राज्यराजस्थान

CM Nayab Saini: प्रदेश में बनेगी नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार, घर-घर तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि घर-घर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अब प्रदेश में नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार बनेगी।

CM Nayab Saini: प्रदेश में केन्द्र, राज्य और अब शहर की सरकार मिलकर तेजी के साथ विकास कार्यों को पूरा करेगी। नगर निकायों के चुनावों में भाजपा के मेयर, चेयरमैन और पार्षद भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

CM Nayab Saini कुरुक्षेत्र के थानेसर में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।

CM Nayab Saini ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर लगातार विश्वास जता रही है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार जन सेवा का दायित्व सौंपा है और दिल्ली में हुए चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से अपनी जीत दर्ज की है। हरियाणा निकाय चुनावों में भी भाजपा अपनी जीत का परचम लहराएगी। भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है और स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश व मेहनत से लगे हुए है।

CM Nayab Saini ने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालते ही वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी तरह निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास होगा।

Related Articles

Back to top button