CM Mohan Yadav ने विरासत महोत्सव का किया शुभारंभ

CM Mohan Yadav: सत्ता साहस और पराक्रम की त्रिवेणी थे महाराजा छत्रसाल
CM Mohan Yadav ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और रणबांकुरों की धरती है। इस पवित्र धरती पर महाराजा छत्रसाल का जन्म हुआ। मैं वीरों की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आज पुरुषार्थ और पराक्रम का दिन है। आज बुंदेलखंड के वीर सपूत महाराजा छत्रसाल की जंयती है। CM Mohan Yadav ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर परमात्मा ने विशेष कृपा की है। इस धरती ने रणबांकुरे दिए है। CM Mohan Yadav छतरपुर जिले के ग्राम मऊ सहानियां में महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान के सौजन्य से आयोजित महाराजा छत्रसाल जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। CM Mohan Yadav ने कहा कि महाराजा छत्रसाल की लड़ाई देश के स्वाभिमान की लड़ाई थी। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में मुगलों से लोहा लिया और अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से आततायियों से देश की रक्षा की। उनका यह साहस उस कठिन दौर में अनुपम था। CM Mohan Yadav ने कहा कि महाराजा छत्रसाल उस कठिन दौर में सत्ता साहस और पराक्रम के त्रिवेणी थे। उन्होंने मुगलों को धूल चटाई और देश का मान बढ़ाया।
CM Mohan Yadav ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराजा छत्रसाल, रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई, लोकमता देवी अहिल्याबाई होलकर हमारे गौरव हैं। हमें उनके कठिन संघर्षों, उनके पराक्रमों और उनके आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा छत्रसाल के साहस और पराक्रम को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्कूल, कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में पाठ शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखखड के अंदर पानी की दिक्कतें वर्षों से रही है। बुंदेलखंड में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्षों से उलझी पड़ी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।
CM Mohan Yadav ने मऊ सहानियां में संस्कृति विभाग के सहयोग से महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विरासत महोत्सव का शुभारंभ दीप्रज्वलित कर एवं महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने महाराज छत्रसाल जी की जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। CM Mohan Yadav ने विरासत महोत्सव में छत्रसाल दर्पण स्मारिका का विमोचन किया।
इस दौरान कृषि मंत्री एवं छतरपुर के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंषाना, सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।



