
हरियाणा के CM Nayab Saini ने गांव नगला मोहम्मदपुर में पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ सीमा पर किए गए हमले में शहीद हुए जिला पलवल के उपमंडल होडल के लांस नायक शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी।
CM Nayab Saini का कहना था कि सरकार और पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ दुःख की इस घड़ी में खड़ा है। शहीदों के परिवारों को उन्होंने ढांढस बंधाया और हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
CM Nayab Saini ने कहा कि सभी भारतवासियों को गर्व है कि वीर सपूत शहीद दिनेश कुमार शर्मा ने सीमा पर पाकिस्तान से हुई गोलीबारी का डटकर मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। स्वर्गीय दिनेश कुमार शर्मा पुंछ सीमा पर लांस नायक थे।
CM Nayab Saini: ऑपरेशन सिंदूर शहीद दिनेश कुमार शर्मा के नाम पर गांव में पार्क बनाया जाएगा
CM Nayab Saini ने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार शहीद दिनेश कुमार शर्मा के परिवार को आर्थिक सहायता और सुविधाएं दी जाएंगी। शहीद दिनेश कुमार शर्मा के पिता दयाचंद ने गांव में ढाई बीघा जमीन पर पार्क बनाने की मांग की, जिसके बाद CM Nayab Saini ने पार्क को शहीद के नाम पर बनाने का वादा किया।
CM Nayab Saini ने स्वर्गीय शीशराम पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद, CM Nayab Saini ने गांव के सरपंच कुमार युगपुरुष के घर पहुंचकर उनके दादा स्वर्गीय पंडित शीशराम पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।
महिलाओं की मांग पर CM Nayab Saini ने प्राथमिक स्कूलों को सुधारने की घोषणा की
CM Nayab Saini ने गांव से लौटते समय रास्ते पर महिलाओं को देखकर अपना काफिला रोक दिया और ग्रामीण महिलाओं की मांगों को सुन लिया। महिलाओं ने CM Nayab Saini से गांव की प्राथमिक स्कूल को सुधारने की मांग की। CM Nayab Saini ने मौके पर ही गांव की प्राथमिक स्कूल को सुधारने का ऐलान किया।
इस दौरान शहीद दिनेश कुमार के परिजनों ने CM Nayab Saini का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने गांव का नाम शहीद के नाम पर दिनेशपुर रखने की मांग स्वीकृत की है।



