CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath ने आज गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा), जनपद गोरखपुर के सेक्टर-27 में 1,170 करोड़ रुपये की लागत से 48.24 एकड़ में विस्तृत वरुण बेवरेजेज़ लि0 द्वारा स्थापित शीतल पेय बॉटलिंग एवं डेयरी उत्पाद संयंत्र का लोकार्पण किया। ज्ञातव्य है कि इस संयंत्र के माध्यम से 1,500 युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर वरुण बेवरेजेज़ समूह, गीडा और औद्योगिक विकास विभाग को बधाई देते हुए कहा कि आज गोरखपुर में 1170 करोड़ रुपये की लागत से इस नये औद्योगिक संयंत्र का लोकार्पण हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के युवाओं से उद्यमिता पर भी ध्यान देने का आह्वान किया है। यदि अधिक पैसा कमाना है एवं अधिक अवसर प्राप्त करने हैं, तो उद्यमिता इसका एक महत्वपूर्ण माध्यम है। दुनिया में आधुनिक विकास की ऊंचाइयों को छूने वाले जिस भी देश ने उद्यमिता पर ध्यान देकर, इस पर शोध एवं नवाचार के कार्य को आगे बढ़ाया है, वह देश वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में दुनिया की अर्थव्यवस्था का संचालन कर रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि युवाओं को रोजगार तथा आमजन की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए उचित अवसर एवं अच्छे निवेश की जरूरत होती है। आज उत्तर प्रदेश ने अपने आपको निवेश के बेहतरीन गन्तव्य के रूप में स्थापित किया है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने औद्योगिक विकास विभाग के तत्कालीन उच्चाधिकारियों को प्रदेश में सरकारी नौकरी तथा युवाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप अनेक क्षेत्रों में नौकरी देने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए थे। साथ ही, प्रदेश में कितना निवेश हो सकता है, इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित करते हुए कहा था कि उस रिपोर्ट के अनुरूप शासन निवेश समिट आयोजित करेगा। 02 महीने बाद रिपोर्ट में विभाग ने 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश की सम्भावना बतायी थी। उस समय 23 करोड़ की आबादी के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का निवेशनगण्य था। तब उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लेकर विभाग को एक बड़े लक्ष्य के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए थे। उस समय लक्ष्य था कि हम उत्तर प्रदेश को ऐसाबनायेंगे कि देश व दुनिया का हर उद्यमी व निवेशक यहां निवेश करेगा। आज डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस दिशा में बहुत तेज गति से आगे बढ़ रही है। इस प्रयास के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश को फरवरी, 2023 में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये थे। इनमें से लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का कार्य प्रधानमंत्री जी ने फरवरी, 2024 में किया। प्रदेश में आगे भी 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रक्रिया पाइप लाइन में है, जिसका शीघ्र शिलान्यास कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह निवेश केवल निवेश नहीं है, बल्कि विकास और रोजगार का माध्यम भी है। आज इस प्लाण्ट के निर्माण से लगभग 1,500 से 2,000 लोगों को नौकरी प्राप्त हो रही है। इसमें से 90 प्रतिशत लोग उत्तर प्रदेश से हैं, जिसमंे से 70 प्रतिशत युवा गोरखपुर व गोरखपुर के आस-पास के हैं। यह युवा पहले नौकरी के लिए प्रदेश से बाहर मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, थाईलैण्ड, सिंगापुर आदि स्थानों पर जाता था। किन्तु आज उनको उन्हीं के घर में नौकरी प्राप्त हो रही है। यह सुविधा
अचानक नहीं आयी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गीडा का शिलान्यास वर्ष 1992 में हुआ, किन्तु वर्ष 1998 तक यहां कोई उद्योग नहीं लगा था। सरकार ने लोगों से संवाद कर समस्याओं का समाधान करना प्रारम्भ किया। इसके परिणामस्वरूप पिछले 03 से 04 वर्ष में गीडा में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है। वरुण बेवरेजेज़ जैसे अन्य अनेक उद्योग लगने की तैयारी में खड़े है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निवेश तभी आता है, जब सुरक्षा का बेहतर माहौल होता है। शासन ने प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बनाया। प्रदेश में अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गयी है। इस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। एक बेहतर भविष्य के लिए हमारा वर्तमान सुरक्षित रहना चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह वर्तमान को सुरक्षित रखते हुए आगे की कार्य योजना को बढ़ाये। निवेश हेतु सुरक्षा के साथ-साथ उद्योग लगाने के लिए पर्याप्त लैण्ड बैंक भी होना चाहिए। वहां बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के बेहतरीन माहौल आदि प्रयास करने की जरूरत होती है। प्रदेश सरकार द्वारा
इन कार्याें को लगातार आगे बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश में निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को 450 से अधिक एन0ओ0सी0 सरलतापूर्वक एक निश्चित समय सीमा में प्राप्त हो जाते हैं। निवेशकों को कहीं भी फाइल लेकर भटकना नही पड़ता है। बहुत सारे एन0ओ0सी0 ऐसे भी हैं, यदि वह समय-सीमा में नहीं प्राप्त हुए, तो उसे स्वीकृत मान लिया जाता है। यदि किसी ने गलत एन0ओ0सी0 दे दिया है, तो उसकी जवाबदेही तय की जाती है। निवेशकों के साथ हुए एम0ओ0यू0 की मॉनीटरिंग के लिए निवेश सारथी प्लेटफॉर्म बनाया गया है। निवेश होने के बाद निवेशकों को ऑनलाइन इन्सेंटिव देने की व्यवस्था को भी आगे बढ़ाया गया है। यह तीन प्लेटफॉर्म ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने तथा निवेशकांे के भटकाव को रोकने के लिए लाये गये हैं। शासन द्वारा मुख्यमंत्री फेलो तैनात किये गए हैं, जो निवेश की स्थिति एवं निवेश में आने वाली समस्या की समीक्षा करके रिपोर्ट तैयार करके शासन को अवगत करायेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब सुगमता के साथ सारे कार्यक्रम आगे बढ़ते हैं, तब निवेश आता है। जब निवेश आता है, तो वह बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन करता है। उत्तर प्रदेश को 40 लाख करोड़ रूपये का निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए सरकार को काफी रिफॉर्म करने पड़े। सुरक्षा का बेहतर माहौल तथा लैण्ड बैंक बनाना पड़ा। इन कार्यों के बाद जो परिणाम प्राप्त हुए, वह हम सबके सामने हैं। गीडा में इण्डियन ग्लाइकोल उद्योग, गैलेन्ट उद्योग, केयान डिस्टलरी, ज्ञान डेयरी, तत्वा प्लास्टिक, अंकुर उद्योग आदि द्वारा निवेश हो चुका है। आज वरुण बेवरेजेज़ का यह लगभग 1,200 करोड़ रुपये का निवेश है। गीडा द्वारा प्लास्टिक पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री तथा गारमेन्ट पार्क बनाने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर आगे बढ़ायी जा रही है। धुरियापार क्षेत्र में इण्डियन ऑयल द्वारा सी0बी0जी0 प्लाण्ट लगाया गया है। यहां पराली से कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी0बी0जी0) बनायी जाती है। इसके माध्यम से गोरखपुर व पूर्वी उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की
समस्या का समाधान किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ग्रीन एनर्जी प्राप्त कर डीजल व पेट्रोल की खपत में कमी लाने का कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र बनाने की कार्यवाही हो रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में एक्सप्रेस-वे का एक बेहतरीन संजाल उत्तर प्रदेश में है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जोड़ा गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास ही वरुण बेेवरेजेज़ द्वारा यह प्लाण्ट लगाया गया है। यहां पर विभिन्न प्रकार के शीतल पेय उपलब्ध होंगे। यहां एक बेहतरीन डेयरी भी बनी है। यहां पर बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की तर्ज पर महिला सामर्थ्य योजना के अन्तर्गत महिला समूह के गठन की कार्यवाही को स्वीकृति दी गयी है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है। यह समूह मिल्क उत्पादन करके दूध उपलब्ध करवाने में योगदान देगा। इस कार्य को हमें तत्काल
आगे बढ़ाना होगा।
अभी वरुण बेवरेजेज़ दूध की आपूर्ति प्रयागराज से करता है। आने वाले समय में यह दूध कुशीनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, मऊ, आजमगढ़ से उपलब्ध हो सके, इसके लिए कार्य किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन से किसानों की आय बढ़ेगी। दुग्ध समितियां गांव में दूध इकट्ठा कर प्लाण्ट तक पहुचाएं, तो किसानांे को बहुत लाभ होगा। वरुण बेवरेजेज़ समूह उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान, कृषक उत्पादक संगठनों तथा दुग्ध उत्पादन संगठनों को यहां का भ्रमण करवायें। वे यहां की प्रक्रिया को देखंेगे, तो अपने यहां के दुग्ध को इस उद्योग से जोड़ने के लिए अधिक दुग्ध उत्पादन हेतु प्रेरित होंगे। प्रधानमंत्री जी के किसानांे की आय दोगुनी करने के विजन के अनुरूप सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाये गये हैं। वरुण बेवरेजेज़ जैसे समूह इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। किसानों को न केवल शासन एवं प्रशासन सहयोग करेगा, बल्कि कम्पनी के स्तर से भी सहयोग प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बेहतरीन निवेश गंतव्य स्थल बनने के परिणाम हम सभी के सामने हैं। सरकार ने सरकारी नौकरी देने के साथ ही, स्वयं का उद्यम या स्टार्ट-अप स्थापित करने के आकांक्षी युवाआंे के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं। बहुत से युवा, जो अपने घर के पास नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक उचित अवसर है। प्रदेश में साढ़े 06 लाख से अधिक युवाआंे को सरकारी नौकरी दी गयी है। 02 करोड़ से अधिक युवाआंे को निजी क्षेत्र में नौकरी देने के साथ ही, 60 लाख से अधिक युवाआंे को स्वरोजगार से जोड़ने में सफलता प्राप्त की गयी है। सरकार युवा उद्यमियों के लिए एक नई योजना ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना में उद्यम स्थापित करने वाले युवा को प्रथम चरण में 05 लाख रुपये तथा दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण प्रदान किया जायेगा। उत्तर प्रदेश में एक जनपद, एक उत्पाद योजना के प्रभावी हो जाने से लाखों युवाओं के लिए रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को जन्म दिया है। आज एक जनपद, एक उत्पाद योजना पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। यह देश में एक ब्राण्ड बन चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन कार्यों को बढ़ाने के लिए हम सभी को इससे जुड़ना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहां स्थापित सभी उद्योग समूहोें द्वारा उद्योग स्थापना के साथ-साथ यहां के युवाओं के कौशल विकास के लिए भी कार्य किया जायेगा। गीडा प्रशासन ने भी इस दिशा मंे भारत सरकार के सहयोग से स्किल डेवलपमेण्ट सेण्टर के माध्यम से कार्य आगे बढ़ाया है। यह यहां की संस्थाओं से जुड़कर युवाआंे को इण्टर्नशिप देकर प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे। यदि यह कार्य बड़े पैमाने पर होगा, तो पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा गोरखपुर में एक बड़ी स्किल्ड मैनपावर प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। यह एक लक्ष्य है कि निवेश के साथ रोजगार को भी जोडं़े। इस
स्किल्ड मैनपावर से इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के औद्योगिक विकास का कारवां हर दिन आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश की परिकल्पना को साकार करते हुए वरुण बेवरेजेज़ लिमिटेड के शीतल पेय बॉटलिंग एवं डेयरी उत्पाद संयंत्र का रिकॉर्ड 11 माह में लोकार्पण किया गया है। वर्ष 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश में जमीन-आसमान का अन्तर दिखाई देता है। मुख्यमंत्री जी के सफल व कुशल नेतृत्व में आज प्रदेश, देश व दुनिया में औद्योगिक ऊंचाइयों के नये आयाम स्थापित कर रहा है। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का औद्योगिक विकास कमजोर था। वहीं आज औद्योगिक विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे प्रदेश को संवेदनशील मुख्यमंत्री मिले हैं, जो अपनी सकारात्मक सोच से प्रदेश के चहुंमुखी विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज प्रदेश का हर जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वरुण बेवरेजेज़ लि0 की इकाई गोरखपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और यहां के लगभग 10 हजार से अधिक किसानों को अपनी आय दोगुनी करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम को वरुण बेवरेजेज़ लि0 के चेयरमैन श्री रविकान्त जयपुरिया ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर सांसद श्री रवि किशन शुक्ल, नेपाल के कृष्णा नगर के सांसद श्री अभिषेक प्रताप शाह, गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डा0 धर्मेन्द्र सिंह, विधायकगण श्री प्रदीप शुक्ला, श्री महेन्द्रपाल सिंह, श्री विपिन सिंह, श्री श्रीराम चौहान, इं0 सरवन निषाद, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठप्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।
SOURCE: https://information.up.gov.in/h

पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
बिहार के लाल ने हासिल किया खास मुकाम, LIC म्यूचुअल फंड के MD-CEO बने आशीष कुमार
पत्थर खनन को लेकर रोहतास प्रशासन ने उठाया कदम, करवंदिया पहाड़ी के दो ब्लॉक की बंदोबस्ती जल्द
गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण के पानापुर में तटबंध पर बढ़ा दबाव, दो जगह रिसाव; अलर्ट मोड में विभाग
ब्लू ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार पालन करने के लिए सजा
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर को ‘बदनाम’ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया गया
यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार माइनिंग ट्रक और स्कूल वाहन की टक्कर से 6 बच्चे घायल
कुशल के तीरंदाजी लक्ष्य से गोहाना के सिवांका गांव में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक
सोनीपत के डाबरपुर गांव से आइची-नागोया तक: सुनील कुमार ने अपने पिता के लिए कांस्य पदक जीता
2 दिन में 3 मेडल: शादी से पहले चुना मेडल हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा
एचएसजीएमसी प्रमुख ने अखिल भारतीय गुरुद्वारा अधिनियम की मांग की, 211 सदस्यीय राष्ट्रीय सिख निकाय को ‘सिख संसद’ के रूप में पेश किया
उत्तरी दिल्ली में लूटपाट और हत्या के आरोप में चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार
दिल्ली में एसआईआर के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश के साथ ही युवा मतदाता कैंपस शिविरों में पहुंचे
सर्दियों से पहले दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी कड़ा
दिल्ली का बारापुला फेज-3 एक दशक की देरी के बाद खुला
बस में गैंगरेप: दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बायोलॉजिकल सैंपल, फोन लोकेशन डेटा के अहम सबूत
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में गेहूं से लदे ट्रक ने खड़े वाहन से टकराया 6 लोगों की मौत, 7 घायल
छत्तीसगढ़ झीरम घाटी में 2013 में हुए नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा
मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही खाई में खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
RJD सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में मिटीं दूरियां! रोहिणी आचार्य की पोस्ट ने दिए ‘शुभ’ संकेत
बेगूसराय के होटल में महिला से दुष्कर्म! वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बोकारो, चितरंजन, जसीडीह, नवगछिया, किशनगंज, कटिहार व सिलीगुड़ी में रुकेगी
‘सुशासन स्टाइल’ से सुलझेगा अनंत और नीरज का झगड़ा, पटना में JDU के मंत्री ने दिए संकेत
‘रात के अंधेरे में एक नेता से मुलाकात’ के दावों पर दिव्या मित्तल का पलटवार, Ex- IAS ने दिया करारा जवाब!
पश्चिमी यूपी की थानाभवन सीट पर क्या फिर फंस जाएगी बीजेपी? समझिए पूरा समीकरण
यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट
क्या मुख्तार अंसारी के भतीजे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? मोहम्मदाबाद सीट पर इन नामों की चर्चा
प्राइवेट पार्ट कटा और खूब हुई ब्लीडिंग… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत पर शंकराचार्य ने खड़े किए सवाल
हिसार में अनाज मंडी में जलभराव, तराजू में दोषपूर्ण तराजू को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई
645 करोड़ रुपये का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 स्थानों पर छापे मारे
हरियाणा के जींद गांव में गर्व से उमड़, किसान की बेटी नीरू ढांडा का भव्य स्वागत
हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह को युवाओं पर केंद्रित राज्य के नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने के लिए संकल्प का सीईओ नामित किया गया
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले के पीछे ‘डांसर’ गर्लफ्रेंड को 10 लाख रुपये प्रति माह, 4 करोड़ रुपये का घर
दिल्ली में 2008 के बाद से सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
Explainer: दिल्ली के मंत्री परवेश के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज- इसका क्या मतलब है, यह एफआईआर से कैसे अलग है
एफसीआरए पंजीकरण की सुविधा के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के 10 प्रोफेशनल ग्रेड ड्रोन जब्त, 3 गिरफ्तार
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज
कोई कोचिंग नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं: शुद्ध धैर्य से प्रेरित होशियारपुर की रिया ने नीट-यूजी एयर 46 पर चढ़ाई की
लुधियाना के छात्र ने रचा 4 स्वर्ण पदक, तीन रिकॉर्ड: लुधियाना के छात्र ने रचा राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग इतिहास
हिंसा पंजाबी छात्रों की परंपरा नहीं : अकाल तख्त जत्थेदार
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की अमृतसर यात्रा ने सिख-अमेरिका संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
चावला रेप केस जैसे आरोपों को लेकर और भी महिलाओं ने उनसे संपर्क किया है, रूप कौर को शिअद से निष्कासित कर दिया गया
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एलपीयू हिंसा की सीबीआई जांच की मांग
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सहयोगियों की भर्ती के लिए ‘धार्मिक’ छवि बनाई: एफबीआई ने अपने अपराध नेटवर्क पर प्रकाश डाला
सुनील जाखड़ ने दिल्ली के आप नेताओं पर सरकारी घरों पर कब्जा करने का आरोप, कहा- ‘पंजाब के मंत्रियों को नाम तक सीमित कर दिया गया है’
एलपीयू के संस्थापक अशोक मित्तल को पाला बदलने के लिए निशाना बनाया गया, पंजाब में विपक्ष का आरोप
‘टिकट पक्का हो गया होगा…’ Ex- IAS दिव्या मित्तल की पोस्ट ने सबको चौंकाया, राजनीति में होगी एंट्री या फिर विदेश वापसी?
यूपी में 15 अक्टूबर से मिठाई को लेकर बदल जाएगा पूरा नियम, अब हर ग्राहक को मिलेगी ये जरूरी जानकारी
UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव में हुआ बदलाव, चांदी के दाम में मामूली तेजी; खरीदनें से पहले जानें आज का ताजा रेट
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से उठे कई सवाल, जीजा सोनू पटेल ने तोड़ी चुप्पी
यूपी में आज 40+ जिलों में होगी बारिश, सहारनपुर से देवरिया तक IMD का नया अपडेट
नूंह भाजपा नेता जाहिद हुसैन को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी का आह्वान
अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत, नौ घायल
पंजाब, हरियाणा में 30 सितंबर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना
अंबाला में इमारत हादगी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई, परिजनों ने मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की
किसानों की मांग के बीच केंद्र ने हरियाणा में धान की खरीद दो दिन के लिए 29 सितंबर तक की
चुनाव आयोग के खिलाफ ‘आधारहीन आरोप’ राष्ट्रहित में नहीं: रेखा गुप्ता
डीयू ने 2 छात्राओं का पीछा करने और उत्पीड़न करने के आरोप में 3 छात्रों को निलंबित किया
वर्मा थप्पड़ प्रकरण: केजरीवाल बोले- जनरल जेड ईमानदारी की उम्मीद करते हैं, मंत्री ने आप को दी ‘चेतावनी’
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
लुधियाना पुलिस ने 5 घंटे में बच्चे के अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया चाची, उसके सहयोगी ने आयोजित किया
बठिंडा में शराब दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, युवक की मौत
एलपीयू में लॉकडाउन : फगवाड़ा में हिंसक छात्रों के आंदोलन के बाद पुलिस ने शांति बहाल की और 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया
उत्तराखंड में मौसम साफ होने के साथ हेमकुंड साहिब और चार धाम यात्राएं फिर से शुरू
पंजाब, हरियाणा में 30 सितंबर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना
पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत: बढ़े हुए, गलत बिलों पर कनेक्शन नहीं काटना
कानून व्यवस्था गिरने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार: केवल ढिल्लों
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
एलपीयू की अफवाह, बाहरी या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को किसने ट्रिगर किया?
अबोहर में दिनदहाड़े फायरिंग से एक व्यक्ति घायल
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना के सीजेएम को बिजमैन कुलदीप गोयल को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया
विश्व पर्यटन दिवस पर चप्पर चिरी से होशियारपुर तक मोटरसाइकिल की सवारी में 70 सवारों ने भाग लिया
धान का मौसम: आग बुझाने के लिए 14 मलोट गांवों को मिला पानी का टैंकर ट्रैक्टर
वारिस पंजाब दे में शामिल होने के 4 दिन बाद, पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने ‘गैर-परक्राम्य’ मुद्दों पर पार्टी छोड़ दी
लुधियाना में खुद को रिश्तेदार बताकर बाइक सवार दोनों ने 4 महीने के बच्चे का किया अपहरण
एलपीयू में ताजा हिंसा: छात्रों के प्रदर्शन के बीच पुलिस की जीप में आगजनी, वाहनों को क्षतिग्रस्त, कई घायल
महिला पार्षद के वजन बढ़ने पर दिए बयान पर विजयवर्गीय ने जताया खेद
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
छत्तीसगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित
पटना में 4 दिनों की बारिश से सड़कें बनी तालाब: गड्ढे में फंसी कारें, राहगीरों को घर से निकलने में परेशानी
एसपी के निशाने पर जानू-बेबी और एके-47 लिखी बाइकें, चेकिंग अभियान में शिवहर पुलिस का एक्शन
बांका में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो हटाने की कवायद तेज, 49 यूआरएल को किया गया चिह्नित
बिहार भाजपा की बैठक में MLC प्रत्याशियों पर मंथन, नवल-नरेंद्र और सर्वेश कुमार को मिल सकती है टिकट
कुंदरकी में अखिलेश यादव अपने पूर्व संसद को देंगे टिकट? कौन-कौन है दावेदार
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत में नया मोड़, अब परिजनों ने कर दिया ये बड़ा दावा