CM Yogi Adityanath: अयोध्या सनातन धर्म की पावन पुरियों में प्रथम पुरी, इस धरा ने हजारों वर्षों से विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया
CM Yogi Adityanath ने कहा कि अयोध्या सनातन धर्म की पावन पुरियों में प्रथम पुरी है। इस धरा ने हजारों वर्षों से विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। अयोध्या दुनिया के लिए मार्गदर्शक है। यह ऐसी भूमि है, जिस पर किसी ने कभी आक्रमण करने का दुस्साहस नहीं किया। यह दुनिया में चल रहे द्वन्द्व के समाधान की भूमि है। राग द्वेष तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक चेष्टा से मुक्त व्यवस्था कैसे आदर्शों तथा मर्यादाओं द्वारा संचालित हो सकती है, इसकी आदर्श पृष्ठभूमि इस धरा ने रची थी। यह हमारा सौभाग्य है कि श्री हरि विष्णु जी के अवतार के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने इसी अयोध्या धाम में महाराज दशरथ के घर में उनके पुत्र के रूप में जन्म लिया। उनका अयोध्या के प्रति भाव किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने न केवल अयोध्या पुरी बल्कि यहां के नागरिकों के बारे में भी अपनी कृपा तथा अनुराग व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद अयोध्या में रामकथा पार्क में 43वें मेले का शुभारम्भ करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रामायण मेले से सम्बन्धित तथा श्रीराम कथा पर आधारित वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। ज्ञातव्य है कि चार दिवसीय रामायण मेला 05 से 08 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का भाव प्रत्येक सज्जन पुरुष को संरक्षण देने का रहा है। यही कारण है कि एक बार फिर से अयोध्या धाम आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक दृष्टि से वैश्विक
नगरी के रूप में अपनी पहचान पुनर्स्थापित कर रहा है। पूरी दुनिया तथा देश इस कार्य से अभिभूत है। 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के पश्चात प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। आयोजन अयोध्या में सम्पन्न हो रहा था, लेकिन उत्सव पूरी दुनिया तथा देश में मनाया जा रहा था। प्रत्येक सनातन धर्मावलम्बी भाव विभोर था तथा गौरव की अनुभूति कर रहा था। वह इसलिए भाव विभोर था, क्योंकि जिस कार्य का अनुभव उसके पूर्वज भौतिक चक्षु से नहीं कर पाए, सभी ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से तथा दृश्य-श्रव्य माध्यम से उस दृश्य को देखा तथा उसका अनुभव प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रति हमारा तथा देश का क्या भाव है, गांव-गांव में संत तुलसीदास जी द्वारा प्रारम्भ की गई रामलीलाएं इसका उदाहरण हैं। यदि सनातन धर्मावलम्बियों के मन में प्रभु श्रीराम के प्रति भाव को जानना है, तो 1990 के दशक के दौरान दूरदर्शन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले रामायण धारावाहिक को याद करिए। उस समय कौन सा ऐसा सनातन धर्मावलम्बी तथा भारतीय था जो रामायण सीरियल देखने के लिए 01 घंटे का समय न निकालता हो। लोग दूर-दूर से रामायण सीरियल देखने के लिए आते थे। यह प्रभु श्रीराम के प्रति भारत की सनातन श्रद्धा का प्रतीक है। भारत की संस्कृति उस परम्परा को मानती है जिसके बारे में कहा गया है कि ‘जाके प्रिय न राम-बैदेही। तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही’।। अर्थात् जिसके मन में भगवान श्रीराम तथा माता सीता के प्रति श्रद्धा तथा समर्पण का भाव नहीं है तो वह कितना भी प्रिय क्यों न हो उसको अपना शत्रु मानकर त्याग देना चाहिए। इसीलिए 1990 के दशक में श्री राम भक्तों ने नारा लगाया था कि ‘जो श्रीराम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं’।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह रामायण मेला वर्ष 1982 में प्रारम्भ हुआ। इसके पूर्व, डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी ने देश के अलग-अलग भागों में कुछ रामायण मेले तथा रामायण उत्सव के कार्यक्रम प्रारम्भ कराये थे। डॉ0 राम मनोहर लोहिया का जन्म आज के अम्बेडकरनगर जनपद में हुआ था। डॉ0 लोहिया राजनीति में आदर्शों के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने कहा था कि सच्चा समाजवादी वही है, जो सम्पत्ति तथा सन्तति के मोह से दूर रहे। वह बहुत विद्वान व्यक्ति थे लेकिन मंदिर नहीं जाते थे। वह समाजवादी चिन्तक थे। जब उनसे पूछा गया कि रंग रूप, वेश भूषा, बोली आदि विविधताओं के बावजूद भारत एकता के सूत्र में कैसे बंधा है, तो उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि जब तक भारत की आस्था भारत के तीन आराध्य देवों के प्रति बनी रहेगी तब तक भारत का कोई बाल बांका नहीं कर सकता। कोई भी भारत की एकता को चुनौती नहीं दे पाएगा। यही कारण है कि उत्तर से दक्षिण तक आज हम जो भारत देख रहे हैं । आर्यावर्त को भारत के रूप में बदलने तथा हिमालय तथा विन्ध्याचल के बीच के भूभाग को सुदूर दक्षिण तक पहुंचाने का श्रेय अयोध्या के यशस्वी और तपस्वी राजकुमार प्रभु श्रीराम को जाता है।
वह श्री हरि विष्णु के अवतार के रूप में इस अयोध्या धाम में जन्मे थे। आर्यावर्त की सीमा सीमित थी। ‘आर्यावर्त पुण्य भूमि मध्य विंध्य हिमालयो’ अर्थात् हिमालय और विंध्याचल के बीच का भूभाग आर्यावर्त था। भगवान श्रीकृष्ण मथुरा को कंस के आतंक से मुक्त कर द्वारका धाम प्रस्थान कर गए। वह रुक्मणी को सुदूर पूर्वाेत्तर के राज्य से लेकर आए। लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण ने सुदूर पूर्व और पश्चिम को जोड़ने का कार्य किया। देश में उत्तर, दक्षिण, पूर्व तथा पश्चिम में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों के माध्यम से भगवान शिव ने सनातन धर्म की एकता को और भी सुदृढ़ करने का कार्य किया। भारत के तीन आराध्य देवों के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त करते हुए डॉ0 राम मनोहर लोहिया ने यही उत्तर दिया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने प्रभु श्रीराम को अपना आदर्श माना है। यदि हम उनके उच्च आदर्शो से प्रेरणा प्राप्त कर सके तो हमारे जन्म और जीवन धन्य हो जाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में व्यक्ति, परिवार, समाज तथा देश के प्रति उच्च मूल्य और आदर्श होने चाहिए। जब राजा दशरथ ने प्रभु श्रीराम से कहा कि भले ही कैकेयी ने उनसे दो वचन प्राप्त किए हैं, लेकिन तुम उन्हें अनदेखा कर अयोध्या की राजगद्दी सम्भालो तो प्रभु ने कहा कि नहीं वह ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि भले ही उन्हें अयोध्या की राजगद्दी प्राप्त हो जाएगी, लेकिन आने वाली पीढ़ियों के सामने अच्छा आदर्श स्थापित नहीं हो पाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान श्रीराम और निषादराज की मैत्री से कौन परिचित नहीं है। प्रदेश सरकार ने श्रृंग्वेरपुर में भगवान श्रीराम तथा निषादराज की स्मृतियों को जीवन्त बनाने के लिए 56 फीट ऊंची प्रतिमा को स्थापित किया है। प्रभु श्रीराम ने वनवास का सर्वाधिक समय चित्रकूट में व्यतीत किया। चित्रकूट के सामाजिक जीवन को नई जीवन्तता प्रदान की तथा वहां के निवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया। इसके पश्चात प्रभु वनवास के अन्तिम दिनों में लीला रचना के उद्देश्य से दण्डकारण्य के लिए प्रस्थान कर गए। वहां जाकर उन्होंने ऋषि-मुनियों की सुध ली। ऋषि-मुनि तथा संत जन भारत की ज्ञान परम्परा को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। भारत की ज्ञान की परम्परा में अवरोध उत्पन्न करने वाले राक्षसों का संहार करने के लिए प्रभु श्रीराम को आगे आना पड़ा। उस समय उन्होंने इसीलिए कहा था कि ‘निसिचर हीन करहुँ महि भुज उठाई पन कीन्ह’। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने हेतु माता शबरी के बेर खाने, वनवासियों तथा गिर वासियों की बड़ी सेना खड़ी करने, राक्षसराज रावण का अन्त करने, रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग तथा सेतुबंध की स्थापना करने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने देश तथा समाज को उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने तथा सामाजिक संगठन के माध्यम से देश की एकता व अखण्डता को सुदृढ़ करने का कार्य किया। वह किष्किन्धा राज्य जीतते हैं, लेकिन राज्याभिषेक सुग्रीव का करते हैं। लंका को जीतते हैं, लेकिन राज्याभिषेक विभीषण का करते हैं। यह प्रभु श्री राम का आदर्श है। यह सब इसीलिए सम्भव हो सका क्योंकि प्रभु श्रीराम ने पूरे समाज को जोड़ा था। यदि हमने जोड़ने के कार्य को महत्व दिया होता व समाज के दुश्मनों की सामाजिक विद्वेष बढ़ाने तथा समाज को तोड़ने की रणनीति सफल नहीं होने देते तो, यह देश कभी गुलाम नहीं होता। हमारे तीर्थ अपवित्र नहीं होते। चंद मुठ्ठी भर आक्रांता भारत को पद्दलित करने का दुस्साहस नहीं कर पाते।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि हमने प्रभु श्रीराम को हमने आराध्य माना है तो उनके प्रति समर्पण का भाव तब तक अधूरा है, जब तक हम उनके उच्च आदर्शो को अपने जीवन में न उतार लें। रामायण का एक-एक दृश्य अत्यन्त प्रेरणादाई है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण दुनिया का पहला महाकाव्य माना जाता है। दुनिया में लौकिक संस्कृत का इतना अच्छा महाकाव्य अन्य कोई नहीं है। यह आपकी धरोहर है। प्रभु को भी स्थानीय बातें बहुत अच्छी लगती थीं। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस अवधी भाषा में रची थी। यह देश तथा दुनिया में अत्यन्त लोकप्रिय ग्रन्थ है। यह धर्म के हेतु सांसारिक उत्कर्ष तथा निःश्रेष्य के पथ का अनुसरण करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में अयोध्या में रामायण मेले के आयोजन तथा दीपोत्सव के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। दीपोत्सव के कार्यक्रम ने नई ऊंचाई प्राप्त की है। गत वर्ष दीपोत्सव के कार्यक्रम में दुनिया के 54 देशों के राजदूत तथा दूतावास के अधिकारीगण आए थे। अयोध्या में राम जी की पैड़ी का सौन्दर्यीकरण, अयोध्या की सड़कों का चौड़ीकरण, यात्री विश्रामालयों का निर्माण, मठ तथा मंदिरों का सौन्दर्यीकरण, अयोध्या का सड़क मार्ग, रेल मार्ग व वायु मार्ग से जुड़ाव जैसे अनेक कार्य किए गए। हजारों वर्षों के बाद यहां एयरपोर्ट का निर्माण हो सका। अब यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो चुका है। यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि को समर्पित है। माता शबरी ने वनवास के समय प्रभु श्री राम को बेर खिलाए थे। भाव विभोर होकर वह भूल गईं थी कि प्रभु को जूठे बेर खिला रही है। एक भक्त की भावना का प्रभु किस रूप में सम्मान करते हैं, यह उसका एक उदाहरण है। यहां के भोजनालय माता शबरी को समर्पित हैं।
निषादराज ने प्रभु श्री राम को वनवास के समय पहला आश्रय प्रदान करने का कार्य किया था। इसलिए यहां के यात्री विश्रामालयों का निर्माण निषादराज के नाम पर होगा। यहां भगवान श्रीराम के सर्वाधिक भजन गाने वाली सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर
भव्य चौराहा बनाया गया है। यह सब कार्य आज अयोध्या की पहचान बन रहे हैं। अयोध्या के संत, नागरिक, भक्त तथा श्रद्धालु जब बोलते हैं कि वह अयोध्या से आए हैं, तो लोग भाव विभोर हो जाते हैं। इस सम्मान को बनाए रखने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या को नई अयोध्या के रूप में प्रस्तुत करने का दायित्व हम सभी का होना चाहिए। अयोध्या में नूतन कार्य करने तथा नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार भरपूर सहयोग करने को तैयार है। इस विषय पर शोध कार्य किए जाने चाहिए। सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या को देश की पहली सोलर सिटी बनाया जा रहा है। भगवान सूर्य से प्राप्त ऊर्जा यहां के घरों तथा सड़कों को प्रकाशित कर रही है। अब राम जी की पैड़ी पर सरयू नदी का जल एक तरफ से प्रवेश करता है तथा दूसरी तरफ प्रवाहित हो जाता है। अयोध्या में ऐसे कार्य निरन्तर होते रहेंगे। रामायण मेले को नई ऊंचाई पर ले जाने की आवश्यकता है। जो लोग हमारे इतिहास को नहीं जानते वह अपने अनुसार तिथि निकालते हैं। 5000 वर्ष पूर्व महाभारत हुई तथा इससे हजारों वर्ष पूर्व प्रभु श्रीराम का अयोध्या धाम में अवतरण हुआ। हजारों वर्षों की विरासत को हमारे ऋषि-मुनि, संत तथा विद्वान अपनी स्मृति का हिस्सा बनाकर आगे बढ़ा रहे हैं। श्रीराम जानकी विवाह के अवसर पर आयोजित यह रामायण मेला इस विरासत को नई ऊंचाई प्रदान करता है। आयोजन समिति को इस कार्य को नई दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही, रामायण पर शोध कार्य किए जाने की भी आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार चित्रकूट धाम के सौन्दर्यीकरण के बड़े कार्य को आगे बढ़ा रही है। महर्षि वाल्मीकि के जन्म स्थान लालापुर तथा संत तुलसीदास जी के जन्म स्थान राजापुर के सौन्दर्यीकरण के कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए प्रदेश सरकार यह सिलसिला अनवरत जारी रखेगी। हम सब प्रधानमंत्री जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, महंत कमलनयन दास जी महाराज, जगतगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य जी महाराज, महंत अवधेशदास जी महाराज, डॉ0 रामविलास वेदान्ती जी महाराज तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तथा श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री जी जानकी महल में आयोजित श्रीराम जानकी विवाहोत्सव कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित भी किया।
Source: https://information.up.gov.in

पटना गेस्ट हाउस देह व्यापार मामला: नाबालिग लड़की मिलने पर लगा पॉक्सो एक्ट, संचालक व मालिक समेत 4 पर FIR
भागलपुर बियाडा घाट पर गंगा किनारे मिला नवजात का शव, पास से गुजरते रहे जहाज व मुसाफिर, घंटों नहीं पहुंची पुलिस
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की बिहार से जुड़ी हैं कई यादें, मोकामा में जवानों के बीच पहुंचे और खेत में चलाया था हल
3 दिन भी नहीं टिक सका प्रशासन का बैरियर! जर्जर भलजोर पुल पर भारी वाहनों की एंट्री से हड़कंप, ड्राइवर पर FIR की तैयारी
पटना से लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। नाक क्षतिग्रस्त
यूपी के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
आगरा में शादीशुदा प्रेमी ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली, पूरा मामला हिलाकर रख देगा
अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?
हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा, सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी
खरीद की धीमी गति से करनाल के किसान संकट में बिक्री में पड़ रहे हैं
यमुनानगर: धान उठाने को लेकर किसानों ने व्यासपुर अनाज मंडी के गेट पर लगाया ताला
सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब, हरियाणा के प्रवासियों को लुभाया
हरियाणा सिख पैनल के प्रशासन ने लगा गतिरोध
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए छात्र समूहों ने जुटाया समर्थन, चुनाव सुधारों की मांग
सीमापुरी ढहने के बाद मलबे के नीचे से पानी मांगने के लिए गर्भवती महिला ने परिवार को फोन किया, अस्पताल में मौत
बारापुल्ला-3 मेस: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ‘आप’ को दोषपूर्ण डिजाइन, योजना बनाने का आरोप लगाया
दिल्ली में नई सीमापुरी इमारत ढहने के पीछे भूकंप से कई तरह के झटके
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ‘मारपीट’ और ‘बाधा डालने’ के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
इंदौर में फिर धंसी सड़क, चैंबर के पास लटका स्लैब; एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा
भोपाल: बदमाश के विवाह में वर्दी में जाना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद SI और ASI सस्पेंड
बिहार में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले, एक वर्ष बाद रजिस्ट्रेशन के लिए SDM या DM की मंजूरी जरूरी
नवादा में इंडस्ट्रियल हब के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 249 रैयतों को नोटिस; मुआवजे के लिए लगा विशेष शिविर
RJD विधायक भाई वीरेंद्र को नहीं मिला वेतन, बोले-सरकार का खजाना खाली, नीतीश-निशांत को किया सचेत
बिहार की बेटी ने मॉस्को तक भरी उड़ान, देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनीं अंजलि
…तो क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे ये पू्र्व सांसद? राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर बुरी तरह भड़के
कौन हैं यूपी की यशोदा लोधी? अंग्रेजी टीचर जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर किया था
यूपी एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक से टकराई, 3 खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल
‘पिल्लू गोगिंस को बनाएं वायरल’: मैराथन ग्रुप के साथ 38 किमी दौड़ा कानपुर, बना इंटरनेट स्टार
अंबाला में इमारत ढहने पर मानवाधिकार समिति ने मांगी रिपोर्ट
पंचकूला में पीएनडीटी उल्लंघन के आरोप में 3 केमिस्ट दुकानें, नर्सिंग होम और 2 लैब को नोटिस
‘गुरुग्राम इंफ्रा प्रोजेक्ट सालों से लंबित क्यों?’ सीएमओ जानना चाहता है
पंचकूला में अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती वाली कार का डीसीपी ने 5 किमी तक पीछा किया
अपने जीवन की ऐतिहासिक घटना पर पीएम मोदी ने गुरु लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की
चुनाव आयोग के विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने पर राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर
दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरी, 8 घायल
दिल्ली शोडाउन के दूसरे दिन: जंतर-मंतर के रास्ते में राहुल और प्रियंका समेत भारतीय कांग्रेस के सांसदों को हिरासत में लिया गया
एचएंडएम ने खरड़ के वीआर पंजाब मॉल को अदालत में ले लिया; प्रबंधन को संपत्ति बेचने, स्थानांतरित करने से रोका गया
नया नांगल में थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 2 की मौत, 6 महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला, बाघापुराना, धरमकोट में नामांकन बाधित होने के आरोप के बाद फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया
एनसीएससी पुश: बैंक क्रेडिट योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की रिपोर्ट करेंगे
मोगा में जनरल जेडएस से मिले सुखबीर बादल, शिअद के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का वादा
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए कोई सम्मन नहीं: सीएमओ
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गईचंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई
मनी लॉन्ड्रिंग केस: भुल्लर के खिलाफ नया प्रोडक्शन वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने सीबीआई अदालत का रुख कर जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की
पंजाब के सीएम के ओएसडी पर छापेमारी: सीबीआई के लिए फूल, एसएचओ के लिए निलंबन; संगरूर में 2 हिरासत में लिए गए
पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, बिजली कनेक्शन के लिए देनी होगी पूरी फीस
पटना में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, डूबने से दो लोगों की मौत
चंपारण तटबंध नहीं बना तो चुनाव नहीं लड़ूंगा, BJP विधायक का बड़ा एलान
हाइवे पर रफ्तार की सवारी पड़ेगी भारी, बक्सर में अब स्पीड गन से ऑटोमेटिक कटेगा चालान
यूपी में बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी ने शक्ति प्रदर्शन की अगुवाई की
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
यूपी चुनाव में जीत, हरदीप पुरी को बीजेपी की राज्यसभा सूची से बाहर रखा गया
शिष्य रसिक दुलारी की मौत की बात पहुंची सीएम योगी तक! प्रेमानंद महाराज के लिए किसने की Z+ सुरक्षा की मांग
सोनीपत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला-पुरुष हॉकी चैंपियन का स्वागत किया
हरियाणा ट्रैफिक चालान में गुरुग्राम में सबसे ऊपर, 7 लाख से अधिक उल्लंघन दर्ज
एचएसजीएमसी के कार्यकारी सदस्यों ने एकल-एजेंडा बजट बैठक को हरी झंडी दिखाई; भ्रष्टाचार पर बहस की मांग करें, मिरी पिरी संस्थान
हरियाणा में नेक्स्ट जेन ई-चालान सिस्टम: यह कैसे काम करेगा, 3 दिन के नोटिस से लेकर ऑटोमैटिक स्वीकृति तक
विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने रोपड़ में घर-घर जाकर ‘पंजाब बचाओ’ अभियान शुरू किया
बीजेपी ने राहुल गांधी पर पत्रकार, दिल्ली पुलिस से जुड़े फर्जी एआई वीडियो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ भारत के नेताओं ने कहा, राहुल और प्रियंका चुनाव आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठे; कई नेताओं को हिरासत में लिया गया
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग को बंगाल की 100 सीटों के सीसीटीवी फुटेज जारी करने की चुनौती दी
चुनाव आयोग ने कहा, किसी भी राजनीतिक दल ने सीईसी के साथ शाम 4 बजे बैठक नहीं मांगी
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, वारिस पंजाब डे ने पंजीकरण अनिश्चितता के बीच 3 सदस्यीय पैनल का गठन किया
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम पर गठित समिति की चंडीगढ़ में बैठक एसजीपीसी समिति के साथ अगले सप्ताह होगी संयुक्त बैठक
सीबीआई ने खुराफ के खरड़ में नितिन गोहल और मोहाली के फेज-11 में बीर देविंदर के फ्लैट पर छापेमारी की
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग तक मार्च नहीं किया, भारतीय एकता पर छाया छाया
पंजाब के मुख्यमंत्री मान मान की पत्नी से जुड़े 5 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में ईडी ने उनके सह-भाई को समन भेजा
सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा से शिरोमणि अकाली दल के डोर-टू-डोर अभियान का शुभारंभ किया, 2027 के घोषणापत्र के लिए प्रतिक्रिया मांगी
पंचकूला डीसी ने पंजाब के दूध वाहनों को रोका, सैंपलिंग के आदेश दिए
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा
मौसम अलर्ट: आईएमडी ने शनिवार तक ट्राइसिटी में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई
पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव
सीतामढ़ी में जीविका महिला किसान कंपनी ने 9 लाख से अधिक का किया कारोबार, कमाया मुनाफा
21 दिन तक फ्री, फिर लगेगा चार्ज: बिहार में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के नए नियम लागू
उत्तर से दक्षिण बिहार अब और करीब, 2400 करोड़ का नया मोकामा रेल पुल तैयार; 3 ट्रैक से दौड़ेंगी ट्रेनें
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पत्नी से बहस के बाद 47 वर्षीय सर्जन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
दिल्ली में पुलिस ने 50 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की, अंतरराज्यीय नार्को सिंडिकेट का भंडाफोड़
22 दिन, 1,000 किलो कचरा: मिलिए यूपी के कार्तिक साहनी से, जिन्होंने प्रदूषित नदी को साफ करने में घंटों बिताए
अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने करनाल में फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क की
हरियाणा में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कर्तव्यों के लिए तैनात करना बंद कर दिया गया है
दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को टीओडी को बढ़ावा मिला: करनाल के लिए इसका क्या मतलब है
चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों ने भारत के शीर्ष 10 में जगह बनाई; सेक्टर-16 स्कूल टॉप पर
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले के बारे में एस्कॉर्ट्स ने खुलासा किया
हिसार के क्रिकेट मैदान में फायरिंग में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सहयोगी घायल
‘सब आ गए दिल्ली से, कोई रह तो नहीं गया’: वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि हॉलिडेमेकर्स ‘सदर बाजार’ की ओर मुड़ रहे हैं
दिल्ली-एनसीआर रेप: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा, ‘गुंडों के मन में डर पैदा करें’
ग्रेट निकोबार परियोजना में उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाओं की विचारणीयता के खिलाफ केंद्र की याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर दी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब के अधिग्रहण के खिलाफ 11 सदस्यों की याचिका पर विचार करने को कहा