राज्यदिल्ली

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी, मनीष सिसोदिया की बदली सीट 

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है। वहीं, अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है।

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। इस सूची में कुल 20 नाम हैं। सभी 20 सीटें नई हैं। 21 नवंबर को पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 11 नाम थे। आम आदमी पार्टी अब तक 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। अगले वर्ष फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखें घोषित नहीं की हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनाव की तैयारी कर रही है। पिछले दस साल से दिल्ली की सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी, केजरीवाल की जीत की हैट्रिक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

AAP की दूसरी लिस्ट में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है। अब तक वह पटपड़गंज से चुनाव जीतते थे. लेकिन इस बार वह जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। पटपड़गंज सीट पर यूट्यूबर और शिक्षक अवध ओझा की जगह सिसोदिया को टिकट दिया गया है। अवध ओझा हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
उम्मीदवारसीट
नरेलादिनेश भारद्वाज
तिमारपुरसुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगरमुकेश गोयल
मुंडकाजसबीर कराला
मंगोलपुरीराकेश जाटव धर्मरक्षक
रोहिणीप्रदीप मित्तल
चांदनी चौकपुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
पटेल नगरप्रवेश रतन
मादीपुरराखी बिडलान
जनकपुरीप्रवीण कुमार
बिजवासनसुरेंद्र भारद्वाज
पालमजोगिंदर सोलंकी
जंगपुरामनीष सिसोदिया
देवलीप्रेम कुमार चौहान
त्रिलोकपुरीअंजना पारचा
पटपड़गंजअवध ओझा
कृष्णा नगरविकास बग्गा
गांधी नगरनवीन चौधरी (दीपू)
शाहदराजितेंद्र सिंह शंटी
मुस्तफाबादआदिल अहमद खान
छतरपुरब्रह्मा सिंह तंवर
किराड़ीअनिल झा
विश्वास नगरदीपक सिंघला
रोहतास नगरसरिता सिंह
लक्ष्मी नगरबीबी त्यागी
बदरपुरराम सिंह
सीलमपुरजुबैर चौधरी
सीमापुरीवीर सिंह धींगान
घोंडागौरव शर्मा
करावल नगरमनोज त्यागी
मटियालासोमेश शौकीन

हाजी यूनुस का टिकट कटा

मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट दिया गया है। विधायक हाजी यूनुस का टिकट कट गया है। चांदनी चौक विधानसभा से विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी के बेटे पुरंदीप सिंह साहनी को टिकट दिया गया। वहीं, कृष्णा नगर से विधायक एस के बग्गा के बेटे विकास बग्गा को टिकट दिया गया। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल जगह जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया गया।

Related Articles

Back to top button