राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini ने हरियाणा में अनुसूचित जाति को सब-कैटिगरी बनाने का बड़ा निर्णय लिया

CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने अनुसूचित जातियों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को तत्काल लागू कर दिया है जो अनुसूचित जाति को अंतर्गत सब-कैटिगरी बनाने की बात शामिल है। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम सैनी ने यह जानकारी दी।

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम सैनी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि “सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सम्मान देते हुए अनुसूचित जाति में वर्गीकरण का जो आदेश था”। आज से ही हमने इसे लागू करने का फैसला किया है।”

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किसानों को किए गए निर्णयों की भी जानकारी दी। धान और बाजरा सहित अन्य फसलों की एमएसपी खरीद का विवरण उन्होंने दिया। उन्होंने कहा, “हरियाणा में धान की खरीद चल रही है, उसका रिव्यू किया है। यह बताना चाहता हूँ कि बैठक में अब तक हरियाणा में हुई खरीदारी पर चर्चा हुई है।:”

मंडियों में फसलों की खरीद का जारी किया आंकड़ा

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना हमारी सरकार एमएसपी पर खरीदेगी।” किसानों के हित में हमारी सरकार काम करती है। हम अनाज खरीदने को तैयार हैं। राज्य में17 प्रतिशत से कम नमी वाली ढेरी दिखाई नहीं देगी और उसे खरीदना का काम हम करेंगे। अगर अनाज में अधिक नमी है तो इंतजार करना पड़ेगा। 17 अक्टूबर तक, इस वर्तमान खरीफ सीजन में हरियाणा में 27 लाख 45 हजार 128 मीट्रिक टन धन की आवक हुई है। 23 लाख से अधिक मीट्रिक टन इसमें खरीदे गए हैं।:”

हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद, नायब सिंह सैनी ने वादा किया था कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन की ग्रुप सी और ग्रुप डी की परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button