विधान सभा अध्यक्ष ने CM Yogi Adityanath को मूल भारतीय संविधान की एक प्रतिलिपि भेंट की
उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने विधान सभा सत्र के अवसर पर विधानसभा की नवीनीकृत दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया। उन्होंने 02 पुस्तकों का विमोचन किया। विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने मुख्यमंत्री जी को मूल भारतीय संविधान की एक प्रतिलिपि भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि विधायिका लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। विधायिका एक तरह से मार्गदर्शिका है। यहां सभी सदस्य विधायी कार्यों से जुड़ते हैं। विधायिका सदस्यों को विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है। विधायिका समग्र विकास का रोडमैप तय करने का सशक्त माध्यम भी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष लोकतंत्र और विधायिका का आधार हैं। यह लोकतंत्र के दो पहिए हैं। जब दोनों मिलकर कार्य करते हैं, तो एक सशक्त लोकतंत्र को जन्म देते हैं। इसका सशक्त माध्यम संवाद और चर्चा-परिचर्चा है। विभिन्न मुद्दों पर हमारा एक दूसरे से मतभेद हो सकता है, लेकिन संवाद की प्रक्रिया बाधित नहीं होनी चाहिए। हम संवाद से हर समस्या के समाधान का रास्ता निकालेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने अपने पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश विधानसभा को लोकतंत्र के एक सशक्त स्तम्भ के रूप में स्थापित करने तथा आधुनिकता से जोड़ने का कार्य किया है। देश की सबसे बड़ी विधानसभा को ई-विधान लागू करने का गौरव प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा पेपरलेस हुई है। इसके माध्यम से इसने ई-विधान को सफलतापूर्वक लागू करने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह हम सभी तथा प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। विधानसभा के गलियारे के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी हुआ है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1952 में विधानसभा गठन के तत्काल बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा संचालन के जो नियम लागू हुए थे, उसमें समय के अनुरूप संशोधन नहीं हो पाए थे। यह कार्य भी इस दौरान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए और उन्हें लागू किया गया। प्रश्न काल में अब प्रश्न पूछने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई है। अब अधिक सदस्य मंत्रिगण से अपना प्रश्न पूछ सकते हैं और सदस्यों को उनके उत्तर भी तत्काल प्राप्त होते हैं। यही एक वास्तविक लोकतंत्र है कि कोई सदस्य सम्बन्धित विभाग के मंत्री से लोकहित से जुड़े मुद्दों के सम्बन्ध में प्रश्नों के जवाब प्राप्त करता है। यह कार्य तब हो पाये, जब विधानसभा ने विधानसभा संचालन के नियमों में संशोधन करके यथासमय उन्हें लागू भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सतीश महाना के कार्यकाल में ही सत्ता पक्ष या प्रतिपक्ष के सदस्यों को अपनी रुचि, पृष्ठभूमि तथा संवाद के अलग-अलग तरीके से विषयों को सदन में उठाने का अवसर मिला। सदन में एक दिन का समय केवल महिला सदस्यों के लिए आरक्षित किये जाने का कार्य भी किया गया। यह विधानसभा प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की आवाज, लोकतंत्र का आधार तथा पवित्र मंदिर है। दर्शक दीर्घा के माध्यम से लोगों को सत्ता पक्ष और विपक्ष के मुद्दों को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होता है। लोकतंत्र के इस मन्दिर के प्रति लोगों का अनुभव अच्छा हो सके, इस दृष्टि से दर्शक दीर्घा के सौंदर्यीकरण का कार्यक्रम भी आज सम्पन्न हुआ है। यह सभी सदस्यों के लिए प्रसन्नता का विषय होना चाहिए। यह कार्य सभी सदस्यों के सुझावों से ही सम्पन्न हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि प्रदेश में अब तक मुख्यमंत्री के रूप में जिन महानुभावों ने सदन की गरिमा को बढ़ाया, प्रदेश के विकास के लिए जिन मुद्दों को उठाया और विकास को एक निरन्तरता प्रदान करने में अपना योगदान दिया, इससे सम्बन्धित एक प्रकाशन विधानसभा के शोध ग्रन्थालय के माध्यम से प्रकाशित हुआ है। इसी प्रकार, नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य करने वाले अब तक के सभी महानुभावों के विषय में एक प्रकाशन यहां जारी हुआ है। सभी माननीय सदस्यों को यह प्रकाशन अपने पास रखना चाहिए, यह उनके अपने ज्ञान की दृष्टि से और भावी पीढ़ी को अपनी विरासत के बारे में बताने की दृष्टि से उपयोगी होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज से हमारा शीतकालीन सत्र भी प्रारम्भ हो रहा है। 26 जनवरी, 2025 को भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होंगे। यह वर्ष भारत के संविधान को लागू करने के 75 वर्ष पूर्ण करने की ओर जा रहा है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी की अध्यक्षता में बनी ड्राफ्टिंग कमेटी ने जो संविधान 26 जनवरी, 1949 को अंगीकृत और अधिनियमित किया था, उस मूल संविधान की एक-एक प्रतिलिपि सभी सदस्यों को उपलब्ध कराई जा रही है। संविधान का एक-एक पृष्ठ भारत की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है तथा भारत का दर्शन कराता है। सभी सदस्यों को मूल संविधान की प्रतिलिपि का अध्ययन करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा ने विगत 03 वर्षों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पूरे देश में इस बात की चर्चा है। हम सभी का मानना है कि चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र को सुदृढ़ किया जा सकता है। विधानसभा जनता की आवाज उठाने का सबसे महत्वपूर्ण मंच है। इसमें प्रतिपक्ष की भी इस रूप में महत्वपूर्ण भूमिका है कि वह सकारात्मक भाव से महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करें। सरकार की यह जिम्मेदारी है कि जनता के प्रति जो वादे किए गए हैं, उन्हें पूर्ण करे। यह प्रसन्नता का विषय है कि वर्तमान सरकार द्वारा विगत कई वर्षों से अपने वादों को मूर्त रूप देने का कार्य किया जा रहा है। विगत तीन वर्षों में प्रतिपक्ष द्वारा जो मुद्दे उठाए गए, उन्हें सरकार ने सकारात्मक भाव से लिया है। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप विधानसभा की दर्शक दीर्घा को नया स्वरूप दिया
गया है।
source: http://up.gov.in
Related Articles
-
हथियारों की तस्करी के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़; अमृतसर में एम16 और 9 पिस्टल जब्त
-
रातभर हुई बारिश से फाजिल्का अनाज मंडी में करोड़ों का धान बह गया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने पर पंजाब के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा को हिरासत में लिया गया
-
दिल्ली पुलिस को ‘तालिबान जैसा’ बताने पर बीजेपी ने सीएम मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की
-
गुरुद्वारों का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने वालों को माफी नहीं: डीएसजीएमसी प्रमुख कालका
-
लुधियाना में बारिश और हवा से पकी फसलों को खतरा, किसानों ने साफ आसमान की प्रार्थना की
-
पंजाब के सांसद साहनी की अपील पर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट का शेड्यूल बदला
-
परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला बारिश के बीच नेताओं ने लगाया संयुक्त मोर्चा
-
पंजाब के सीएम मान ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए दिल्ली पुलिस के ‘तालिबान जैसा’ रवैये की आलोचना की
-
बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अपडेट
-
‘टेंशन में हूं’, समस्तीपुर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी में तनाव प्रबंधन और साझा करने पर जोर
-
बोधगया पहुंचे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, सपरिवार किया पितरों का तर्पण; कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
अररिया में 3 दिन पहले दफनाया गया नवविवाहिता का शव कब्र से निकाला गया, बाइक के लिए हत्या का आरोप
-
यूपी के गोरखपुर में चीनी मांझा ने किया गला रेत, बाइक सवार की मौत
-
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में बाइक सवार 3 किशोरों की मौत
-
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाद अब CJP मूवमेंट को करेंगे लीड
-
लिव-इन पार्टनर, चौथी मंजिल और 27 साल के शिवा शर्मा की मौत… लखनऊ में कैफे मालिक के साथ क्या हुआ?
-
कुरुक्षेत्र में अतिथि शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार
-
पानीपत के उद्योगपतियों ने प्रदूषण जांच को लेकर दी हड़ताल की धमकी
-
हरियाणा ने पूर्व-अग्निवीरों को ग्रुप-सी भर्ती के लिए सभी परीक्षाओं से छूट दी
-
दिल्ली जा रहे युवकों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसान संगठनों ने हिसार में प्रदर्शन किया
-
1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के सम्मान में दिल्ली कॉन्सर्ट का कार्यक्रम 1 नवंबर को फिर से आयोजित किया जाए: पंजाब सांसद साहनी
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे ने संभाली, सीजेपी नेताओं समेत 3,000 हिरासत में
-
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं है। मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप
-
लुका-छिपी का खेल: राजधानी-व्यापी शिकंजा के बीच प्रदर्शनकारी वॉशरूम, गुरुद्वारे में घुसे
-
‘अनशन शुरू करूंगा या मार्च करूंगा’: सोनम वांगचुक ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को दिया अल्टीमेटम
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाब के छात्र, कई हिरासत में लिए गए
-
एचपीवी टीकाकरण अभियान में पंजाब सबसे पीछे, कवरेज 21 प्रतिशत हुआ
-
अमृतसर पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया M16 राइफल, 15 किलो अफीम जब्त करें
-
सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम टूर टोरंटो में खचाखच भरे घर में खुला
-
एलपीयू में सामान्य स्थिति लौटती है, छात्र घर जाते हैं; चितकारा विश्वविद्यालय के लिंक की आशंका की जांच कर रही है पुलिस
-
खाद्य सुरक्षा टीम ने पटियाला में 1.25 क्विंटल पनीर जब्त किया
-
एलपीयू ने कैंपस हिंसा पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की
-
गमाडा ने भूमि अधिग्रहण के लिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने को सही ठहराया
-
रोहतास में स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को सीने में मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग
-
NH-80 की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर! लखीसराय के सूर्यगढ़ा में तीसरे दिन भी कार्रवाई, कई पक्के निर्माण ध्वस्त
-
थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल
-
किसान की बेटी प्रिया रानी ने छोड़ी लाखों की कॉरपोरेट नौकरी, 4 प्रयासों में बनीं IAS; अब सासाराम में एक्शन की चर्चा
-
यूपी के होमगार्ड ने लखनऊ में पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। और रूप
-
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बीएसएफ तैनात
-
उत्तर प्रदेश से भाजपा और सपा के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
-
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा
-
फटे जूतों से लेकर एशियाई स्वर्ण तक: करनाल की बहू नेहा की नजरें ओलंपिक गौरव पर टिकी
-
फरीदाबाद में नूंह बाउंसर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज सीसीटीवी फुटेज वायरल
-
हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा रहे एथलीट को मिली सुरक्षा
-
35.98 करोड़ रुपये के ऋण मामले में सीबीआई अदालत ने कारोबारी को बरी किया
-
यौन उत्पीड़न के आरोप में जेएनयू के प्रोफेसर को आंतरिक जांच के बाद बर्खास्त किया गया
-
सीजेपी के विरोध में दिल्ली में 10 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस
-
‘वोट चोरी’ को लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने से पहले संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचे इंडिया ब्लॉक के सांसद
-
चिराग पासवान ने कहा, ‘आप कितनी ट्रेनों को रोक सकते हैं’, 10 अक्टूबर को दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द
-
डेरा बल्लान प्रमुख के राजबीर सिंह घुम्मन के सहयोगी से मिलने से मची हड़कंप
-
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम की चिंताओं पर निजी कैरियर कॉलेजों की जांच करता है; पंजाबी छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है
-
कांग्रेस नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती है, पंजाबियत को कायम रखना चाहती है: परगट सिंह
-
संगरूर में स्टेडियम के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मोर आवास को साफ करने के कदम का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
-
पंजाब बिजली संकट: राज्य की मुफ्त 300 यूनिट बिजली योजना ने घरेलू बिजली लोड को 40% बढ़ाया
-
पीसीसी प्रमुख परगट सिंह के अमृतसर दौरे से कांग्रेस को फिर से शुरू होने का मौका मिला
-
डोपिंग प्रतिबंध हटाया, जुडोका हर्षदीप ’28 एलए ओलंपिक की राह पर वापस
-
मलेशिया में एशिया-प्रशांत बधिर चैम्पियनशिप में लुधियाना के पैडलर ने जीते 4 पदक
-
पंजाब के सीएम मान ने कहा, ओएसडी राजबीर घुम्मन को समन किए जाने पर सीबीआई जांच में शामिल होने के लिए तैयार
-
वारिस पंजाब के चुनाव का बिगुल बज रहा है, लंबे समय से ‘पैंथिक स्पेस’ पर शिअद का कब्जा
-
दिग्विजय सिंह ने ‘सीहोर वाले कथावाचक’ पर कसा तंज, बोले- दो साल में क्या से क्या हो गए
-
केंद्रीय मंत्री शिवराज फिर बने दादा, छोटे बेटे कुणाल के घर पुत्र का जन्म; नन्हे ‘अहान’ को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र
-
झारखंड परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी किया
-
पटना गेस्ट हाउस देह व्यापार मामला: नाबालिग लड़की मिलने पर लगा पॉक्सो एक्ट, संचालक व मालिक समेत 4 पर FIR
-
भागलपुर बियाडा घाट पर गंगा किनारे मिला नवजात का शव, पास से गुजरते रहे जहाज व मुसाफिर, घंटों नहीं पहुंची पुलिस
-
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की बिहार से जुड़ी हैं कई यादें, मोकामा में जवानों के बीच पहुंचे और खेत में चलाया था हल
-
3 दिन भी नहीं टिक सका प्रशासन का बैरियर! जर्जर भलजोर पुल पर भारी वाहनों की एंट्री से हड़कंप, ड्राइवर पर FIR की तैयारी
-
पटना से लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। नाक क्षतिग्रस्त
-
यूपी के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
-
आगरा में शादीशुदा प्रेमी ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली, पूरा मामला हिलाकर रख देगा
-
अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?
-
हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा, सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी
-
खरीद की धीमी गति से करनाल के किसान संकट में बिक्री में पड़ रहे हैं
-
यमुनानगर: धान उठाने को लेकर किसानों ने व्यासपुर अनाज मंडी के गेट पर लगाया ताला
-
सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब, हरियाणा के प्रवासियों को लुभाया
-
हरियाणा सिख पैनल के प्रशासन ने लगा गतिरोध
-
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए छात्र समूहों ने जुटाया समर्थन, चुनाव सुधारों की मांग
-
सीमापुरी ढहने के बाद मलबे के नीचे से पानी मांगने के लिए गर्भवती महिला ने परिवार को फोन किया, अस्पताल में मौत
-
बारापुल्ला-3 मेस: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ‘आप’ को दोषपूर्ण डिजाइन, योजना बनाने का आरोप लगाया
-
दिल्ली में नई सीमापुरी इमारत ढहने के पीछे भूकंप से कई तरह के झटके
-
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ‘मारपीट’ और ‘बाधा डालने’ के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
-
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
-
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
-
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
-
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
-
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
-
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
-
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
-
इंदौर में फिर धंसी सड़क, चैंबर के पास लटका स्लैब; एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा
-
भोपाल: बदमाश के विवाह में वर्दी में जाना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद SI और ASI सस्पेंड
-
बिहार में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले, एक वर्ष बाद रजिस्ट्रेशन के लिए SDM या DM की मंजूरी जरूरी
-
नवादा में इंडस्ट्रियल हब के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 249 रैयतों को नोटिस; मुआवजे के लिए लगा विशेष शिविर
-
RJD विधायक भाई वीरेंद्र को नहीं मिला वेतन, बोले-सरकार का खजाना खाली, नीतीश-निशांत को किया सचेत
-
बिहार की बेटी ने मॉस्को तक भरी उड़ान, देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनीं अंजलि
-
…तो क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे ये पू्र्व सांसद? राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर बुरी तरह भड़के
-
कौन हैं यूपी की यशोदा लोधी? अंग्रेजी टीचर जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर किया था
-
यूपी एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक से टकराई, 3 खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल