CM Nayab Saini ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 2 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि लाडवा हल्का में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 2 बड़ी परियोजनाओं पर प्रदेश सरकार की तरफ से 4 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि का बजट खर्च किया जाएगा।

CM Nayab Saini ने लाडवा आईजीएन कॉलेज में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 4 करोड़ 48 लाख रुपए के बजट की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें राक्षी नदी पर तीन पुलियों की जगह पक्के पुलों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर एक करोड़ 35 लाख 72 हजार रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। दूसरी परियोजना के तहत राक्षी नदी के 2 हजार 200 फीट लंबाई क्षेत्र का आरसीसी ट्रफ से निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया । इस परियोजना पर 3 करोड़ 12 लाख 25 हजार रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।

CM Nayab Saini ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लाडवा शहर की आबादी क्षेत्र व फसलों को नुकसान नहीं होगा। इसलिए लाडवा शहर और  इसके आस-पास के डेरों व कालोनियों के हजारों नागरिकों की सुरक्षा, सम्पत्ति व फसलों को बचाने के लिए इन योजनाओं को तैयार किया गया है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच आदि उपस्थित थे।

↑
Exit mobile version