CM Bhagwat Mann द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई

CM Bhagwat Mann

पंजाब के CM Bhagwat Mann ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने 52 सालों के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण मैच में दो गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भारतीय टीम को नॉकआउट मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।

↑
Exit mobile version