CM Nayab Saini ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निधन पर जताया शोक

CM Nayab Saini: शहीद सिद्धार्थ का बलिदान युवाओं को देश सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा 

हरियाणा के CM Nayab Saini ने रेवाड़ी सेक्टर-18 स्थित फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निवास पहुंचकर उनके बलिदान पर शोक व्यक्त किया। CM Nayab Saini ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरियाणा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वाशन दिया।

CM Nayab Saini ने कहा कि भारत मां के महान सपूत के बलिदान पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि देश पर  सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ऐसे वीर सपूत को वे नमन करते हैं। शहीद सिद्धार्थ का बलिदान सदैव युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।  उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने छोटी सी आयु में आकाश में नई ऊंचाइयों को छुआ और जाते-जाते भी सिद्धार्थ ने सैकड़ों जिंदगियों को बचाने का कार्य किया।

गौरतलब है कि विगत 2 अप्रैल को फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का जगुआर विमान गुजरात के जामनगर में प्रैक्टिस मिशन के दौरान उड़ान भरने के बाद सिटी के करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के मैदान में क्रैश हो गया था।

इस अवसर पर रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, सहित जिला प्रशासन अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

↑
Exit mobile version