
बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना की थी। इसके बाद CM Bhagwant Mann ने कैप्टन पर हमला बोला।
पंजाब के CM Bhagwant Mann ने बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कड़ा हमला बोला है। कैप्टन ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को गलत बताया। CM Bhagwant Mann ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि आज कैप्टन साहब को नशा तस्करों के मानवाधिकारों की चिंता हो रही है। जब आपके और आपके भतीजे के शासन में लोग तड़प-तड़प कर मर रहे थे और उस वक्त आप महफिल जमा रहे थे।
CM Bhagwant Mann ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अब पंजाब आप सभी के दोहरे चेहरों को जान गया है, लेकिन दुर्भाग्य से बहुत कुछ खोने के बाद।” बीजेपी अब आपके बयान को व्यक्तिगत बताकर आपको धन्यवाद देगी। गुटका साहिब जी की शपथ कहां गई?
मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई की निंदा कैप्टन ने की थी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और इसकी आलोचना की। 25 जून को शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना की थी।
25 जून को बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी हुई।
ये कार्रवाई युद्ध नशे के खिलाफ पंजाब विजिलेंस की टीम ने की थी।
कांग्रेस नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर में उनके घर से पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। विजिलेंस टीम ने पंजाब में 25 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 9 स्थान अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े थे। नशा विरोधी अभियान के तहत पंजाब पुलिस और विजिलेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान ये एक्शन लिया गया था।



