मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में गहरी रुचि दिखाई, युवाओं के लिए पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर
पंजाब पसंदीदा वैश्विक निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
ईवी से लेकर डिजिटल सेवाओं तक, पंजाब में निवेश की असीम संभावनाएं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मार्च 2022 से अब तक पंजाब को 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब के औद्योगिक विकास की कहानी पेश करेगा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुंबई, 3 फरवरी 2026
पंजाब को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश में और तेजी आई है, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विश्व प्रसिद्ध कंपनी हिंदुजा ग्रुप के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद कंपनी ने राज्य में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। पंजाब को एक स्थिर, भविष्य के लिए तैयार और व्यवसाय-अनुकूल स्थान के रूप में पेश करते हुए, मुख्यमंत्री ने राज्य के विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र, नीतिगत सुधारों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को उजागर किया, जिसके कारण मार्च 2022 से अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और इलेक्ट्रिक गतिशीलता से लेकर डिजिटल सेवाओं तक के क्षेत्रों के विस्तार का स्पष्ट रोडमैप तैयार करने में मदद मिली है।
बैठक के दौरान, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘निवेश के दृष्टिकोण से पंजाब देश का सबसे पसंदीदा राज्य है क्योंकि यहां बुनियादी ढांचे की बेहतर सुविधाएं, अतिरिक्त बिजली, कुशल मानव संसाधन, शानदार सड़क, रेल और हवाई संपर्क, बेहतर दूरसंचार नेटवर्क और व्यवसाय करने में आसानी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।’
राज्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी देते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहन, वित्तीय और डिजिटल सेवाएं, डिजिटल तबदीली और साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक प्रभाव, औद्योगिक और रियल एस्टेट सहयोग, रणनीतिक प्राप्तियां और निवेश जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए अथाह संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘पंजाब के पास लचीलापन, उद्यमी मानसिकता और समृद्ध विरासत है और हिंदुजा ग्रुप इसका लाभ उठा सकता है।’ उन्होंने कहा कि पंजाब को भारत का अन्नदाता होने का सौभाग्य प्राप्त है और देश के अनाज भंडार में सबसे बड़ा योगदान देता है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां पंजाब ने परंपरागत रूप से देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वहीं राज्य का औद्योगिक क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा, ‘आज पंजाब एक औद्योगिक पावरहाउस है, जो फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल, साइकिल, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी है।’
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के औद्योगिक विकास ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है और दुनिया भर के निवेशक राज्य की क्षमताओं को मान्यता दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मार्च 2022 से अब तक पंजाब को 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 5.3 लाख से अधिक नौकरियां पैदा करने की संभावना है। राज्य औद्योगिक विकास और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।’
विश्वस्तरीय निगमों द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नेस्ले, क्लास, फ्रूडेनबर्ग, कारगिल, वर्बियो और डैनोन जैसी कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हैं जिन्होंने राज्य में अपनी इकाइयां स्थापित की हैं और राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये अंतरराष्ट्रीय कंपनियां पंजाब में व्यवसायों के विकास के लिए राज्य द्वारा प्रदान किए गए उद्योग-अनुकूल माहौल का लाभ उठा रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य की वैश्विक पहुंच जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और अन्य देशों द्वारा राज्य में निवेश की रुचि से स्पष्ट होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की विकास गाथा अभी शुरुआती दौर में है। भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब अब न केवल भारतीय निवेशकों के लिए बल्कि दुनिया भर के निवेशकों के लिए एक पसंदीदा निवेश स्थान बन गया है।” उन्होंने बताया कि हाल के महीनों में, राज्य सरकार ने जापान और कोरिया गणराज्य में उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां की हैं, जिससे पंजाब की वैश्विक साझेदारी को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा, “इन गतिविधियों ने उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन गतिशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिस्प्ले तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग और खेल विज्ञान में सहयोग के लिए नए रास्ते खोले हैं।”
वैश्विक औद्योगिक नेताओं के साथ बातचीत का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि टोक्यो, ओसाका और सियोल की प्रमुख कंपनियों और संस्थाओं ने पंजाब के शासन मॉडल, राज्य के कुशल कार्यबल और बाद की देखभाल के प्रति इसकी प्रतिबद्धता में पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “इन वैश्विक नवाचार केंद्रों से प्राप्त शिक्षाएं, चाहे वह जापान की विनिर्माण और अनुसंधान-विकास में उत्कृष्टता हो या कोरिया का पेंगयो टेकनो वैली जैसा गतिशील मॉडल, अब पंजाब के औद्योगिक विकास के अगले चरण में शामिल की जा रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य ने एक निवेशक-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है जो व्यवसाय करने की आसानी को प्रोत्साहित करता है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब ने व्यवसाय करने की आसानी में ‘टॉप अचीवर’ का दर्जा प्राप्त किया है और फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल लॉन्च किया है, जिसे भारत का सबसे उन्नत सिंगल-विंडो सिस्टम बताया गया है। उन्होंने कहा, “पोर्टल 200 से अधिक सरकारी-से-व्यवसाय अनुमतियों और सेवाओं के साथ सिंगल एंट्री और एग्जिट की पेशकश करता है, जीरो ऑफलाइन आवेदन और तेज-ट्रैक अनुमतियों को सुनिश्चित करता है।”
पंजाब के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट के माध्यम से, राज्य द्वारा 125 करोड़ रुपये तक की योग्य इकाइयों के लिए केवल पांच दिनों के अंदर सैद्धांतिक अनुमति दी जाती है। उन्होंने कहा, “पंजाब पहला राज्य है, जिसने 45 दिनों के अंदर समयबद्ध अनुमतियां, डीम्ड अप्रूवल्स, एस्केलेशन प्रक्रियाएं और मुख्य लाइसेंसों के लिए बढ़ाई गई वैधता जैसे बड़े नियामक सुधार पेश किए हैं।”
निवेशक सुविधा पर जोर देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि व्हाट्सएप अलर्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट और कॉल सेंटर जैसी सहायता व्यवस्थाएँ वास्तविक समय में जवाबदेही सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा, “डिजिटल चीफ रिस्क ऑफिसर रिपोर्ट्स, फायर नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की बढ़ाई गई वैधता और लीजहोल्ड-टू-फ्रीहोल्ड परिवर्तनों के साथ कामों को और सरल बनाया जा रहा है।”
सहयोग की महत्ता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच साझेदारी सफलता का आधार है। उन्होंने कहा, “उद्योगिक विकास तभी हासिल किया जा सकता है जब सरकार और उद्योग बराबर के साझेदार के रूप में काम करें।” उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत 2022 में पेश की गई पंजाब की नई औद्योगिक नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “नीति को उद्योग के नेताओं और साझेदारों से सलाह-मशवरा करके तैयार किया गया था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह उनकी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करे।”
मुख्यमंत्री ने उद्योग के नेताओं को बताया कि राज्य ने सेक्टर-विशेष नीतियाँ तैयार करने के लिए 24 सेक्टोरल कमेटियों का गठन किया है, जिनमें से प्रत्येक की अध्यक्षता उद्योग के प्रमुख नेता करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य सरकार उद्योगों और व्यवसायों के साथ समानता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग की साझेदारी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
13 से 15 मार्च तक मोहाली, पंजाब के आईटी सिटी, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में होने वाले ’’प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026’’ के लिए उद्योग के नेताओं को आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन उद्योग के नेताओं, नीति निर्माताओं और नवीनताकारों को एक मंच पर लाएगा। उन्होंने कहा, “यह विचार साझा करने और पंजाब के भविष्य के औद्योगिक सपनों को आकार देने के लिए सहयोग करने के लिये एक प्लेटफार्म के तौर पर काम करेगा।
– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह की अगुवाई में पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख कॉर्पाेरेट और उद्योग समूहों के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें कीं
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब सरकार के निवेश आकर्षण प्रयासों के तहत दो दिवसीय मुंबई निवेश रोड शो का शुभारंभ किया। यह रोड शो 13-15 मार्च 2026 तक मोहाली में होने वाले ’’प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026’’ से पहले एक प्रमुख प्री-सम्मिट पहल के रूप में आयोजित किया गया था।
मुंबई रोड शो का उद्देश्य प्रमुख उद्योगपतियों को औपचारिक रूप से सम्मेलन के लिए आमंत्रित करना और कॉर्पाेरेट्स, वित्तीय संस्थानों तथा सेक्टर के नेताओं के साथ निवेश संबंधों को मजबूत करना था, साथ ही पंजाब के सुधार-उन्मुख, निवेशक-अनुकूल शासन ढांचे को प्रदर्शित करना था।
रोड शो के पहले दिन, पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल ग्रुप, कारगिल इंडिया, हिंदुजा ग्रुप, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड, वारी ग्रुप, पार्क्सन पैकेजिंग और विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल सहित प्रमुख कॉर्पाेरेट समूहों के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय एक-से-एक बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की।
चर्चा के दौरान पंजाब में फास्टट्रैक सिंगल-विंडो क्लीयरेंस प्रणाली, समयबद्ध मंजूरियाँ, कारोबार करने का सरल ढांचा, नीति स्थिरता, कुशल मानव शक्ति और मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना को उजागर किया गया।
इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री की मेजबानी हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन अशोक पी. हिंदुजा ने की। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने “कॉइन्स ऑफ कुनिंदस (पंजाब क्षेत्र)” शीर्षक वाली एक पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया, जो पंजाब की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ इसके प्रगतिशील आर्थिक दृष्टिकोण को दर्शाती है।
पहले दिन का समापन एक पंजाब रोड शो सत्र के साथ हुआ, जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील, एक्सेंचर, यूपीएल, टायनोर, विस्लिंग वुड्स, ग्रोथकैप वेंचर्स और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई जैसे संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ उद्योग नेताओं की जोरदार भागीदारी देखने को मिली। उद्योग प्रतिनिधियों ने पंजाब की औद्योगिक संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए और राज्य द्वारा प्रदान किए गए निवेशक-अनुकूल शासन वातावरण तथा जवाबदेह संस्थागत सहायता की सराहना की।
उद्योग भागीदारों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य एक प्रतिस्पर्धी विनिर्माण और सेवाओं के आधार के रूप में उभरने के लिए अच्छी स्थिति में है, जो न केवल घरेलू बाजारों बल्कि वैश्विक स्तर पर भी आपूर्ति कर सकता है। मुख्यमंत्री ने उद्योगों से पंजाब से कामकाज का स्तर बढ़ाने, मूल्य श्रृंखला को आगे बढ़ाने और नवाचार, उत्पादकता तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए अनुसंधान एवं विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बड़े उद्यमों की ओर बढ़ने, विनिर्माण और सेवाओं को मजबूत करने तथा निरंतर सुधारों, आधारभूत ढांचे के विकास और सक्रिय निवेशक सुविधा के माध्यम से पंजाब को उत्तरी भारत में पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
HOMEPAGE:-http://PUNJABDIAL.IN

ईडी की 50 घंटे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के एक दिन बाद, गमाडा कार्यालय का लूक सुनसान
अस्पताल के बिस्तर से किताबों तक: जालंधर की मनोवैज्ञानिक निहारिका मजूमदार ने दर्द को कविता में बदल दिया
अमृतसर में सियाही: महिलाओं को लिखने, जुड़ने, सुनने के लिए जगह देने वाला समुदाय
पंजाब की शिक्षा सचिव सोनाली गिरि ने लुधियाना डीसी को शिक्षकों के राशन कार्ड सत्यापन शुल्क को वापस लेने का निर्देश दिया
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाए जाने के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने जताया एकजुट
थाने में जहर खाने के बाद बरनाला युवक ने कहा, ‘पुलिस द्वारा कोई उत्पीड़न नहीं’
3 महीने में 30 फेरे लगाई: ड्रोन ड्रॉप से पंजाब के युवा तस्करी में शामिल
भाजपा के सामने ईमानदार विचार रखने का मतलब यह नहीं है कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं: कैप्टन अमरिंदर सिंह
रबी की बुआई की कमी के बीच पंजाब ने केंद्र से 3 लाख मीट्रिक टन डीएपी की मांग की
इतना पुराना नहीं: कैप्टन अमरिंदर ने संकेत दिए कि उनकी राजनीतिक पारी खत्म नहीं हो सकती है
बिहार के प्रवासी नंदे साहनी ने पंजाब में कैसे 12 लाख रुपये का फिशफार्मिंग बिजनेस किया
कपूरथला सड़क दुर्घटना: ट्रक की टक्कर में अमेरिका से लौटे 26 वर्षीय युवक की मौत
बठिंडा नहर त्रासदी: लापता भाई-बहनों की तलाश के चौथे दिन में प्रवेश करते हुए परिवार ने किया विरोध, पानी का बहाव कम करने की मांग
फरीदकोट चिकित्सा विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग के तीसरे दौर का कार्यक्रम जारी किया
लुधियाना में आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एनआरआई का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार करने से किया इनकार
बरनाला थाने में शख्स ने किया जहर
भाजपा में शामिल होने से मुझे कुछ हासिल नहीं हुआ, पंजाब पर मुझसे कभी सलाह नहीं ली: कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी, सिसोदिया ने केंद्र सरकार के खिलाफ आरोप लगाए
पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह के आत्मसमर्पण पर पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने उठाया सवाल
पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंडाल को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
पंजाब परीक्षा लीक: हाईकोर्ट ने फार्मेसी अधिकारियों के 454 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पर लगाई रोक
एनआरआई खुदकुशी मामला: लुधियाना में तीन गिरफ्तार, आईआरएस अधिकारी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
पंजाब: ईडी ने मुख्य सचिव के नेतृत्व में आवास के सभी प्रमुख फैसलों की जांच का दायरा बढ़ाया
जम्मू-कश्मीर और मणिपुर के बाद 28 सितंबर को पंजाब के अमृतसर का दौरा करेंगे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
पंजाब हाईकोर्ट जाने के बाद वारंट ऑफिसर ने सुबह 4 बजे जीएमडीए ऑफिस का दौरा किया
इंडिगो 1 अक्टूबर से शुरू करेगी अमृतसर-कोलकाता उड़ान
पंजाब ईडी की छापेमारी: हाई कोर्ट ने ऑपरेशन की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया
मोहाली में छापेमारी के बीच गमाडा कार्यालय में ईडी की टीमों का घेराव करेगी आप, 2027 के पंजाब चुनाव से पहले राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
फरार पूर्व एआईजी राजजीत सिंह करीब छह साल बाद फरार
कौन हैं राजजीत सिंह? पंजाब की पुलिस-ड्रग्स गठजोड़ से पूर्व एआईजी के कथित संबंध बताए गए
गमाडा पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी भूमि एग्रीगेटर टीला कंसल्टेंट्स की भूमिका जांच के दायरे में
पंजाब के मंत्री हरदीप मुंडियान के भतीजे के साहनेवाल स्थित घर पर ईडी का छापा
पंजाब और हरियाणा से लगभग बाहर पहुंचा मानसून लेकिन आईएमडी ने 25 सितंबर से 5 दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की
पंजाब पुलिस की सीआई विंग ने किया सीमा पार से होने वाले ड्रग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन जब्त
सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह से जुड़ी एफआईआर जांच की जांच पर डीआईजी स्तर की निगरानी का आदेश
पंजाब ने 1972 में सेना के रिटायर्ड अफसरों की जमीन पर किया कब्जा, अब हाईकोर्ट ने दिया 6 फीसदी ब्याज के साथ अधिग्रहण का आदेश
बादल के गढ़ लांबी में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आमने-सामने
पंजाब विजिलेंस रिश्वत मामले में सीबीआई कोर्ट ने अंकित वाधवा को जमानत दी
लाहौर के सिख धरोहर स्थल जांच के दायरे में, अकाल तख्त के जत्थेदार ने मरियम नवाज को लिखा पत्र
पंजाब में 2.17 लाख नशीले पदार्थों के अपराधी, सिर्फ 7 को कड़े कानून के तहत गिरफ्तार किया गया
पंजाब आंगनवाड़ी यूनियन ने निजी फर्मों को राशन की आपूर्ति आउटसोर्स करने के कदम का विरोध किया
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए धान की पराली प्रबंधन के स्थायी तरीके सुझाए
पंजाब पुलिस ने कर्मियों को यात्रा के दौरान वर्दी से बचने की सलाह देने से इनकार किया
पंजाब में ‘धोखाधड़ी’ के बढ़ते मामले कनाडा ने शादी में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी
हाईकोर्ट ने पंजाब को जिला अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा, कहा- ‘सभी प्रयासों’ की जरूरत
पंजाब में मेडिको-लीगल सिस्टम चला, 19 जिलों में एक्सपर्ट नहीं
पंजाब के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक में एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे उद्योगपति
डीए के आदेश का पालन नहीं हुआ, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश
ईडी ने मोहाली में गमाडा के कार्यालय पर छापेमारी, 3 मंजिलों को सील कर दिया पुनर्मिलन के रिकॉर्ड, अन्य मामलों को जब्त कर लिया गया
जहर खाने से लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर
सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर ले जाऊंगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ के घर-घर जाने के अभियान की शुरुआत की
पंजाब: ‘झूठ फैला रहे हैं’, सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के पर्चे के अभियान को लताड़ा
अमृतसर: अवैध खनन से रावी नदी का तलाव
लुधियाना के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाने के लिए बिहार का शख्स हर हाल में
लेवी की चिंताओं के बीच, पंजाब में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक यूपीआई ट्रांसफर नहीं करेंगे
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा पंजाब, यमुना का हिस्सा मांगा
पंजाब सरकार ने 2.67 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ आंगनवाड़ी राशन प्रणाली में सुधार किया
ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर ‘पीटा’, संगरूर के शख्स ने खाई जहर
अमृतसर में एएसआई हत्याकांड के दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की
आर्थिक विवाद को लेकर कपूरथला गांव में शरारती तत्वों ने की गोलीबारी, घर में तोड़फोड़ 22 साल का युवक घायल
जालंधर में रैली में शामिल हुए पंजाब, पड़ोसी राज्यों के किसान, मजदूर
ईडी ने पंजाब क्रिकेट संघ की जमीन खरीद पर उच्च न्यायालय को स्थिति रिपोर्ट सौंपी
अकाल तख्त ने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला और एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह को निष्कासित किया
अमृतसर में एएसआई की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया
हाईकोर्ट ने पेंशन बकाया राशि के भुगतान में देरी पर पंजाब के 4 अधिकारियों का वेतन रोका
फरीदकोट में महिला की पति ने की हत्या जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में छिप गया
फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया 47.3 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल बरामद
हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री के पिता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
चंडीगढ़ ट्राइसिटी देश के 11 सबसे गर्म प्रॉपर्टी बाजारों में शामिल, 5 साल में कीमतें 63% बढ़ी
पंजाब की नहर सिंचाई से बढ़ा जलस्तर : भगवंत मान
विदेश में वर्षों की अनिश्चितता के बाद, संत सीचेवाल के हस्तक्षेप के बाद दो पंजाबी स्वदेश लौटे
बठिंडा में नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर सफाई और सीवर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
होशियारपुर में 5 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में यूपी के प्रवासी की मौत
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल को 9 साल की हिरासत के बाद मिली जमानत
अमृतसर गांव के पास नहर के काम के दौरान पाइप टूटा, रिहायशी इलाके में पहुंचा पानी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पंजाब में जंगलों के पास फार्महाउसों के लिए नीति पर रोक बढ़ाई
यूपीआई लेनदेन पर नए शुल्क को लेकर कांग्रेस ने जालंधर में प्रदर्शन किया
सात और मामलों में जग्गी जोहल को मिली जमानत, रिहाई की उम्मीदें बढ़ी
वीडियो: रवनीत बिट्टू ने सीएम मान को शराब की बोतल ‘तोहफे’ की, कहा- केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब में शासन करने दें
आम आदमी पार्टी ने पूर्व अकाली मंत्री रखड़ा को समाना प्रभारी नियुक्त किया
कम आपूर्ति के कारण नींबू की ऊंची कीमतें उपभोक्ताओं को खट्टी छोड़ देती हैं
सरकार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारी यूनियनों के साथ बातचीत फिर शुरू की
पंजाब के बाद अब सोने के गहने छीनने के लिए ध्यान भटकाने वाले गिरोहों से जूझ रहा कनाडा
मोहाली में भूमि उपयोग में बदलाव का घोटाला: ईडी ने अल्टस स्पेस बिल्डर्स और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत का रुख किया
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
‘मुझे चिंता है, यह फिर से हो सकता है’: हम क्या जानते हैं कि 28 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने अमेरिका में 17 बार चाकू मारा
तख्त की सड़क पर पानी भर जाने से आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट परियोजना फिर अधर में लटकी मंत्री ने एसजीपीसी को दोषी ठहराया
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
संपत्ति विलेख देखभाल पर चुपचाप? शब्दों से परे देखिए: उच्च न्यायालय
पंजाब में भाजपा की नशा विरोधी यात्रा से पहले परिवारों ने नुकसान और निराशा की कहानियां सुनाई
महिला की वेश्यावृत्ति, आईटी अधिनियम के तहत आरोपों का कोई आधार नहीं: उच्च न्यायालय
सुनील जाखड़ ने कांग्रेस में फिर से शामिल होने की खबरों का खंडन किया, अटकलों को ‘झूठा, निराधार’ बताया
हरि नौ सिख कार्यकर्ता की हत्या: ग्रामीणों ने 2027 के पंजाब चुनाव में अमृतपाल सिंह का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया
सनटेक सिटी मामले में ईडी की पूछताछ के एक हफ्ते बाद अनुराग वर्मा को पंजाब राजस्व विभाग से स्थानांतरित किया गया
जंक फूड में छिपी शर्करा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल ‘शुगर बोर्ड’ स्थापित करेंगे
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
बठिंडा में रोजाना 222 ट्रैफिक चालान, 43,000 रुपये का जुर्माना
हम पंजाब को लंदन या पेरिस नहीं बनाना चाहते हैं, हम पुराने पंजाब को बहाल करना चाहते हैं: भगवंत मान
मंडी अहमदगढ़ के मुस्लिम युवक गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा घर लाए