
Krishna Kumar Bedi: सरकार अंत्योदय उत्थान की दिशा में कर रही है कार्य, निरन्तर मिल रहे है सकारात्मक परिणाम
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Krishna Kumar Bedi ने नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करके उन्हें एक्शन टेकन रिपोर्ट दें।
कैबिनेट मंत्री Krishna Kumar Bedi ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय उत्थान की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे है। किसानों की एमएसपी पर फसल खरीद की जा रही हैं और निर्धारित समय में भुगतान किया जा रहा हैं। Krishna Kumar Bedi ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। चुनावी संकल्प पत्र के अनुसार सरकार विकास के काम कर रही है। Krishna Kumar Bedi ने कहा कि नरवाना क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक परियोजनाएं आरंभ की जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नरवाना क्षेत्र के किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Krishna Kumar Bedi ने कहा कि आज हरियाणा के गांव, शहर, उद्योग और कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास में जो गति वर्तमान सरकार ने दी है, उसकी मिसाल पूरे देश में दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर नई योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों को लागू कर प्रदेश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे किसानों की आय बढ़ाने की योजनाएं हों, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास हों या महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम, हर क्षेत्र में सरकार प्रभावी कार्य कर रही है। सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक के कुशल उपयोग से शासन प्रणाली में आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।



