महाकुंभ में 1.5 लाख टॉयलेट और 25 हजार डस्टबिन लगाने की तैयारी
- 1500 गंगा सेवादूतों की तैनाती दिखा रही स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता
- स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार स्वच्छता कर्मियों की तैनाती
महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में प्रयागराज नगर निगम द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कदम बढ़ाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए संतों के सर्वोच्च संगठन अखाड़ा परिषद् ने भी महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस वर्ष स्नान के लिए निर्धारित प्रमुख दिनों पर महाकुंभ मेला क्षेत्र में पांच करोड़ श्रद्धालुओं एवं स्थायी रूप से 50 लाख कल्पवासियों के ठहरने का अनुमान है। प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ की तैयारियों के साथ ही स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में लाखों की संख्या में टॉयलेट और डस्टबिन भी लगाए जा रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साधने और सफल बनाने की दिशा में विशेष कार्य योजना तैयार कर उसके दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू किया गया है। सभी कार्य मिशन मोड पर शुरू किए जा चुके हैं, ताकि महाकुंभ 2025 का आयोजन न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से ऐतिहासिक हो, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वच्छता की दृष्टि से भी एक प्रेरक बन सके।
अगाध आस्था को खुद में समाहित करने वाले इस महाकुंभ में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने के साथ ही उसके विकल्प के रूप में दोने-पत्तल, कुल्हड़, जूट एवं कपड़े के थैले आदि जैसे प्राकृतिक उत्पाद बड़े स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के 28 जिलों सहित बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में ही इन प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल लगाकर पूरे क्षेत्र में सप्लाई की जाएगी। प्रयागराज नगर निगम ने मेला क्षेत्र के दुकानदारों को भी प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करने का निर्देश जारी किया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादों के प्रयोग की रोकथाम के लिए 250-250 के बैच में करीब 1800 गंगा सेवादूतों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये गंगा सेवादूत महाकुंभ में स्वच्छता के साथ ही मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने में बेहद अहम भूमिका निभाएंगे। विशेष तौर पर ये सेवादूत शौचालय, सड़कों की सफाई व्यवस्था, टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे और किसी तरह की गंदगी या गड़बड़ी पाए जाने पर इन्फॉर्मेशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) सिस्टम के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही शहर में सभी पॉलिथीन बैग के थोक विक्रेताओं को भी पूरे शहर में पॉलिथीन की सप्लाई रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख स्नान अवधि के दौरान स्थानीय उद्योग अस्थायी रूप से बंद रहेंगे, ताकि गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे और लाखों भक्तों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित वातावरण तैयार हो सके।
महाकुंभ के दौरान स्वच्छ कुंभ कोष के तहत सभी सफाई कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत किया जाएगा और जीवन बीमा पॉलिसियों की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रत्येक सफाई कर्मचारी के लिए स्वच्छता कॉलोनी बनाकर आवास की व्यवस्था भी की जाएगी और उनके बच्चों के लिए आंगनवाड़ी और स्कूल बनाए जाएंगे। प्रति दिन के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी का सीधा बैंक हस्तांतरण सुनिश्चित कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वच्छता कर्मियों, गंगा सेवादूतों और नाविकों को सेफ्टी किट, लाइफ जैकेट और सफाईमित्र सुरक्षा बीमा योजना के सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल रूम का भी अनावरण किया गया है। इसके माध्यम से अब शहर के नागरिकों की ठोस कचरे से संबंधित सभी तरह की शिकायतों का घर बैठे निस्तारण किया जा सकेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से शहर की स्वच्छता की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।
स्वच्छ और सुव्यवस्थित विशाल धार्मिक आयोजन सुनिश्चित करने लिए मेला प्रशासन द्वारा लगभग 1.5 लाख शौचालय और 10,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इन सफाई कर्मचारियों को 850 टीमों में बांटकर कुंभ मेला ग्राउंड में तैनात किए जाने की तैयारी की जा रही है। यहां मेला ग्राउंड में 25,000 कूड़ेदान भी लगाए जा रहे हैं, जिनके लिए 37,75,000 लाइनर बैग ऑर्डर किए गए हैं। महाकुंभ के दौरान प्रतिदिन 390 मीट्रिक टन एवं 45 दिनों में 17,550 मीट्रिक टन कचरा उत्पादित होने का अनुमान लगाया है। यहां प्रत्येक कूड़ेदान 25-25 मीटर की दूरी पर रखा जाएगा। कचरे को इकट्ठा करने के लिए जीपीएस से लैस 120 टिपर वैन और 40 कॉम्पैक्टर ट्रक की व्यवस्था भी की जाएगी। टिपर वैन की क्षमता लगभग 1.2 से 1.4 टन तक की होगी और कॉम्पैक्टर की क्षमता 7-9 टन होगी। टिपर वैन और कॉम्पैक्टर ट्रक दिन में तीन बार मेला परिसर से कचरा इकट्ठा करके सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट साइट तक पहुंचाएंगे। शौचालय की स्वच्छता के लिए जेट स्प्रे क्लीनिंग सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सेसपूल ऑपरेशन प्लान भी तैयार किया जा चुका है, जिसकी सहायता से निर्दिष्ट स्थानों पर अपशिष्ट का उचित निपटान किया जाएगा। शौचालय में स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से प्रबंधन और निगरानी की जाएगी।
महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए शहर में निरंतर जन-जागरूकता अभियान और जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जा रहा है। शहर की दीवारों पर एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को उकेर कर सौंदर्यीकरण के साथ-साथ स्वच्छता के संदेश भी घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। एक अभिनव पहल “स्वच्छता का संदेश पोस्ट कार्ड के संग” के अंतर्गत नगर निगम प्रयागराज द्वारा स्कूली छात्रों के साथ 1 लाख पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत भी की गई है, जिसका उद्देश्य लगभग 4 लाख नागरिकों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ (आरएसएस) ने भी इसे ‘हरित कुंभ’ बनाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत त्रिवेणी यानि गंगा, यमुना व सरस्वती नदियों सहित पूरे कुंभ परिसर को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त रखने के लिए ‘एक थाली, एक थैला’ अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। संघ के सदस्य हर घर से एक थाली, एक थैला संग्रहित कर कुंभ क्षेत्र तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर चुके हैं, ताकि कुंभ में आने वाले श्रद्धालु प्लास्टिक के उपयोग से बचें, मेला क्षेत्र में कपड़े का थैला और भोजन के लिए स्टील की थाली का ही उपयोग करें।
स्वच्छ एवं सुंदर महाकुंभ सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदम वास्तव में प्रेरणादायक हैं, जो कि महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इतना ही नहीं, महाकुंभ का भव्य आयोजन विश्व भर में स्वच्छता के स्थायी समाधानों का प्रेरक संदेश पहुंचाएगा।
source: http://pib.gov.in/
Related Articles
-
26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि
-
‘वे बस अपनी जगह में बैठे थे’: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला ने भारतीयों पर ‘अंडे हमले’ का आरोप लगाया
-
केरल उच्च न्यायालय ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता को 27 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्ति की अनुमति दी, हालांकि प्रक्रिया में गंभीर जोखिम हैं
-
संविधान असाधारण, मामूली पृष्ठभूमि के बच्चे को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बना: पीएम मोदी
-
पहली बार: अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे से 4 भारतीय सेना के माइक्रोलाइट विमान उतरे, उड़ान भरी
-
ट्रंप प्रशासन भारत, चीन पर शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रहा है: रिपोर्ट
-
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ बनी हुई है, 228 पर और सर्दियों की ठंड तेज हो रही है
-
दिल्ली कैफे में सहकर्मियों द्वारा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन महिलाओं सहित गिरफ्तार
-
शेख हसीना 16 दिसंबर की वापसी पर नजर रखती हैं, बांग्लादेश से घर लौटने के लिए उड़ान की व्यवस्था करने को कहा
-
लापता बीएसएफ कांस्टेबल का शव बांग्लादेश सीमा के पास नदी से बरामद
-
भारत-अमेरिका संयुक्त नार्को छापा: जांचकर्ताओं ने ड्रग मामले में अमेरिका से निर्वासित गिरफ्तार व्यक्ति को पाया
-
दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर बम की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज
-
शेख हसीना भारत में दो साल से अधिक समय बिताने के बाद 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं
-
‘अगर मैं विजय माल्या होता’: सीजेपी के सौरव दास को लंदन उड़ान भरने से रोका गया, भाजपा पर तंज कसते हुए
-
पीएम मोदी, सुखबीर के व्यक्तिगत प्रयास और जमीनी सर्वेक्षण: भाजपा-अकाली दल गठबंधन कैसे बना
-
पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम के कारण लखनऊ के लिए डायवर्ट की गई
-
पीएम मोदी ने भारत के 1 करोड़ HPV वैक्सीन डोज़ के मील के पत्थर को पार करने का स्वागत किया
-
भारत ने एशिया में प्रभाव बढ़ाया, पीएम मोदी को शी के बाद दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया: रिपोर्ट
-
NCERT स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में धुंधले पाठ की शिकायतों की जांच करेगा, सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देता है
-
जब योगी आदित्यनाथ ने भिक्षु बनने के बाद अपनी माँ से भिक्षा मांगी
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने 2-दिवसीय भारत यात्रा शुरू की, ऊर्जा और कनेक्टिविटी एजेंडा में
-
19 वर्षीय पुणे छात्र कॉलेज लिफ्ट में 12 घंटे फंसा हुआ, अगले दिन सुबह बचाया गया
-
भारत-ईयू व्यापार समझौता संभवतः 16 दिसंबर को हस्ताक्षरित होगा
-
कर्नाटक लिंगायत नेता ने लेखक रवि हांज को ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए इनाम घोषित किया
-
राजस्थान के कोटा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही गाड़ी ट्रक से टकराने से परिवार के 9 सदस्यों की मौत
-
गुकेश सिंदारोव के खिलाफ ताज बचाते हुए, एक साल के हारने के बाद आत्म-संदेह से जूझ रहे हैं
-
रिजिजू ने राहुल के ‘समझौता किए हुए प्रधानमंत्री’ के तंज पर पलटवार किया, कांग्रेस से 1962 के युद्ध और गरीबी पर सवाल उठाए
-
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन भेजा
-
अपनी ही बंदूक से हुई आकस्मिक गोली लगने पर हुई चोट युद्ध चोट पेंशन के लिए योग्य है, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया
-
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर में 32 ‘नकली’ विश्वविद्यालयों को चिह्नित किया, दिल्ली में 12 विश्वविद्यालय शामिल हैं
-
भारत ने पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन विकसित की, जिसकी कीमत 1-2 रुपये प्रति खुराक है
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से रक्त संबंधी लोगों के बीच विवाह कानून लाने पर प्रतिक्रिया मांगी
-
एससी तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर एक बार के कार्तिगै दीपम लाइटिंग की अनुमति देता है, सार्वजनिक सभा को रोक देता है
-
तारिक रहमान के ‘मास्टर्स’ बयान पर भारत ने टिप्पणी करने से इनकार किया, बांग्लादेश के साथ रचनात्मक संबंध बनाने की कोशिश की
-
कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से अतिरिक्त जल छोड़ने के तमिलनाडु के अनुरोधों को खारिज किया
-
EPFO ने व्यवस्थित निकासी योजना को मंजूरी दी, न्यूनतम PF बैलेंस को 10% तक घटाया
-
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज कर दी
-
अलविदा कहने गया, अंत में साथ चला गया: UP वंदे भारत में 12 ‘फंसे’, 36,000 रुपये का जुर्माना
-
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने दिल्ली अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन जारी किया
-
चेन्नई के एक व्यक्ति की दिल्ली में इन्फ्लुएंसर के घर में प्रवेश करने पर पीटा गया और उसकी मौत
-
सोनिया गांधी का नागरिकता पूर्व मतदाता सूची प्रवेश मामला: दिल्ली अदालत ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी
-
इतालवी राजनेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया क्लिप्स हटाने की अपील सुनेगा
-
‘थोड़ा हटो, जेम्स बॉन्ड!’ हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं कि असम के 007 ‘काफी बेहतर’ हैं
-
‘रील निर्माता’ पत्रकारिता की सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
-
क्वाड ‘विश्वसनीय साझेदारी’ है जो समाधान प्रदान कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान बैठक के मौके पर शिखर सम्मेलन में कहा
-
पनामा ध्वज वाला LPG टैंकर, जिसमें 24 भारतीय सवार थे, होर्मुज मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया
-
कोहरे का मौसम: जम्मू और काठगोदाम को जोड़ने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनें रद्द
-
बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट के दोषियों को जमानत देने पर हैरानी जताई है, कहा कि वह वह न्याय खो रही है जिसके लिए उसने लड़ाई लड़ी थी
-
गडकरी कहते हैं कि परिवहन क्षेत्र वायु प्रदूषण का 40% हिस्सा है; स्वच्छ ईंधन की ओर बदलाव की मांग
-
कश्मीर आतंकी हमला: महबूबा मुफ्ती ने कहा- कुलगाम का अख्रां-गांव ‘छावनी’ में बदल गया है
-
अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर क्वाड नेताओं की बैठक का संकेत दिया
-
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
-
चीन की प्रतिस्पर्धा के बीच भारत, अमेरिका और 8 अन्य देशों ने एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
-
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
-
सीएम के सामने बोलने का मौका नहीं मिलने पर उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक ने जौलजीबी मेले में हंगामा किया
-
भारत को प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ता से वैश्विक नवप्रवर्तक की ओर बढ़ना चाहिए: राजनाथ सिंह
-
आरएसएस खुलकर पंजाब चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है?
-
सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सेना प्रमुख 16-19 नवंबर को चेक गणराज्य का दौरा करेंगे
-
192 यात्रियों के साथ गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का विमान लैंडिंग गियर में विफल होने के कारण पुणे लौटा
-
‘भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से अडाणी, अंबानी को फायदा’ : राहुल गांधी ने तेलंगाना कल्याण कानून की सराहना की
-
कश्मीर में 1,600 किलोग्राम भैंस का मांस जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर नष्ट किया गया
-
बांग्लादेश ने कहा, हसीना की वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है, फैसला भारत पर निर्भर करता है: रिपोर्ट
-
रसगुल्ले जैसा बम चबाने से सांसद की मौत दोस्त जिसने उसे इसे दिया था बुक किया गया
-
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
-
वैश्विक आउटेज के बाद 74 देशों में Microsoft सेवाएं ठीक हो गईं
-
भारत-बांग्लादेश राजनयिक वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर होगी: विदेश मंत्रालय
-
जेईई-एडवांस्ड 2027 का आयोजन 23 मई को होगा। आईआईटी दिल्ली में परीक्षा का आयोजन
-
असम के काजीरंगा में बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 अन्य घायल
-
पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन लाइन पर 3,470 करोड़ रुपये की लागत से किया उद्घाटन
-
दिल्ली के सीवर में फिसला 4 साल का बच्चा, शव के पुर्जे मिले
-
न्यूयॉर्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
-
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमीश शाह और पिया डांडिया मध्यमार्गी न्यू डेमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल
-
नार्वे के पत्रकार ने दावा किया कि कांग्रेस के भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारतीय वीजा अंतिम समय में रद्द
-
भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को न्यूयॉर्क वेटरन्स परेड के ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया
-
जब प्रणब ने लिखा, ‘सोनिया गांधी के इनकार करने के बाद उम्मीद थी कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा’
-
1977 के चुनाव चुनाव में इंदिरा गांधी की हार के बाद राहुल के दोस्तों ने उनके जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था: सोनिया
-
कोलकाता से मुंबई जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक का धमकी भरा नोट विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
-
सोनिया ने शाह बानो मामले पर राजीव से सवाल किया, उन्होंने कहा कि वह इससे निष्पक्ष तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं
-
फारस की खाड़ी में मिसाइल की चपेट में आए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर सवार 6 भारतीय नाविक
-
सोनिया ने संस्मरण में बेटे के गोल-मटोल बचपन को याद करते हुए कहा, ‘राहुल, हम सभी के लिए खुशी, खासकर उनकी दादी के लिए खुशी’
-
चुनाव आयोग ने पंजाब और अन्य चुनावी राज्यों में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के लिए आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां बढ़ाई
-
सोनिया ने संस्मरण में इंदिरा और संजय की आपातकाल की ज्यादतियों का खुलासा किया, कहा- ‘अगर मैं इस्तीफा देती हूं तो आरएसएस अपना काम कर लेगा’
-
पीएमओ की फाइलें कभी नहीं देखीं: सोनिया ने ‘पीछे की सीट पर चलने वाले ड्राइवर’ के टैग को खारिज किया, कहा- प्रणब-चिदंबरम के बीच मतभेद
-
‘क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?’ प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी पर साधा पलटवार
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 1 दिसंबर तक 56,000 से अधिक कंप्यूटर होंगे
-
तमिलनाडु में दिवाली पर अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत
-
केंद्र ने पंजाब जेल कानून को चंडीगढ़ तक बढ़ाया, कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण की अनुमति दी
-
झारखंड के हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
-
रायगंज एनकाउंटर: बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई का किया समर्थन, विपक्ष ने उठाए एनकाउंटर कल्चर पर उठाए सवाल
-
केंद्र वित्त वर्ष 2028 के बजट में 100 उत्पादों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगा
-
दिल्ली में इमारत हादसा, मरने वालों की संख्या 7 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
-
पंजाब के भगोड़े गैंगस्टर अफरीदी को 35 मामलों में वांछित माना गया था, 10 महीने की तलाश के बाद इथियोपिया से वापस लाया गया
-
एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपियों की सजा सुनिश्चित की
-
ट्रंप के सहयोगी से जुड़ी लॉबिंग फर्म ने भारत-अमेरिका तक पहुंच की व्यवस्था की
-
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को सीआरपीएफ में एडीजी नियुक्त किया गया
-
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2, जीते 35 लाख रुपये
-
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महिलाओं की गरिमा की कीमत पर नहीं आ सकती: राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख
-
भारत में एससीओ की बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगा पाकिस्तान
-
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी के गुंडों’ ने अपने घर पर हमला किया है। बंगाल के मंत्री ने उड़ाया दावे का मजाक