन‘ का उपयोग शुरू कर दिया है।
पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा और उसके समर्थक यह हजम नहीं कर पा रहे कि हमारी सरकार ने 90 फीसदी घरों को मुफ्त बिजली कैसे प्रदान की है, भ्रष्टाचार के बिना 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां कैसे दी गईं, सड़कों में सुधार किया गया, टोल प्लाजा बंद किए, जिससे रोजाना 70 लाख रुपये की बचत हुई है और बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिसमें 30 लाख से अधिक लाभार्थी पहले ही शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “पहली बार धान के सीजन के दौरान खेतों के ट्यूबवेलों को दिन में आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति की गई थी।”
उन्होंने आगे कहा कि किसानों को अब सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा, “सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का उपयोग लोगों की भलाई के लिए समझदारी से किया जा रहा है। मांवा-धियां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1000 और 18 साल से अधिक उम्र की अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने सूबे भर में 43,000 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए विशाल प्रोग्राम शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा, “हमने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 भी पारित किया है, जिससे बेअदबी के लिए सख्त सजा सुनिश्चित की गई है।”
यह दोहराते हुए कि भाजपा पंजाब की तरक्की से बेचैन है, उन्होंने कहा, “भाजपा पंजाब की खुशहाली से नाखुश है और गहरी साजिशें रच रही है। पंजाबी ‘आप‘ के साथ डटकर खड़े हैं और ये सात नेता पूरी पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है।” उन्होंने कहा, “कैप्टन भाजपा में अलग-थलग महसूस कर रहे हैं और सुखपाल खैरा जैसे अन्य लोगों का भी यही हाल हुआ है।”
पार्टी के वैचारिक आधार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह पार्टी खून-पसीने और कुर्बानी से बनी है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मैंने लोगों की सेवा करने के लिए अपना करियर छोड़ दिया।” उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वह मुझे खरीदने, परेशान करने या डराने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि न तो भाजपा और न ही इसकी केंद्रीय एजेंसियों के पास ऐसा करने की हिम्मत है।”
“इन नेताओं को पंजाब की सेवा करने के लिए महत्वपूर्ण पद दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अपने पदों और जिम्मेदारियों से समझौता किया। चाहे विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत प्रगति हुई है, लेकिन किसी के दिल में क्या है, यह कोई भी मशीन नहीं पढ़ सकती। पंजाबियों ने उन्हें अपनी इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना था, लेकिन उन्होंने निजी हितों के लिए लोगों के साथ धोखा किया।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देते हुए कहा कि ‘आप‘ राष्ट्रीय छवि वाली पार्टी है और यह किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, “इस दल-बदल के बाद, पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) भविष्य का रास्ता तय करेगी, जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शामिल है। हमारा विधायक दल पंजाब की तरक्की के लिए एकजुट और प्रतिबद्ध है।”
अंत में उन्होंने कहा, “भाजपा को याद रखना चाहिए कि उसकी चालें पंजाब में सफल नहीं होंगी। पंजाबी इस धोखेबाजी के लिए सबक सिखाएंगे।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा हमेशा पंजाब विरोधी रही है। जब से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पारित किए गए हैं, भाजपा के अंदर बेचैनी दिखाई दे रही है और वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पंजाब में बार-बार हार का सामना करने के बाद भाजपा ने लगातार पंजाब और आम आदमी पार्टी के प्रति दुश्मनी रखी है। हम पार्टी छोड़ने वालों और उन्हें शामिल करने वालों दोनों की कड़ी निंदा करते हैं।”
उन्होंने कहा, “पंजाब की पवित्र धरती से मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘आप‘ आम लोगों की पार्टी है और लोग हमारी असली ताकत हैं। पंजाब के लोग उन्हें जरूर सबक सिखाएंगे, जिन्होंने सूबे के साथ विश्वासघात किया है। ऐसी चालें उन्हें पंजाब जीतने में मदद नहीं करेंगी। लोकतंत्र में, लोग सर्वोपरि होते हैं और आम लोग हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।” उन्होंने अंत में कहा कि ‘आप‘ एक क्रांतिकारी विचारधारा वाली पार्टी है, जो एकजुट है और सच्चाई के प्रति दृढ़ है।
HOMEPAGE:-

केंद्रीय पैनल ने पंजाब के 7 जिलों को पराली जलाने पर रोक कड़े करने का निर्देश दिया
एनसीबी ने मोहाली में 20 करोड़ रुपये की 25 संपत्तियां जब्त की हैं। अंबाला परिवार फरार
डीए बकाया देनदारी 22,818 करोड़ रुपये आंकी गई है; पंजाब का कुल बकाया 32,418 करोड़ रुपये: पंजाब
पंजाब में आप विधायक पठानमाजरा और जौरामाजरा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद पार्टी छोड़ दी
विपक्ष ने दशकों तक पंजाबियों को धोखा दिया: सीएम मान
आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस भी जल्द कर सकती है पंजाब के उम्मीदवारों की घोषणा
लुधियाना डीसी ने अवैध पटाखों के भंडारण, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कार्रवाई के आदेश दिए
जनगणना 2027: संगरूर में प्रगणकों, पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा
आप की पहली लिस्ट में हरजोत बैंस की अनुपस्थिति ने आनंदपुर साहिब में सियासी घमासान मचा दिया
यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित औलक की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई है।
अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में गुटबाजी गहरी, मसौदा समिति के 5 सदस्य निलंबित
अमित शाह के पंजाब दौरे के कुछ दिनों बाद गृह मंत्रालय ने जोटा, गुलजार के परिजनों को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी
फुलकारी से लेकर लकड़ी की मदनी तक, पंजाब के पारंपरिक शिल्प को नए युग के खरीदार मिलते हैं
पंजाब में पराली जलाने से 1,000 का आंकड़ा पार करने के बाद किसानों के खिलाफ 246 एफआईआर दर्ज
मोगा ने ‘फाइबर ऑप्टिक्स के जनक’ डॉ. नरिंदर सिंह कपानी को जन्म शताब्दी पर याद किया
चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने मोहाली के बिल्डर को प्लॉट डिलिवरी में विफल रहने पर 7.75 लाख रुपये लौटाने का आदेश दिया
पंजाब चुनाव: ‘आप’ ने तैयार की उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ेंगे
मोहाली गांव में रिटायर्ड हवलदार ने भाभी की कुल्हाड़ी से की हत्या
उन्होंने कहा, ‘आप जिस फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं… दिल्ली कॉन्सर्ट में ‘सतलुज’ विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ ने कहा- हम इसके लिए लड़े
दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में किया शानदार प्रदर्शन
12 दिसंबर को मुल्लांपुर स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का शो
मनदीप सिंह के पिता ने उन्हें क्रिकेट से हॉकी तक पहुंचाया
हॉकी ओलंपियन दिलप्रीत सिंह के उदय के पीछे हवलदार का बलिदान
62 साल की उम्र में जालंधर के सेवानिवृत्त ने एवरेस्ट बेस कैंप तक की यात्रा, लद्दाख में की सवारी
अंडर-15 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं अमृतसर के युवा फुटबॉलर
हॉकी से परे गले लगाना: जालंधर के सुरजीत स्टेडियम पहुंचे सितारों के साथ बेटियों का इंतजार खत्म
4 नवंबर को संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
हाईकोर्ट रैप के बाद, पंजाब ने डीए बकाया भुगतान का वजन किया
सरे में खालिस्तान रेफरेंडम कार्यकर्ता की कार में आग लगाई गई निज्जर सहयोगी की बस को विकृत कर दिया गया
‘फादर ऑफ फाइबर ऑप्टिक्स’ नरिंदर सिंह कपानी की शताब्दी समारोह में मनाया जाएगा मोगा
ग्रेटर नोएडा में 35 करोड़ रुपये का पीएनबी घोटाला: किसान के पास 88 लाख रुपये की बचत, सिर्फ 1 लाख रुपये बचे
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप की उम्मीदवारों की पहली सूची अगले सप्ताह जारी हो सकती है
पंजाब कांग्रेस प्रमुख परगट सिंह की अनुपस्थिति एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन पर भारी पड़ी
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने किसान की मौत पर मुख्य सचिव, मनसा डीसी, एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने लोक मिलन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया
पंजाब में 971 पुलिस अधिकारियों को एनडीपीएस के विशेषज्ञ जांचकर्ताओं के रूप में प्रशिक्षित किया गया
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम बदलने के साथ ही सर्दियां शुरू हो गई हैं। आईएमडी ने 2 दिन के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की
विकलांगजन ब्यूरो की चार्जशीट में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ डीए मामले में 737 करोड़ रुपये के मुकदमे का दावा किया गया है।
मानसा किसान की मौत: एनएचआरसी ने पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
एक नकली आईडी, एक अनियमित कार और एक नियमित जांच: कनाडा में गैंगस्टर अमृतपाल बाथ की दौड़ कैसे समाप्त हुई
कनाडा में पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर पर कोकीन और हेरोइन की तस्करी का आरोप
फिल्लौर-गोराया रोड पर बस ने कार को मारी टक्कर, 2 घायल
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: रोमांचक शुरुआत के बाद टीमों के लिए आराम का दिन, गुरुवार को होने वाले मुकाबले के लिए टीमें ट्रेनिंग करती हैं
मानसा किसान की मौत: पुलिस ने शव को कब्जा, 2 एफआईआर दर्ज की 3 गिरफ्तार
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास एक महीने से भी कम समय में 16 दोपहिया वाहन चोरी
पंजाब में बेटी की हत्या और दामाद की गिरफ्तारी के बाद दादी ने अमेरिका में 8 महीने के बच्चे की कस्टडी मांगी
पंजाब चुनाव से कुछ महीने पहले, अक्टूबर में हत्याएं, नशीले पदार्थों का कारोबार और गिरोह की हिंसा
दलजीत सिंह की मौत के मामले में बीकेयू एकता उग्राहन ने पंजाब के 48 थानों में जबरन शव निकालने को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
पंजाब ने अबोहर में जाखड़ ट्रस्ट की एंटी ड्रग मैराथन की अनुमति देने से किया इंकार, कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला दिया
पंजाब विजिलेंस ने ड्रग्स मनी मामले में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया
पंजाब चुनाव: बीजेपी ने मंत्री हरदीप पुरी को राज्यसभा से मैदान में उतारा, कैबिनेट में उनकी जगह पक्की
पंजाब के केमिस्टों ने बंद की प्रमुख दवाओं की बिक्री बंद करने से मरीजों को भुगतना पड़ा
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस सुधीर सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
केसी वेणुगोपाल ने परगट सिंह का किया समर्थन, पंजाब कांग्रेस के नेताओं को अनुशासनहीनता के खिलाफ चेतावनी दी
1920 में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पहले गुरु ग्रंथ साहिब: दो इतिहासकारों ने बताई कहानी
पूर्व सांसद तरलोचन सिंह और उनके परिवार से मुलाकात की पीएम मोदी की पंजाब में
पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने एसयूवी में कब्जा कर लिया। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने कार की सवारी को राजनीति में बदल दिया
पंजाब विधानसभा में आज 5 प्रस्ताव होंगे
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी- जालंधर से पंजाब के लिए एक नया बेंचमार्क
अमृतसर गांव में पुरानी रंजिश के चलते आप नेता के भाई की गोली मारकर हत्या
पंजाब में टेनिस संस्था के कोषाध्यक्ष को मिली गर्माहट
प्रधानमंत्री ने लोगों से त्योहारों के मौसम के दौरान स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी करने का आग्रह किया, पंजाब की जैविक कपास पहल पर प्रकाश डाला
गुरु रामदास प्रकाश पर्व के आगे फूलों और रोशनी से सजाया अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
सरकार ने पंजाब में 50 करोड़ रुपये की गेहूं बीज सब्सिडी योजना की घोषणा की
हॉकी बॉल बॉय हार्दिक सिंह एशियाई ट्रॉफी के लिए स्वदेश लौटे
सीएम मान ने युवाओं को ‘रंगला पंजाब’ के पीछे प्रेरक शक्ति बताया
4 नवंबर को संगरूर से पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएंगे राहुल गांधी
खरड़ अस्पताल में महिला डॉक्टर को जमीन पर गिरा दिया गया, मरीज के टूटे कपड़े,
कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया चुनाव में पंजाबी मूल के 15 उम्मीदवारों ने जीती, कंजर्वेटिव पार्टी ने सरे में जीत हासिल की
बठिंडा के एक गोदाम से 4.58 करोड़ रुपये मूल्य के 980 मोबाइल फोन चोरी
खरड़ अस्पताल में महिला डॉक्टर को जमीन पर गिरा दिया गया, मरीज के टूटे कपड़े,
जब पंजाब सरकार ने स्पीति तक पैदल यात्रा की
पटियाला-संगरूर हाईवे अपहरण और हत्या मामला: पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जलालाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आवला शिअद में शामिल
पंजाब के केमिस्टों के संगठन ने आदत बनाने वाली दवाओं की बिक्री बंद करने का फैसला किया
दलित युवक की हत्या के विरोध में अबोहर धरने में शामिल हुए भाजपा नेता, न्याय की मांग
‘मन की बात’ में पंजाब की महिलाएं फोकस में हैं: प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे फरीदकोट का नव-त्रिंजन प्रयास ग्रामीण परंपराओं को पुनर्जीवित कर रहा है
राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह मिशन 2027 फोकस में
लुधियाना में बुद्ध नाले से होने वाले प्रदूषण को लेकर आप सांसद सीचेवाल ने उठाई सरकार पर साधा निशाना, अधिकारियों की नाकामी पर उठाए सवाल
पंजाब की राजकुमारी का खोया हुआ गहना: सोफिया दलीप सिंह की अंगूठी की अनकही कहानी
परिवहन मंत्री से मुलाकात के बाद पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली
झोटा के पिता मनसा एसएसपी के तबादले की मांग करते हैं, उनकी उपस्थिति में बातचीत से इनकार करते हैं; पोस्टमार्टम गतिरोध जारी
436 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में लुधियाना के उद्योगपति और उनके बेटे की जमानत याचिका खारिज
छापे के डर से बंद रखा मेडिकल स्टोर पुलिस को नशीली दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध का संदेह
क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने 1970 के दशक के अमृतसर को याद करते हुए कहा कि शहर को साफ रखें
दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली सिखों के दर्द के प्रति असंवेदनशील : केवल सिंह ढिल्लों
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन के हंगामे के बीच कांग्रेस ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, खैरा निलंबित
पंजाब में भाजपा-अकाली के पुनर्मिलन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केजरीवाल ने शाह-मजीठिया बंधुओं पर साधा निशाना
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मोहाली पहुंची जापान की पुरुष हॉकी टीम
पंजाब: सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के अकाली लोगों के साथ गठबंधन को बढ़ाया गया
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का ग्रुप डी से हुआ फिजिकल टेस्ट, उम्मीदवारों ने की तारीख में बदलाव की मांग
पंजाब कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ जारी किया ‘लहनत पातार’
परविंदर सिंह झोटा के परिवार के राजनीति में आने की मांग बढ़ रही है। परिवार का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं
नेहा शौरे के पिता ने 2019 की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है, आरोप
अमित शाह ने 2027 के चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन के संकेत दिए
फिरोजपुर से प्रबंधन को बढ़ावा मिलने से पराली जलाने के मामलों में कमी
पंजाब में कोटकपूरा मजदूर की पत्नी ने 7 रुपये का टिकट देकर जीता 1 करोड़ रुपये की लॉटरी
पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्वनी कुमार का लाइसेंस रद्द किया
उत्तराखंड के मंत्री ने कहा, ‘दलेर मेहंदी को अस्वस्थ होने पर हमें सूचित करना चाहिए था।
मीका सिंह ने शराब पीने को दी चुनौती, भाई दलेर मेहंदी के खिलाफ 35 लाख रुपये का दावा