मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब
मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को त्योहारों का तोहफ़ा, 4150 करोड़ रुपये की लागत से 19,491 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण की शुरुआत
ठेकेदारों को अगले पाँच साल तक सड़कों की देखभाल की ज़िम्मेदारी सौंपी
बाढ़ से हुए नुकसान के लिए किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे
पंजाब, पंजाबी और पंजाबी भाषा की नगण्य समझ रखने के लिए विपक्ष पर आलोचना
युवाओं की नस्लकुशी के लिए ज़िम्मेदार ‘जरनैलों’ को सलाखों के पीछे भेजा
बेबुनियाद बयान जारी करने के लिए सुखबीर की कड़ी निंदा
राज्य सरकार सीमा क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध
झबाल (तरनतारल), 3 अक्टूबर
त्योहारों के सीज़न में प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19,491.56 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए विशाल प्रोजेक्ट की शुरुआत की।
इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तरनतारन की पवित्र धरती को नमन किया, जिसे पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और बाबा बुढ़ा जी के चरण स्पर्श प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, विशेषकर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए क्योंकि आज से ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य आरंभ किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत अब इन लिंक सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पाँच वर्षों तक ठेकेदारों द्वारा उनकी देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 30,237 लिंक सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 64,878 किलोमीटर है। इनमें से 33,492 किलोमीटर पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं और 31,386 किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग (पी.डब्लयू.डी.) के अधीन हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब 19,491.56 किलोमीटर लंबाई वाली 7,373 लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन का प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। इस प्रोजेक्ट पर 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें पाँच वर्षों की देखरेख शामिल है। इसमें से 3,424.67 करोड़ रुपये मरम्मत और उन्नयन पर खर्च होंगे और 725.75 करोड़ रुपये पाँच साल की देखभाल पर खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सारा कार्य पारदर्शी ढंग से होगा। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आइ.) सर्वेक्षण करवाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 383.53 करोड़ रुपये की बचत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार ‘‘सड़क बुनियादी ढाँचा विकास बैठक’’ आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में मंडी बोर्ड के अधिकारी, ठेकेदार और अन्य हितधारक शामिल हुए और सभी ठेकेदारों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लिंक सड़क प्रोजैक्ट में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता ना किया जाये और हर हालत में उचित देखभाल यकीनी बनायी जाये। धुंध या अंधेरे में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 91.83 करोड़ रुपये की लागत से विशेष सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धुंध या अंधेरे के दौरान यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए लिंक सड़कों के दोनों तरफ़ तीन इंच चौडी सफ़ेद पट्टी पेंट की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों या लिंक सड़कों के साथ स्थित सार्वजनिक इक्ट्ठ वाले क्षेत्रों के नज़दीक चालकों को सचेत करने और बच्चों पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए स्कूल के फाटकों और सार्वजनिक क्षेत्रों के दोनों तरफ़ ज़ैबरा क्रासिंगों को चिन्न्हत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार सभी लिंक सड़कों पर हर दो किलोमीटर बाद साईन बोर्ड लगाए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बोर्ड सड़क का नाम, लंबाई, सड़क बनाने वाली एजेंसी और सड़क बारे अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिखाऐंगे जिससे व्यवस्था में और ज्यादा पारदर्शिता यकीनी बनाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है क्योंकि यह लिंक सड़कें लोगों तक वस्तुएँ और सेवाओं की पहुँच और सुचारू यातायात के लिए प्रेरक के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने कहा कि यह लिंक सड़कें राज्य में आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी हैं क्योंकि यह एक तरफ़ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आने-जाने में मदद करती हैं और दूसरी तरफ़ व्यापार और कारोबार को बढ़ावा देती हैं। भगवंत सिंह मान ने पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को काम की उच्च गुणवत्ता यकीनी बनाने के साथ-साथ यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि इस प्रोजैक्ट के लिए अलाट किये गए एक-एक पैसे का तर्कसंगत तरीके से प्रयोग हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को अपनी उपभोग की हरेक वस्तु पर टैक्स देना पड़ता है परन्तु ‘ राजे’ और बड़े नेता इससे अनजान हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पंजाब, पंजाबियों और पंजाबी भाषा के बारे अल्प जानकारी है क्योंकि वह पहाड़ों में स्थित स्कूलों में पढ़े हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है और उन्होंने हमेशा अपने निजी हितों को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती राजनैतिक पार्टियाँ उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि उनको यह हज़म नहीं हो रहा कि साधारण घर का पुत्र राज्य का शासन अच्छे ढंग के साथ चला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का रिवायती राजनैतिक पार्टियों से विश्वास उठ गया है क्योंकि इन पार्टियों ने हमेशा जन विरोधी और पंजाब विरोधी स्टैंड लिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के बुद्धिमान और बहादुर लोगों ने साल 2022 के विधान सभा मतदान के दौरान इन पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिस कारण यह अब बौखलाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को नशों की दलदल में धकेल कर नस्लकुशी के लिए ज़िम्मेदार ‘जरनैलों’ के साथ राज्य सरकार कोई रहम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नशों के कारोबार को सरप्रस्ती देने वाले जरनैलों को पहले ही सलाखें के पीछे भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह नेता न सिर्फ़ राज्य भर में नशों के कारोबार को सरप्रस्ती देते थे, बल्कि दुख इस बात का है कि वह अपनी सरकारी गाड़ीयाँ में नशा बेचते और स्पलाई भी करते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले किसी ने भी इन रसूखवान नेताओं को गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं की थी, परन्तु अब उनकी सरकार ने यह जुअर्रत की है और इन लोगों को अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप पंजाब पहले ही सरपलस्स बिजली वाला राज्य बन चुका है। भगवंत सिंह मान ने दुख प्रकट किया कि बाढ़ के कहर ने राज्य का बहुत बड़ा नुक्सान किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 2300 से अधिक गाँव डुब गए हैं, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और पाँच लाख एकड़ ज़मीन में फसलें तबाह कर दीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 60 जानें गई हैं जो बहुत दुखदायक बात है और सात लाख लोग बेघर हो गए हैं। इसके इलावा 3200 सरकारी स्कूल नुकसाने गए हैं, 19 कालेज मलबे में बदल गए हैं, 1400 क्लीनिक और हस्पताल बर्बाद हो गए हैं, 8500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गई हैं और 2500 पुल और पुलियां ढह गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शुरुआती अनुमानों अनुसार, कुल नुक्सान लगभग 13,800 करोड़ रुपए है, हालाँकि असली संख्या इससे भी अधिक हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को हुए एक- एक पैसो के नुक्सान की भरपायी करेगी और किसानों को फ़सल के नुक्सान के लिए 20, 000 रुपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे, जो कि देश में सबसे अधिक होगा।
बेबुनियाद बयान देने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर बरसते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब लोग पूर्व उप मुख्यमंत्री की अस्थिर पहुँच के लिए उस पर पत्थर फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल का प्रधान अब बड़े दावे कर रहा है कि दरियाओं के आसपास कंक्रीट की दीवारें बनाईं जाएंगी जब कि सत्य यह है कि उन्होंने अपने लम्बे कुशासन के दौरान गलियां भी नहीं बनाईं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली प्रमुख गलत तरीकों से कमाऐ पैसे लोगों को बाँट रहा है और ज़्यादातर गाँवों में फंड कुछेक व्यक्तियों को बार- बार बाँट कर लोगों को गुमराह कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने हर पाँच सालों के बाद बारो- बारी सत्ता में आ कर लूट करने वाली राजनैतिक पार्टियों को सत्ता के गलियारों में से उखेड़ कर फैंक दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को लोगों ने उनकी सेवा करने का मौका दिया है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सख़्त मेहनत कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी नेता अपना दिन सिर्फ़ उनकी आलोचना के साथ शुरू करते हैं क्योंकि वह उनकी सरकार द्वारा लिए गए जन हितैषी फ़ैसलों से जलन करते हैं।
इस संकट की घड़ी में भी राज्य की माँगों को ठंडे बस्ते में रखने के लिए भारत सरकार की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के फंडों को बेवज़्हा रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र का राज्य के प्रति दुश्मनी भरा व्यवहार ज़ाहिर होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान देश के अन्न भंडार की रक्षा करते हैं और जवान सरहदों की सुरक्षा करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र के बेगानापन वाले रवैये के बावजूद राज्य केंद्रीय अनाज भंडार में अपना हिस्सा डालेगा और लोगों को भोजन सुरक्षा प्रदान करने का अपना फर्ज निभाता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के सरहदी क्षेत्रों की ज़रूरतों से अच्छी तरह अवगत हैं, जहाँ धरती के बहादुर और देश भक्त पुत्र बसते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किये बिना जहाँ भी संभव हो, सरहदी बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सरहद की तरफ तबदील करने का मुद्दा उठाया है। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जिले में कई ओर विकास प्रोजैक्ट शुरू करने की संभावनाएं तलाशेगी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ई. टी. ओ., विधायक सरवन सिंह धुन और अमनशेर सिंह शेरी कलसी, मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट, सचिव मंडी बोर्ड रामवीर और अन्य भी उपस्थित थे।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM
Related Articles
-
डेरा बल्लान प्रमुख के राजबीर सिंह घुम्मन के सहयोगी से मिलने से मची हड़कंप
-
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम की चिंताओं पर निजी कैरियर कॉलेजों की जांच करता है; पंजाबी छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है
-
कांग्रेस नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती है, पंजाबियत को कायम रखना चाहती है: परगट सिंह
-
संगरूर में स्टेडियम के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मोर आवास को साफ करने के कदम का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
-
पंजाब बिजली संकट: राज्य की मुफ्त 300 यूनिट बिजली योजना ने घरेलू बिजली लोड को 40% बढ़ाया
-
पीसीसी प्रमुख परगट सिंह के अमृतसर दौरे से कांग्रेस को फिर से शुरू होने का मौका मिला
-
डोपिंग प्रतिबंध हटाया, जुडोका हर्षदीप ’28 एलए ओलंपिक की राह पर वापस
-
मलेशिया में एशिया-प्रशांत बधिर चैम्पियनशिप में लुधियाना के पैडलर ने जीते 4 पदक
-
पंजाब के सीएम मान ने कहा, ओएसडी राजबीर घुम्मन को समन किए जाने पर सीबीआई जांच में शामिल होने के लिए तैयार
-
वारिस पंजाब के चुनाव का बिगुल बज रहा है, लंबे समय से ‘पैंथिक स्पेस’ पर शिअद का कब्जा
-
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
-
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
-
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
-
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
-
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
-
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
-
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
-
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
-
एचएंडएम ने खरड़ के वीआर पंजाब मॉल को अदालत में ले लिया; प्रबंधन को संपत्ति बेचने, स्थानांतरित करने से रोका गया
-
नया नांगल में थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 2 की मौत, 6 महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई
-
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला, बाघापुराना, धरमकोट में नामांकन बाधित होने के आरोप के बाद फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया
-
एनसीएससी पुश: बैंक क्रेडिट योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की रिपोर्ट करेंगे
-
मोगा में जनरल जेडएस से मिले सुखबीर बादल, शिअद के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का वादा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए कोई सम्मन नहीं: सीएमओ
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गईचंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: भुल्लर के खिलाफ नया प्रोडक्शन वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने सीबीआई अदालत का रुख कर जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की
-
पंजाब के सीएम के ओएसडी पर छापेमारी: सीबीआई के लिए फूल, एसएचओ के लिए निलंबन; संगरूर में 2 हिरासत में लिए गए
-
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, वारिस पंजाब डे ने पंजीकरण अनिश्चितता के बीच 3 सदस्यीय पैनल का गठन किया
-
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम पर गठित समिति की चंडीगढ़ में बैठक एसजीपीसी समिति के साथ अगले सप्ताह होगी संयुक्त बैठक
-
सीबीआई ने खुराफ के खरड़ में नितिन गोहल और मोहाली के फेज-11 में बीर देविंदर के फ्लैट पर छापेमारी की
-
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग तक मार्च नहीं किया, भारतीय एकता पर छाया छाया
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान मान की पत्नी से जुड़े 5 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में ईडी ने उनके सह-भाई को समन भेजा
-
सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा से शिरोमणि अकाली दल के डोर-टू-डोर अभियान का शुभारंभ किया, 2027 के घोषणापत्र के लिए प्रतिक्रिया मांगी
-
पंचकूला डीसी ने पंजाब के दूध वाहनों को रोका, सैंपलिंग के आदेश दिए
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा
-
मौसम अलर्ट: आईएमडी ने शनिवार तक ट्राइसिटी में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई
-
पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस की कमान संभाले परगट सिंह, चन्नी
-
बीकेयू (उगराहां) के किसानों ने पटियाला मिनी सचिवालय में घुसने की कोशिश की, पुलिस से भिड़ गई
-
किंग चार्ल्स की शपथ लेने से इनकार करने और ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई जीतने वाले कनाडाई सिख वकील, प्रभजोत सिंह विर्रिंग से मिले
-
मिलिए लुधियाना के ‘जम्पर फैमिली’ से, जहां सभी 4 सदस्य पदक विजेता लंबी कूद खिलाड़ी हैं
-
टिकट की लड़ाई, गुटबाजी ने पंजाब के रोपड़ को चुनावी मोड में ला दिया
-
बंगा-फगवाड़ा हाईवे पर एलपीयू छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी, 3 की मौत, 24 घायल
-
शॉन डफी की धालीवाल भाइयों के साथ बैठक अमेरिका में पंजाबी ट्रक चालकों के लिए क्यों मायने रखती है
-
सीबीआई जांच पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से मांगा जवाब
-
‘कैश फॉर ट्रांसफर की जांच’ सीबीआई को सौंपने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा पंजाब
-
हाईकोर्ट ने पंजाब में ‘कैश फॉर ट्रांसफर और टेंडर घोटाले’ की जांच सीबीआई को सौंपी, 2 महीने में मांगी रिपोर्ट
-
बीकेयू उग्राहन ने 25 रुपये के एमएसपी में बढ़ोतरी को ‘क्रूर मजाक’ बताया, ‘स्वामीनाथन’ फॉर्मूले की मांग की
-
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या
-
एनजीटी ने रोपड़ में सतलुज, सरहिंद नहर प्रदूषण को जांच के दायरे में रखा
-
अबोहर शोरूम मालिक की हत्या, हिसार में 5 लाख रुपये का इनाम पकड़ा गया
-
कुब्बे गांव में गुरुद्वारे विवाद दो गुटों के बीच झड़प, बढ़ा
-
हाईकोर्ट ने 25 साल पुराने मामले में तीसरी नाकामी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस
-
अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त किया, एके-47 राइफल और 2 हथगोले बरामद
-
क्या भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता चंडीगढ़, पंजाब के लिए दरवाजे खोल सकता है क्योंकि उत्तर इंग्लैंड पहुंच गया है?
-
9 महीने में 850 किलो हेरोइन जब्त की गई। पंजाब बॉर्डर पर ड्रग्स की बरामदगी दोगुनी
-
लुधियाना गांव में गोलीबारी, पूर्व सरपंच की मौत, जमीन विवाद के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
-
भ्रष्टाचार के शिकायतकर्ता ने ऑडियो क्लिप में पंजाब के निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर की आवाज की पहचान की
-
संगरूर के सांसद गुरमीत हेयर ने शिअद और कांग्रेस को दी चुनौती
-
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल नौ साल बाद तिहाड़ से बाहर
-
कनाडा में फोन पर गेम खेलते हुए हुई जानलेवा दुर्घटना में पंजाब मूल के ट्रक चालक को 6 साल की सजा
-
सुखबीर बादल 6 अक्टूबर को डोर-टू-डोर ड्राइव के साथ शिअद के पंजाब चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 36.87 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 1,262 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए
-
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दिल्ली में करेंगे राहुल गांधी की मुलाकात
-
मर्चेंट बैंकर के जरिए 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं उठाएगी पंजाब पावर कॉरपोरेशन
-
पंजाब विहिप नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने यूएई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
-
बाबा फरीद विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के तीसरे दौर के कार्यक्रम में संशोधन किया
-
पंजाब चुनाव पर बीजेपी ने आज से 2 दिन की मंथन, बीएल संतोष करेंगे नेतृत्व
-
ईडी ने उद्योगपति एसपी ओसवाल को 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया
-
आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगल संयंत्र में भूजल प्रदूषण का आरोप, जांच की मांग की
-
पंजाब के सीमावर्ती जिले में 7 महंगी पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार
-
राजा वारिंग के बाद, कौन? राहुल और खड़गे से मिलने के लिए दिल्ली में कैंप पंजाब के नेता
-
मोगा, मुक्तसर और फरीदकोट में तीन महीने में 47,000 से अधिक चालान जारी किए गए
-
राहुल के विश्वासपात्र विजय इंदर सिंगला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजा वारिंग की जगह लेंगे
-
राजा वारिंग ने नए प्रमुख की घोषणा से पहले एक्स बायो को ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’ में बदल दिया
-
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
-
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
-
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
-
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
-
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
-
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
-
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
-
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
-
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
-
कोई कोचिंग नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं: शुद्ध धैर्य से प्रेरित होशियारपुर की रिया ने नीट-यूजी एयर 46 पर चढ़ाई की
-
लुधियाना के छात्र ने रचा 4 स्वर्ण पदक, तीन रिकॉर्ड: लुधियाना के छात्र ने रचा राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग इतिहास
-
हिंसा पंजाबी छात्रों की परंपरा नहीं : अकाल तख्त जत्थेदार
-
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की अमृतसर यात्रा ने सिख-अमेरिका संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया
-
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
-
चावला रेप केस जैसे आरोपों को लेकर और भी महिलाओं ने उनसे संपर्क किया है, रूप कौर को शिअद से निष्कासित कर दिया गया
-
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एलपीयू हिंसा की सीबीआई जांच की मांग
-
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सहयोगियों की भर्ती के लिए ‘धार्मिक’ छवि बनाई: एफबीआई ने अपने अपराध नेटवर्क पर प्रकाश डाला
-
सुनील जाखड़ ने दिल्ली के आप नेताओं पर सरकारी घरों पर कब्जा करने का आरोप, कहा- ‘पंजाब के मंत्रियों को नाम तक सीमित कर दिया गया है’
-
एलपीयू के संस्थापक अशोक मित्तल को पाला बदलने के लिए निशाना बनाया गया, पंजाब में विपक्ष का आरोप
-
लुधियाना पुलिस ने 5 घंटे में बच्चे के अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया चाची, उसके सहयोगी ने आयोजित किया
-
बठिंडा में शराब दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, युवक की मौत
-
एलपीयू में लॉकडाउन : फगवाड़ा में हिंसक छात्रों के आंदोलन के बाद पुलिस ने शांति बहाल की और 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया