मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनिर्मित अपोलो हॉस्पिटल का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर यूनिट और पेट स्कैन मशीन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपोलो हॉस्पिटल, जबलपुर सहित मध्य भारत के लिए स्वास्थ्य जगत के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कारधानी को मिली अपोलो हॉस्पिटल की श्रृंखला की सौगात को संपूर्ण महाकौशल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर पाटन बायपास स्थित नवनिर्मित अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल के कैंसर यूनिट के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
↑
Exit mobile version