राज्यबिहार

बिहार भाजपा की बैठक में MLC प्रत्याशियों पर मंथन, नवल-नरेंद्र और सर्वेश कुमार को मिल सकती है टिकट

विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक सीट पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर शनिवार की शाम बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई।

इस दौरान पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक क्षेत्र से एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार एवं मुजफ्फरपुर शिक्षक सीट से नरेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाने पर चर्चा हुई।

हालांकि किसी प्रत्याशी के नाम पर अंतिम रूप से सहमति नहीं बनी। हालांकि, आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत को लेकर रणनीति बनाई गई।

‎‎बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, संवाद एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में बड़े नेता रहे मौजूद

भाजपा ‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, कृषि मंत्री मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसानिया, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े तथा संगठक अनंत नारायण मिश्र (भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र) सम्मिलित हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि शुरू हुए महीने भर अभियान के तहत क्षेत्रवार संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button