मुख्यमंत्री ने पंजाब को यू.के. के लिए निवेश हब के रूप में प्रस्तुत किया
पंजाब और ब्रिटेन ने द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों को लेकर आशा व्यक्त की
पंजाब प्रगतिशील सम्मेलन 2026 में यू.के. को भागीदार देश बनने का आमंत्रण
विभिन्न क्षेत्रों में पंजाब की क्षमताओं को किया गया उजागर
चंडीगढ़, 16 दिसंबर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां पंजाब–यू.के. रणनीतिक संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए ब्रिटेन के साथ, विशेष रूप से अब तक कम उपयोग में आए क्षेत्रों में, मजबूत और व्यापक रणनीतिक व व्यावसायिक संबंधों पर बल दिया।
ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो तथा यू.के. से जुड़ी विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पारंपरिक और उभरते हुए नए क्षेत्रों में यू.के. के साथ मजबूत व्यावसायिक साझेदारी के लिए इच्छुक है। उन्होंने बताया कि राज्य ने सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्रों—उच्च शिक्षा, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स तथा कृषि और फूड प्रोसेसिंग—के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक सेवाओं जैसे उभरते क्षेत्रों की भी पहचान की है।
भगवंत सिंह मान ने पंजाब की क्षमताओं को रेखांकित करते हुए एक विस्तृत खाका प्रस्तुत किया और बताया कि राज्य में पांच हवाई अड्डों तथा मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग संपर्कों के साथ विश्वस्तरीय और सुदृढ़ कनेक्टिविटी नेटवर्क उपलब्ध है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास अत्यधिक कुशल कार्यबल है, जो हर क्षेत्र के विकास की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब तुलनात्मक रूप से किफायती और शांतिपूर्ण श्रमबल उपलब्ध कराता है, जो इसे निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में एकीकृत निवेश प्रणाली मौजूद है और ‘इन्वेस्ट पंजाब’ सिंगल-विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करता है, जो डीम्ड अप्रूवल तंत्र के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक मंजूरियां प्रदान करता है, जिससे निवेशकों का विश्वास मजबूत होता है। मुख्यमंत्री ने फास्ट-ट्रैक पोर्टल और सिंगल-विंडो सुविधा पर भी प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना, अनुपालनों के बोझ को कम करना और पंजाब में व्यापार को अधिक सुगम बनाना है।
भविष्य के अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक प्रगति को तेज करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने यू.के. से मजबूत संबंध रखने वाली विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया, जिनमें से कई ने पंजाब के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। मुख्यमंत्री ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में अपने कारोबार शुरू करने या विस्तार करने का हार्दिक आमंत्रण दिया और कहा कि मजबूत आधारभूत ढांचा, निर्बाध बिजली आपूर्ति और निवेशक-अनुकूल नीतियां पंजाब को एक आदर्श निवेश गंतव्य बनाती हैं।
मुख्यमंत्री ने यू.के. के निवेशकों को मोहाली में आयोजित होने वाले पंजाब प्रगतिशील निवेशक सम्मेलन (पी पी आई एस ), 2026 में भाग लेने का आमंत्रण देते हुए इस दौरान एक विशेष यू.के.-केंद्रित सत्र का प्रस्ताव रखा। उन्होंने टायनोर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बेडफोर्ड स्कूल, मुनजाल बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, गंगा एक्रोवूल्स, नेटस्मार्ट्ज, रॉकपैकर सहित अन्य कंपनियों का स्वागत किया।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यू.के. से नया निवेश पंजाब के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने कंपनियों से विशेष रूप से पराली प्रबंधन और पर्यावरण-अनुकूल समाधानों को बढ़ावा देने वाली नवीन तकनीकों और परियोजनाओं की खोज करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब के वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और निरंतर पर्यावरण-अनुकूल प्रयासों के कारण राज्य के कई हिस्सों में यह सूचकांक अब 70 से नीचे है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए शुरू किए गए स्व-सहायता समूह ‘पहल’ का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस प्रकार चीन को दुनिया की फैक्ट्री कहा जाता है, उसी तरह पंजाब सरकार ग्रामीण महिलाओं को औद्योगिक और विनिर्माण विकास की रीढ़ बनाना चाहती है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में दो सिविल एविएशन क्लब हैं, जो विमानन से जुड़े कौशल विकास को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाते हैं।
पंजाब और यू.के. के बीच पुराने और भावनात्मक संबंधों की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यू.के. हमेशा भारत, विशेषकर पंजाब का एक भरोसेमंद साझेदार रहा है और पंजाबी इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने यू.के. की विश्वविद्यालयों को मोहाली और पंजाब के अन्य हिस्सों में अपने कैंपस स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि संयुक्त रूप से शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने यू.के. के उद्योगपतियों और पंजाबी प्रवासी समुदाय से पंजाब के लिए निवेश आकर्षित करने हेतु ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा उठाई गई मोहाली–लंदन सीधी उड़ान की मांग का भी समर्थन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विश्व स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों, साइकिल निर्माण और ऑटो पार्ट्स के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यू.के. की कंपनियों के साथ साझेदारी से इन क्षेत्रों का और विस्तार होगा तथा इन्हें वैश्विक वैल्यू चेन से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने यू.के. उद्योगों के साथ गहरे सहयोग की वकालत की।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार निवेशकों को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब यू.के. के साथ अपने संबंधों को नवाचार, स्थिरता और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने पंजाब को ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल किया है। मोहाली के मजबूत इकोसिस्टम, सुव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और सुदृढ़ आधारभूत ढांचे को देखते हुए भारतीय और विदेशी आईटी कंपनियां यहां अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं।
इस अवसर पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्रीमती अल्बा समैरिग्लियो ने दोनों पक्षों की सक्रिय साझेदारी से द्विपक्षीय संबंधों के और सुदृढ़ होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाबी प्रवासी समुदाय के उद्योगपतियों के साथ काम करना उनके लिए एक रोचक अनुभव रहा है और पंजाब व यू.के. के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहराई देने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM
Related Articles
-
ICT अकादमी और Google आंध्र प्रदेश में कॉलेज छात्रों को इंटर्नशिप और नौकरियों के लिए ऑन-कैंपस डिजिटल और डेटा प्रमाणन से लैस करेंगे
-
फिननेबल ने उभरते भारत में मल्टी-प्रोडक्ट लेंडिंग प्लेटफॉर्म का विस्तार करने के लिए 405* करोड़ रुपये जुटाए
-
SHRM इंडिया वार्षिक सम्मेलन और एक्सपो 2026 का समापन लोगों की शक्ति को प्रदर्शन में बदलने के आह्वान के साथ हुआ
-
BPCL ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की आंध्र रिफाइनरी को मंजूरी दी, वाणिज्यिक संचालन के लिए जुलाई 2032 का लक्ष्य
-
कोरिया इंडिया ट्रेड काउंसिल ने चेन्नई कार्यालय खोला ताकि द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, स्टार्टअप और शैक्षणिक साझेदारियों को मजबूत किया जा सके
-
पंजाब के युवाओं ने रूसी सेना में जबरन भर्ती का आरोप लगाया, बचाव की मांग की
-
पंजाब ने GMADA के 15,000 करोड़ रुपये के फंडरेजिंग टेंडर को रद्द किया
-
बूटा मंडी में जालंधर के दो हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी
-
2 पाकिस्तानी नागरिकों को 1.5 करोड़ रुपये मांगने और पंजाब के व्यक्ति को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जो अमेरिका में रहने वाली बहन है
-
मुंबई में दिलजीत दोसांझ: ‘2024 में, मुझसे कहा गया था कि मैं कुछ गाने न गाऊं; 2026 में, बम की धमकी है’
-
वारिस पंजाब डे ने कनाडा के ब्रैम्पटन में रैली के साथ पंजाबी प्रवासी समर्थन पर नजर गड़ाए
-
मानसा में एक व्यक्ति खुले नाले में गिरा, शव को मोटरसाइकिल गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया
-
पंजाब गठबंधन के बाद भाजपा, अकाली पहली बैठक करेंगे; केवल, जाखड़ आज सुखबीर से मिलने
-
पटियाला एमसी पुनर्मतदान: मतदान में धांधली के आरोपों के बीच उच्च न्यायालय के तहत 30 वार्डों में मतदान जारी
-
हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण पर मासिक रिपोर्ट जमा करने को कहा
-
SC ने दीपम लाइटिंग का निर्देश दिया, TN मंदिर ट्रस्टियों को निलंबित किया
-
दिल्ली के एल-जी ने मुंबई बुक फेस्टिवल में दादा तेजा सिंह समुंद्री की विरासत को याद किया
-
‘उन्हें आपको धोखा न देने दें’: अरुंधति रॉय ने सीमांकन विधेयक पर
-
डीएमके केंद्र के नए सीमांकन, महिलाओं के कोटा विधेयकों का समर्थन करता है, जिससे कांग्रेस भारत ब्लॉक में अलग-थलग पड़ जाती है
-
मुंबई में दिलजीत दोसांझ: ‘2024 में, मुझसे कहा गया था कि मैं कुछ गाने न गाऊं; 2026 में, बम की धमकी है’
-
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के सीएमओ पुनीत दास ने शामिल होने के 10 महीने के भीतर इस्तीफा दे दिया
-
अक्टूबर में अमेरिकी वस्तु व्यापार घाटा 10.7% बढ़कर USD 149.5 बिलियन हो गया क्योंकि आयात में वृद्धि हुई
-
सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 25,650 के नीचे गिरा, क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बिकवाली शुरू हुई
-
भारतीय निर्यातकों ने 17% टैरिफ बढ़त का लाभ उठाने के लिए त्वरित अमेरिकी समझौते की अपील की
-
मनी लॉन्ड्रिंग जांच: ईडी ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब में पूर्व एसएसबी अधिकारी के खिलाफ 8 स्थानों पर छापेमारी की
-
बीकेयू (दोआबा) के नेताओं ने पंजाब मंत्री खुड्डियन से लंबित गन्ना बकाए पर मुलाकात की; सरकार ने 27.84 करोड़ रुपये के भुगतान की गारंटी दी
-
हिमाचल के पालमपुर में 28.65 ग्राम हेरोइन जब्त करने के बाद पंजाब के 2 निवासियों पर मामला दर्ज
-
संगरूर में 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: दुकानों, कार्यालयों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया
-
होशियारपुर मूल के कैलिफोर्निया मार्शल आर्ट्स फाइटर का टूर्नामेंट की चोट के बाद निधन, अंतिम संस्कार 30 नवंबर को
-
रोपड़ में 3 लोग ओवरलोडेड ट्रक के नीचे कुचले गए, जिन्हें दिल्ली के निवासी के रूप में पहचाना गया
-
पंजाब के होशियारपुर में पुलिस और संदिग्धों के बीच गोलीबारी में नागरिक घायल
-
बम की धमकी के बाद दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात
-
पाकिस्तान आधारित ISI के लिए बठिंडा सैन्य स्टेशन पर जासूसी करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
-
अजनाला ने SAD-BJP सीट साझा करने की पहली लड़ाई छेड़ी क्योंकि बोनी समरा के खिलाफ दावा करते हैं
-
टेक कर्मचारियों की परेशानियां: आईबीएम ने अमेरिकी वीजा समाप्त किया, कंसल्टिंग यूनिट में अधिकांश भूमिकाओं के लिए ग्रीन कार्ड प्रायोजन
-
नौकरी के प्रस्तावों के लालच, साइबर धोखाधड़ी में मजबूर: नोएडा छापे में 164 विदेशी बचाए गए
-
कार्तिगाई दीपम विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को दीपथून में दीपक जलाने का आदेश दिया, मंदिर बोर्ड निलंबित किया
-
संजय कपूर के 30,000 करोड़ रुपये के फैमिली ट्रस्ट विवाद में कोई समझौता नहीं; ‘लड़ाई अब शुरू होती है’ क्योंकि SC मध्यस्थता समाप्त करने जा रहा है
-
कैबिनेट ने परिसीमन विधेयक को मंजूरी दी; राज्यों को लोकसभा सीटों में 50% की वृद्धि मिलेगी
-
भगवंत मान सरकार ने पेराई सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 प्रति क्विंटल किया; देश में सबसे अधिक कीमत * हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि किसानों को उनकी कड़ी मेहनत का पूरा मूल्य मिल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * पंजाब भर की शुगर मिलें 25 नवंबर से अपना कामकाज शुरू करेंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
-
प्रत्येक अधिकारी को नागरिकों के अधिकारों और मान-सम्मान की रक्षा करनी चाहिए तथा अपराध के विरुद्ध निडर होकर काम करना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
-
फतेहगढ़ साहिब में पटरी पर सीमेंट के खंभे मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने बड़े हादसे को टाला
-
संगरूर: 104 PRTC कर्मचारियों को अनुबंध के तहत लाया गया
-
पंजाब में ड्रग्स, गैंगस्टरवाद को लेकर भाजपा को AAP पर निशाना
-
पंजाब: ईडी ने 100 करोड़ रुपये के पुंग्रेन ‘घोटाले’ के आरोप में कई साइटों पर छापा मारा
-
गैंगस्टर डल्ला ने सांसद अमृतपाल समर्थकों को प्रशिक्षित करने के लिए हथियार सप्लाई किए, समरा का दावा
-
जैसे ही 2027 की दौड़ जोर पकड़ रही है, AAP आज मोगा से पोल बगुल बजाएगा
-
सुखबीर ने समझौते को ‘लोकन दा गठबंधन’ कहा, सत्तारूढ़ AAP की संख्या 10 से नीचे आने की भविष्यवाणी की
-
पंजाबी मूल के ब्रैम्पटन व्यक्ति को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार, पीड़ित के व्यवसाय में आग लगा दी
-
पंजाब खुशहाल रैली: केजरीवाल के लुधियाना दौरे के अगले दिन, पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोगा के लिए रवाना हुए
-
26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि
-
‘वे बस अपनी जगह में बैठे थे’: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला ने भारतीयों पर ‘अंडे हमले’ का आरोप लगाया
-
केरल उच्च न्यायालय ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता को 27 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्ति की अनुमति दी, हालांकि प्रक्रिया में गंभीर जोखिम हैं
-
संविधान असाधारण, मामूली पृष्ठभूमि के बच्चे को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बना: पीएम मोदी
-
पहली बार: अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे से 4 भारतीय सेना के माइक्रोलाइट विमान उतरे, उड़ान भरी
-
CBS न्यूज की जांच में पता चला है कि अमेरिकी कंपनियां जिनके चीनी मालिक हैं, वे उन्नत Nvidia के सबसे उन्नत चिप्स खरीद रही हैं
-
रुख पलटते हुए, Rs 92.16 पर वापस उछल गया, FY27 के सभी नुकसान की भरपाई कर लिया
-
CTI ने अमेरिकी वस्तुओं पर 25% प्रतिशोधात्मक टैरिफ मांगा, 48 अरब डॉलर के निर्यात प्रभाव की चेतावनी: अध्यक्ष बृजेश गोयल
-
25 लाख रुपये के बूटस्ट्रैप के साथ, अब 36 करोड़ रुपये की रन-रेट पर: कैसे PRAO ने बिना पैसे खर्च किए भारत का सबसे बड़ा फास्ट-फैशन ज्वेलरी ब्रांड बनाया
-
सरकार एमएसएमई को विस्तार देने, उन्नत तकनीकों को अपनाने के लिए समर्थन बढ़ाएगी: भारत खेड़ा
-
LIBA भारत के शीर्ष B-स्कूलों में शामिल है, जिससे प्रबंधन उम्मीदवारों के लिए इसे एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में मजबूत किया गया
-
ट्रंप प्रशासन भारत, चीन पर शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रहा है: रिपोर्ट
-
उत्तरी इंग्लैंड की कंपनियों में 10 गुना वृद्धि: यूके सर्वेक्षण
-
सरकार बिना वित्तीय नुकसान के भी लापरवाही के लिए पेंशन काट सकती है: HC
-
‘ठग जोड़’ राजनीतिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर बात की
-
SAD-BJP गठबंधन ने 16 साल बाद चचेरे भाई सुखबीर, मनप्रीत को फिर से जोड़ा
-
अकाली गुटों ने डेरा पर SAD-BJP पुनर्मिलन में हाथ डालने का आरोप, प्रतिक्रिया की चेतावनी
-
अमृतसर के मोहम्मद रफी के गांव में सपनों को पोषित करने वाला स्कूल
-
फिरोजपुर के व्यक्ति को मछली पालन से प्रति एकड़ 2.5 लाख रुपये का लाभ
-
अमृतपाल समर्थकों को गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला द्वारा आपूर्ति की गई पिस्तौल से हथियार प्रशिक्षण मिला, जगमान समरा का दावा है
-
मच्छिवारा में 3 दिनों के भीतर संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से 2 युवाओं की मौत; भाजपा ने आप सरकार को निशाना बनाया
-
किसानों का गुस्सा, बंदी सिंह का मुद्दा SAD-BJP गठबंधन की परीक्षा लेने वाला है
-
SAD गठबंधन पंथिक पार्टी को मजबूत करेगा, पंजाब में कट्टरपंथियों को रोकेगा: भाजपा नेता सुनील जाखड़
-
ट्रंप प्रशासन भारत, चीन पर शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रहा है: रिपोर्ट
-
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ बनी हुई है, 228 पर और सर्दियों की ठंड तेज हो रही है
-
दिल्ली कैफे में सहकर्मियों द्वारा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन महिलाओं सहित गिरफ्तार
-
शेख हसीना 16 दिसंबर की वापसी पर नजर रखती हैं, बांग्लादेश से घर लौटने के लिए उड़ान की व्यवस्था करने को कहा
-
लापता बीएसएफ कांस्टेबल का शव बांग्लादेश सीमा के पास नदी से बरामद
-
पिक्सेल अगले दो वर्षों में 18 अतिरिक्त हाइपरस्पेक्ट्रल उपग्रह, यानी अंतरिक्ष विभाग के लिए आठ उपग्रह लॉन्च करने की योजना बना रहा है
-
IBSAT 2026 के पहले चरण के लिए आवेदन करने में सात दिन बचे हैं, जो ICFAI बिजनेस स्कूल के 9 कैंपसों में प्रवेश के लिए MBA/PGPM प्रवेश परीक्षा है
-
800 खिलाड़ी, 18 कॉलेज, एक महीना: प्रायर्स क्वांट प्रेप को रात के खेल में बदल देता है
-
Hubhawks India ने यूके स्थित गार्डनर्स के साथ वैश्विक वितरण साझेदारी पर हस्ताक्षर किए, जिससे 120 देशों तक पहुंच बढ़ी
-
JAGSoM ने कार्यकारी पीएच.डी. कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए
-
पंजाब में शुष्क मौसम बना रहेगा; धीमी हवाएं प्रदूषण को बढ़ाने की संभावना
-
किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा-शिअद गठबंधन पंजाब के लिए ‘अत्यंत खतरनाक’ है
-
पंजाब चुनावों से पहले SAD-BJP गठबंधन ने हिंदू-सिख सौहार्द में नए अध्याय का संकेत दिया
-
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
-
‘दिशाहीन गठबंधन’: पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने राज्य चुनावों के लिए भाजपा-शिअद समझौते की आलोचना की
-
‘0+0=0’: बाजवा ने पंजाब में राजनीतिक अस्तित्व के लिए SAD-BJP पुनर्मिलन को ‘हताश प्रयास’ बताया
-
पीएम मोदी, सुखबीर के व्यक्तिगत प्रयास और जमीनी सर्वेक्षण: भाजपा-अकाली दल गठबंधन कैसे बना
-
पंजाब में भाजपा गठबंधन का नेतृत्व अकाली दल, सुखबीर बादल को ‘बड़ा भाई’ का रोल मिला
-
‘पंजाब को पहले रखना’: पीएम मोदी ने SAD के NDA में वापसी का स्वागत किया, BJP-Akali गठबंधन को ‘प्राकृतिक साझेदारी’ बताया
-
प्रारंभिक विरोध के बाद, भाजपा ने शिअद के साथ गठबंधन की ताकत महसूस की
-
भारत-अमेरिका संयुक्त नार्को छापा: जांचकर्ताओं ने ड्रग मामले में अमेरिका से निर्वासित गिरफ्तार व्यक्ति को पाया
-
दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर बम की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज
-
शेख हसीना भारत में दो साल से अधिक समय बिताने के बाद 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं
-
‘अगर मैं विजय माल्या होता’: सीजेपी के सौरव दास को लंदन उड़ान भरने से रोका गया, भाजपा पर तंज कसते हुए
-
पीएम मोदी, सुखबीर के व्यक्तिगत प्रयास और जमीनी सर्वेक्षण: भाजपा-अकाली दल गठबंधन कैसे बना
-
भारत के अगले नवाचार चरण को सशक्त बनाना: PCIM एशिया नई दिल्ली सम्मेलन अपनी दूसरी संस्करण के लिए लौट रहा है
-
SingHealth ने एक स्वस्थ दुनिया की खोज में जनसंख्या स्वास्थ्य अनुसंधान और कार्यान्वयन के लिए वैश्विक गठबंधन शुरू किया