CM Bhajanlal Sharma: प्रदेश की आर्थिक प्रगति, समृद्धि और रोजगार सृजन का मजबूत आधार बनेंगी नई नीतियां, निवेश अनुकूल नीतियां प्रदेश के विकास में नया अध्याय
CM Bhajanlal Sharma ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने के लिए 9 नई नीतियों का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नीतियां राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे न केवल निवेश आकर्षित होगा, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इन नीतियों में नवाचारों एवं नये प्रयोगों का समावेश किया गया है जिससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति, समृद्धि और रोजगार सृजन सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नीतियां हमारे राज्य के लिए रोडमैप होने के साथ ही राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आने वाले निवेश की बढ़ोतरी का महत्वपूर्ण आधार भी हैं। यह राज्य के विकास के लिए एक नया अध्याय है जिनके माध्यम से राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करने एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लक्ष्य की प्राप्ति में मदद मिलेगी। उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों से प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारा संकल्प ‘विकसित राजस्थान’ का है और ये नीतियां उस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
एमएसएमई नीति— 2024 से मिलेगा लघु उद्योगों को बढ़ावा—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान एमएसएमई नीति-2024 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगी। इससे एमएसएमई को ऋण पर अतिरिक्त ब्याज सब्सिडी, तकनीकी उन्नयन और गुणवत्ता प्रमाणन में सहायता मिल सकेगी।
निर्यात संवर्द्धन नीति 2024 से वैश्विक बाजार तक बनेगी पहुंच—
श्री शर्मा ने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने लिए लाई गई नई नीति निर्यातकों को दस्तावेजीकरण, तकनीकी अपग्रेडेशन और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी के लिए मदद करेगी। इससे लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी और राजस्थान के उत्पाद वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकेंगे।
एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) नीति कारीगरों की आय वृद्धि में सहायक—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिलों के विशिष्ट उत्पादों और शिल्पों को बढ़ावा देने के लिए ओडीओपी नीति लाई गई है जिससे कारीगरों, शिल्पकारों, कृषकों और उत्पाद निर्माताओं की आय में वृद्धि होगी। इस नीति की मदद से ओडीओपी उत्पादों के लिए एकीकृत बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा और इन्हें विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता भी मिलेगी।
क्लस्टर विकास योजना से हस्तशिल्प और एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा प्रोत्साहन—
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य में क्लस्टर आधारित विकास के जरिए शिल्पकारों और लघु उद्योगों की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य में हस्तशिल्प, हथकरघा और एमएसएमई क्षेत्र की उत्पादकता, गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता को बढ़ाकर उन्हें वैश्विक बाजार के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
AVGC & XR नीति— 2024 नई तकनीक में नवाचार का आधार—
मुख्यमत्री ने कहा कि एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रिएलिटी के क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाने के उद्देश्य से AVGC & XR नीति-2024 लागू की जा रही है। यह नीति प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी। साथ ही, इस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अटल इनोवेशन स्टूडियो और एक्सेलेरेटर स्थापित किए जाएंगे।
नई पर्यटन इकाई नीति 2024 रोजगार सृजन में सहायक—
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन उद्योग का अहम योगदान है। प्रदेश में टूरिज्म को नई दिशा देने के लिए राजस्थान पर्यटन इकाई नीति -2024 लाई गई है। इस नीति के माध्यम से पर्यटन से जुड़े निवेशकों व उद्यमियों को आकर्षित करते हुए निजी क्षेत्र में पर्यटन इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा दिया गया है।
एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 से होगा हरित ऊर्जा का विस्तार—
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अक्षय ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी राज्य है और यहां सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा की असीमित संभावनाएं हैं। राज्य सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपये के एमओयू के साथ ही राइजिंग राजस्थान प्री समिट में ऊर्जा के क्षेत्र में साढ़े छह लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते किए हैं। इस क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने और निवेश हेतु सकारात्मक वातावरण के निर्माण के लिए राज्य सरकार एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 लेकर आई है। इस नीति के माध्यम से प्रदेश में अक्षय ऊर्जा, बायोमास एवं वेस्ट टू एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
नवीन खनिज नीति 2024 में रोजगार और राजस्व वृद्धि का लक्ष्य—
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में से एक है। यहां 82 तरह के खनिजों के भंडार हैं जिनमें से 58 का व्यवसायिक स्तर पर खनन हो रहा है। नई खनिज नीति के माध्यम से प्रदेश की जीडीपी में खनिज क्षेत्र की वर्तमान 3.4 प्रतिशत की भागीदारी को वर्ष 2029-30 तक 5 प्रतिशत और 2046-47 तक 8 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश में एम-सेण्ड के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा—
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में बजरी के स्थान पर एम-सेण्ड के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान एम-सेण्ड नीति-2024 लागू की गई है। इससे प्रदेश में एम-सेण्ड के उपयोग व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और निर्माण लागत में कमी आएगी।
उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अपने कार्यकाल के पहले ही साल में निवेश सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्रभावी बनाने के लिए ये नीतियां मददगार साबित होंगी।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रदेश राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से नवाचार एवं निवेश का महत्वपूर्ण केन्द्र बनकर उभर रहा है। निवेश अनुकूल नीतियां प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में मील का पत्थर साबित होंगी।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात संवर्द्धन नीति लागू की जा रही है। जिसके माध्यम से निर्यातकों की सहूलियत के लिए प्रावधान किए गए हैं। ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति— 2024 का निर्माण किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कार्यक्रम में राजस्थान एमएसएमई नीति 2024, राजस्थान निर्यात संवर्द्धन नीति-2024, राजस्थान एक जिला एक उत्पाद नीति 2024, एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, राजस्थान । AVGC & XR नीति 2024, राजस्थान पर्यटन इकाई नीति 2024, राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024, राजस्थान खनिज नीति 2024 और राजस्थान एम-सेण्ड नीति 2024 का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में नवीन नीतियों की स्टॉल्स को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, जनजातीय क्षेत्र विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत, राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, सार्वजनिक निर्माण राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री श्री के.के. विश्नोई, गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म मौजूद रहे। साथ ही, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अध्यक्ष राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम श्रीमती शुभ्रा सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आलोक, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, अध्यक्ष राजस्थान राज्य भंडारण निगम श्री संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री आनंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा उद्योगपति एवं स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।
Related Articles
-
हथियारों की तस्करी के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़; अमृतसर में एम16 और 9 पिस्टल जब्त
-
रातभर हुई बारिश से फाजिल्का अनाज मंडी में करोड़ों का धान बह गया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने पर पंजाब के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा को हिरासत में लिया गया
-
दिल्ली पुलिस को ‘तालिबान जैसा’ बताने पर बीजेपी ने सीएम मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की
-
गुरुद्वारों का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने वालों को माफी नहीं: डीएसजीएमसी प्रमुख कालका
-
लुधियाना में बारिश और हवा से पकी फसलों को खतरा, किसानों ने साफ आसमान की प्रार्थना की
-
पंजाब के सांसद साहनी की अपील पर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट का शेड्यूल बदला
-
परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला बारिश के बीच नेताओं ने लगाया संयुक्त मोर्चा
-
पंजाब के सीएम मान ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए दिल्ली पुलिस के ‘तालिबान जैसा’ रवैये की आलोचना की
-
बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अपडेट
-
‘टेंशन में हूं’, समस्तीपुर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी में तनाव प्रबंधन और साझा करने पर जोर
-
बोधगया पहुंचे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, सपरिवार किया पितरों का तर्पण; कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
अररिया में 3 दिन पहले दफनाया गया नवविवाहिता का शव कब्र से निकाला गया, बाइक के लिए हत्या का आरोप
-
यूपी के गोरखपुर में चीनी मांझा ने किया गला रेत, बाइक सवार की मौत
-
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में बाइक सवार 3 किशोरों की मौत
-
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाद अब CJP मूवमेंट को करेंगे लीड
-
लिव-इन पार्टनर, चौथी मंजिल और 27 साल के शिवा शर्मा की मौत… लखनऊ में कैफे मालिक के साथ क्या हुआ?
-
कुरुक्षेत्र में अतिथि शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार
-
पानीपत के उद्योगपतियों ने प्रदूषण जांच को लेकर दी हड़ताल की धमकी
-
हरियाणा ने पूर्व-अग्निवीरों को ग्रुप-सी भर्ती के लिए सभी परीक्षाओं से छूट दी
-
दिल्ली जा रहे युवकों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसान संगठनों ने हिसार में प्रदर्शन किया
-
1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के सम्मान में दिल्ली कॉन्सर्ट का कार्यक्रम 1 नवंबर को फिर से आयोजित किया जाए: पंजाब सांसद साहनी
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे ने संभाली, सीजेपी नेताओं समेत 3,000 हिरासत में
-
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं है। मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप
-
लुका-छिपी का खेल: राजधानी-व्यापी शिकंजा के बीच प्रदर्शनकारी वॉशरूम, गुरुद्वारे में घुसे
-
‘अनशन शुरू करूंगा या मार्च करूंगा’: सोनम वांगचुक ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को दिया अल्टीमेटम
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाब के छात्र, कई हिरासत में लिए गए
-
एचपीवी टीकाकरण अभियान में पंजाब सबसे पीछे, कवरेज 21 प्रतिशत हुआ
-
अमृतसर पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया M16 राइफल, 15 किलो अफीम जब्त करें
-
सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम टूर टोरंटो में खचाखच भरे घर में खुला
-
एलपीयू में सामान्य स्थिति लौटती है, छात्र घर जाते हैं; चितकारा विश्वविद्यालय के लिंक की आशंका की जांच कर रही है पुलिस
-
खाद्य सुरक्षा टीम ने पटियाला में 1.25 क्विंटल पनीर जब्त किया
-
एलपीयू ने कैंपस हिंसा पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की
-
गमाडा ने भूमि अधिग्रहण के लिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने को सही ठहराया
-
रोहतास में स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को सीने में मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग
-
NH-80 की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर! लखीसराय के सूर्यगढ़ा में तीसरे दिन भी कार्रवाई, कई पक्के निर्माण ध्वस्त
-
थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल
-
किसान की बेटी प्रिया रानी ने छोड़ी लाखों की कॉरपोरेट नौकरी, 4 प्रयासों में बनीं IAS; अब सासाराम में एक्शन की चर्चा
-
यूपी के होमगार्ड ने लखनऊ में पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। और रूप
-
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बीएसएफ तैनात
-
उत्तर प्रदेश से भाजपा और सपा के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
-
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा
-
फटे जूतों से लेकर एशियाई स्वर्ण तक: करनाल की बहू नेहा की नजरें ओलंपिक गौरव पर टिकी
-
फरीदाबाद में नूंह बाउंसर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज सीसीटीवी फुटेज वायरल
-
हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा रहे एथलीट को मिली सुरक्षा
-
35.98 करोड़ रुपये के ऋण मामले में सीबीआई अदालत ने कारोबारी को बरी किया
-
यौन उत्पीड़न के आरोप में जेएनयू के प्रोफेसर को आंतरिक जांच के बाद बर्खास्त किया गया
-
सीजेपी के विरोध में दिल्ली में 10 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस
-
‘वोट चोरी’ को लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने से पहले संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचे इंडिया ब्लॉक के सांसद
-
चिराग पासवान ने कहा, ‘आप कितनी ट्रेनों को रोक सकते हैं’, 10 अक्टूबर को दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द
-
डेरा बल्लान प्रमुख के राजबीर सिंह घुम्मन के सहयोगी से मिलने से मची हड़कंप
-
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम की चिंताओं पर निजी कैरियर कॉलेजों की जांच करता है; पंजाबी छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है
-
कांग्रेस नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती है, पंजाबियत को कायम रखना चाहती है: परगट सिंह
-
संगरूर में स्टेडियम के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मोर आवास को साफ करने के कदम का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
-
पंजाब बिजली संकट: राज्य की मुफ्त 300 यूनिट बिजली योजना ने घरेलू बिजली लोड को 40% बढ़ाया
-
पीसीसी प्रमुख परगट सिंह के अमृतसर दौरे से कांग्रेस को फिर से शुरू होने का मौका मिला
-
डोपिंग प्रतिबंध हटाया, जुडोका हर्षदीप ’28 एलए ओलंपिक की राह पर वापस
-
मलेशिया में एशिया-प्रशांत बधिर चैम्पियनशिप में लुधियाना के पैडलर ने जीते 4 पदक
-
पंजाब के सीएम मान ने कहा, ओएसडी राजबीर घुम्मन को समन किए जाने पर सीबीआई जांच में शामिल होने के लिए तैयार
-
वारिस पंजाब के चुनाव का बिगुल बज रहा है, लंबे समय से ‘पैंथिक स्पेस’ पर शिअद का कब्जा
-
दिग्विजय सिंह ने ‘सीहोर वाले कथावाचक’ पर कसा तंज, बोले- दो साल में क्या से क्या हो गए
-
केंद्रीय मंत्री शिवराज फिर बने दादा, छोटे बेटे कुणाल के घर पुत्र का जन्म; नन्हे ‘अहान’ को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र
-
झारखंड परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी किया
-
पटना गेस्ट हाउस देह व्यापार मामला: नाबालिग लड़की मिलने पर लगा पॉक्सो एक्ट, संचालक व मालिक समेत 4 पर FIR
-
भागलपुर बियाडा घाट पर गंगा किनारे मिला नवजात का शव, पास से गुजरते रहे जहाज व मुसाफिर, घंटों नहीं पहुंची पुलिस
-
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की बिहार से जुड़ी हैं कई यादें, मोकामा में जवानों के बीच पहुंचे और खेत में चलाया था हल
-
3 दिन भी नहीं टिक सका प्रशासन का बैरियर! जर्जर भलजोर पुल पर भारी वाहनों की एंट्री से हड़कंप, ड्राइवर पर FIR की तैयारी
-
पटना से लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। नाक क्षतिग्रस्त
-
यूपी के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
-
आगरा में शादीशुदा प्रेमी ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली, पूरा मामला हिलाकर रख देगा
-
अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?
-
हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा, सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी
-
खरीद की धीमी गति से करनाल के किसान संकट में बिक्री में पड़ रहे हैं
-
यमुनानगर: धान उठाने को लेकर किसानों ने व्यासपुर अनाज मंडी के गेट पर लगाया ताला
-
सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब, हरियाणा के प्रवासियों को लुभाया
-
हरियाणा सिख पैनल के प्रशासन ने लगा गतिरोध
-
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए छात्र समूहों ने जुटाया समर्थन, चुनाव सुधारों की मांग
-
सीमापुरी ढहने के बाद मलबे के नीचे से पानी मांगने के लिए गर्भवती महिला ने परिवार को फोन किया, अस्पताल में मौत
-
बारापुल्ला-3 मेस: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ‘आप’ को दोषपूर्ण डिजाइन, योजना बनाने का आरोप लगाया
-
दिल्ली में नई सीमापुरी इमारत ढहने के पीछे भूकंप से कई तरह के झटके
-
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ‘मारपीट’ और ‘बाधा डालने’ के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
-
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
-
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
-
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
-
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
-
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
-
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
-
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
-
इंदौर में फिर धंसी सड़क, चैंबर के पास लटका स्लैब; एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा
-
भोपाल: बदमाश के विवाह में वर्दी में जाना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद SI और ASI सस्पेंड
-
बिहार में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले, एक वर्ष बाद रजिस्ट्रेशन के लिए SDM या DM की मंजूरी जरूरी
-
नवादा में इंडस्ट्रियल हब के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 249 रैयतों को नोटिस; मुआवजे के लिए लगा विशेष शिविर
-
RJD विधायक भाई वीरेंद्र को नहीं मिला वेतन, बोले-सरकार का खजाना खाली, नीतीश-निशांत को किया सचेत
-
बिहार की बेटी ने मॉस्को तक भरी उड़ान, देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनीं अंजलि
-
…तो क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे ये पू्र्व सांसद? राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर बुरी तरह भड़के
-
कौन हैं यूपी की यशोदा लोधी? अंग्रेजी टीचर जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर किया था
-
यूपी एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक से टकराई, 3 खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल