राज्यदिल्ली

यमुना सफाई पर CM Rekha Gupta का दावा, आ गया बहुत फर्क, लक्ष्य पूरे हो रहे हैं…

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने यमुना सफाई पर दिल्लीवालों को खुशखबरी दी है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उन बड़े नालों की सफाई की प्रक्रिया की जांच की, जो यमुना में जाकर गिरते हैं।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने यमुना सफाई पर दिल्लीवालों को खुशखबरी दी है। CM Rekha Gupta ने दिल्ली के उन बड़े नालों की सफाई की प्रक्रिया को देखा, जो यमुना में जाकर गिरते हैं और प्रदूषण का कारण हैं। CM Rekha Gupta ने कहा कि पहले के मुकाबले काफी बदलाव आया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लक्ष्य समय पर पूरे हो रहे हैं।

वजीराबाद और नजफगढ़ में बड़े नालों की सफाई का काम दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश साहिब सिंह ने देखा। CM Rekha Gupta ने बताया दिल्ली सरकार ने एलजी साहब के साथ उन सभी नालों का निरीक्षण किया है जो यमुना में जाकर गिरते हैं। वजीराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन नालों की सफाई से यमुना में बदलाव आ रहा है।

CM Rekha Gupta ने कहा, “जब बात होती है कि यमुना की सफाई के लिए क्या किया जा रहा है, तो मैं आपको बताना चाहती हूं कि 22 नाले जो यमुना में जाकर गिरते हैं उनसे गाद निकालने का काम चल रहा है।” एसटीपी उनके लिए बनाए जा रहे हैं। हर बीस दिन बाद दौरा होता है। सारा काम सिर्फ यमुना की सफाई के लिए चल रहा है। सब लोगों ने पिछली बार जब हमने यहाँ आया था, उससे आज तक काफी बदलाव देखा है।’

CM Rekha Gupta ने कहा कि यहां मशीनें बहुत तेजी से लगाई गई हैं। सफाई, गाद निकालने और उसे यहां से निकालने के लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। सरकार सभी बड़े नालों की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है, रुकावटों को हटाया जाता है, नाले अपनी रफ्तार से बहें, दूषित हवाओं से दूर रहें और अंत में जब वे यमुना में गिरें तो साफ रहें ताकि नदी दूषित न हो।

CM Rekha Gupta ने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने पहले कभी कुछ नहीं किया था। उन्होंने कभी एसी कमरों से बाहर निकलकर कभी यह चिंता नहीं की कि इन नालों पर आकर खड़े होने की जरूरत है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की अनुपस्थिति में एलजी साहब ने इस काम को संभाला और आज भी मुस्तैद हैं। उन्होंने दिल्लीवालों की बेहतर सुविधा के लिए उनकी सरकार एक टीम के रूप में काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button