Family Movies: ये पांच फिल्में और सीरीज परिवार के साथ देखने के लायक हैं; बढ़ेगा प्यार, घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

Family Movies: हमने इस लेख में कुछ ऐसी फिल्मों और सीरीजों का उल्लेख किया है जिन्हें आप अपने बच्चों, बड़े और बाकी घरवालों के साथ देख सकते हैं।
Family Movies: आजकल परिवार के साथ बैठकर फिल्में और सीरीज देखने से डर लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लगभग हर फिल्म और सीरीज में वल्गर कंटेंट दिखाया जा रहा है। यही कारण है कि हमने आपके लिए एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में फिल्मों और सीरीज के नाम हैं जो वल्गर नहीं हैं और एक परिवार की कहानी है। अगर आप इस वीकेंड अपने परिवार के साथ बैठकर ओटीटी पर कुछ बिंज वॉच करने का प्लान बना रहे हैं तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है।
व्हाट द फोल्क्स
व्हाट द फोल्क्स यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध है। इस श्रृंखला में एक आधुनिक परिवार की कहानी दिखाई गई है। सीरीज में आप जनरेशन गैप और विचारों में मतभेद देखेंगे।
हैप्पी फैमिली
इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। यह श्रृंखला एक परिवार की कहानी है जिसमें पांच पीढ़ियां एक छत के नीचे रहती हैं। ये एक बेहद कॉमेडी वेब सीरीज है जिसके कुल 10 एपिसोड्स हैं।
किल्ला
जी5 की इस फिल्म में मां बौर बेटे के खूबसूरत बंधन की कहानी दिखाई गई है।
होम
अन्नू कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर ने आल्ट बालाजी की इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज में एक मध्यमवर्गीय परिवार को बेदखली का नोटिस मिलता है।
गुल्लक
‘गुल्लक’ मीडिल क्लास फैमिली की समस्याओं और बड़े बेटे के कंधे पर आने वाली जिम्मेदारियों का परफेक्ट तानाबाना बुनने वाली वेब सीरीज है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।



