राज्यदिल्ली

Delhi News: दिल्ली के स्कूलों में मनमानी फीस पर कैसे लगाम लगे? AAP ने पैरेंट्स से सुझाव मांगे

Delhi News: आप विधायक आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने माता-पिता को धोखा दिया है, लेकिन आम आदमी पार्टी माता-पिता की आवाज सुनती रहेगी। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी को रोकने के लिए जो सुझाव बीजेपी को पैरेंट्स से लेने…

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने फिर से दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। आज, कालकाजी विधायक आतिशी, नेता विपक्ष, ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। आतिशी इसी के साथ एक नया समाधान लेकर भी आईं। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी बढ़ी फीस को रोकने के लिए ईमेल द्वारा पैरेंट्स की सलाह लेगी। आतिशी ने कहा कि जो सुझाव बीजेपी सरकार को लेने चाहिए थे,वो अब आप लेगी।

आप विधायक आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने माता-पिता को धोखा दिया है, लेकिन आम आदमी पार्टी माता-पिता की आवाज सुनती रहेगी। AAP अब प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी को रोकने के लिए बीजेपी को पैरेंट्स से सुझाव लेना चाहिए था। AAP ने इसके लिए [email protected] बनाया है।

आम आदमी पार्टी विधायक ने आगे कहा कि जो भी अभिभावक अभिनेता की फीस बढ़ोतरी रोकने के कानून पर सुझाव देना चाहते हैं या AAP विधायक दल से मिलना चाहते हैं, वे इस पर ईमेल करें। रेखा सरकार पर हमला करते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों ने बीजेपी की सरकार आने से फीस बढ़ानी शुरू कर दी है।

आतिशी ने कहा कि अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन वे सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। अभिभावक भी हाईकोर्ट गए, लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार फीस वृद्धि पर स्पष्ट कानून या नीति नहीं बनाती, तो वह आदेश कैसे दे सकता है? बीजेपी सरकार सिर्फ दिखावे के लिए फीस वृद्धि पर एक बिल ला रही है,लेकिन इस पर न तो किसी अभिभावक से चर्चा की गई है और न ही हमें जानकारी है कि इस बिल में आखिर है क्या।

Related Articles

Back to top button