स्वास्थ्य

Shoulder Pain: अगर आपके कंधों में लगातार दर्द रहता है तो आपको ये जांच अवश्य करनी चाहिए।

Shoulder Pain: अगर आपके कंधों में लगातार दर्द बना रहता है, तो इसे हल्के में न लें और जरूरी टेस्ट जरूर करवाएं।

Shoulder Pain: एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कंधे का दर्द कभी-कभी मामूली हो सकता है, लेकिन यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए सही समय पर जांच कराना और डॉक्टर की सलाह से इलाज शुरू करना फायदेमंद रहता है।

कंधे में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे मांसपेशियों में खिंचाव, गलत बैठने का तरीका, भारी सामान उठाना या चोट लगना। लेकिन कभी-कभी यह फ्रोजन शोल्डर, रोटेटर कफ इंजरी, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस या हृदय से जुड़ी किसी समस्या का भी लक्षण हो सकता है।

ग्रेटर नोएडा सर्वोदय अस्पताल के आर्थोपैडिक विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सिंह के अनुसार, यदि कंधे में लगातार दर्द बना रहे, हाथ उठाने में दिक्कत हो, दर्द गर्दन या पीठ तक फैल जाए, सोते समय दर्द बढ़ जाए या हाथों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलकर जरूरी जांच करानी चाहिए।

डॉक्टर द्वारा सुझाए गए कुछ जरूरी टेस्ट इस प्रकार हैं:

  • एक्स-रे (X-ray): कंधे की हड्डियों में फ्रैक्चर या डिस्लोकेशन का पता लगाने के लिए।

  • एमआरआई (MRI): मांसपेशियों, लिगामेंट्स या टेंडन्स में चोट या खिंचाव की स्थिति देखने के लिए, खासकर रोटेटर कफ इंजरी की पुष्टि के लिए।

  • अल्ट्रासाउंड: मांसपेशियों और टेंडन्स की स्थिति जानने का एक सस्ता और तेज तरीका।

  • ब्लड टेस्ट: संक्रमण या गठिया जैसी समस्याओं का पता लगाने के लिए, जैसे CRP, ESR और रूमेटॉयड फैक्टर।

  • नर्व कंडक्शन टेस्ट (NCV/EMG): यदि हाथों में झुनझुनी या कमजोरी हो तो नसों की स्थिति जांचने के लिए।

डॉ. अंंचिल उप्पल के अनुसार, यदि कंधे का दर्द 7-10 दिन से अधिक समय तक बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना इलाज दर्द और गंभीर हो सकता है, जो आपके दैनिक जीवन, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। इसलिए समय पर जांच और इलाज बहुत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button